*केरल के हिंदी कवि डॉ. आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान से नवाजा गया* रोहिणी (नागौर ) : वरिष्ठ हिंदी कवि , अनुवादक एवं अध्यापक डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को अंबेडकर कीर्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। नागौर जिले के रोहिणी ग्राम में आयोजित अखिल भारतीय कबीर मठ , सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू व डॉ अंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती महोत्सव व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब की प्रतिमा अनावरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र भारत का संविधान पुस्तिका व उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया। आपको यह सम्मान शैक्षिक , सांस्कृतिक , साहित्यिक व हिंदी प्रचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरेन्द्र मिर्धा विधायक नागौर डॉ मंजू मेघवाल पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार महंत डॉ नानक दास जी महाराज, भामाशाह प्रेम रतन शर्मा , पद्मश्री हिम्मताराम भांभू आदि की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आकाशवाणी नागौर उद्दद्घोषक शरीफ छिपा ने किया। डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी मुन्नाड़ राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सेवा निवृत्त अध्यापक एवं सक्रिय सांस्कृतिक कार्यकर्ता है । वर्तमान में आप सपर्या सांस्कृतिक समिति (केरल ) के राज्यस्तरीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं भारतीय कला साहित्यिक सभा के कासरगोड़ जिला स्तरीय संयोजक है। परग्रही , तिरिच्चरिवु , महात्मा गाँधी , हृदय की पुकार , आवाज़ दिल की , बदलते समाज आदि आपकी मुख्य रचनाएँ हैं। डॉ.आनंदकृष्णन एडचेरी को मिले इस सम्मान पर बिहार के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अभिषेक कुमार , दिल्ली के प्रसिद्ध पत्रकार और कवयित्री श्रीमती प्रतिमा पाठक, हैदराबाद की लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्त्री श्रीमती एकता गुप्ता , कवि डॉ. नीरज कुमार"नीर", उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री पंकज साहिल और कई गणमान्य व्यक्तियों व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने बधाई देते हुए ख़ुशी जाहिर की है।

- “देश में सबसे आगे—MP में 17 महिला कलेक्टर, कई जिलों में SP-कलेक्टर दोनों महिलाएं” भोपाल। Dr Mohan Yadav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश महिला सशक्तिकरण के मामले में देश में मिसाल बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 17 महिला कलेक्टर पदस्थ हैं, जो प्रशासनिक नेतृत्व में महिलाओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है। इतना ही नहीं, 10 से ज्यादा जिलों में कलेक्टर और SP दोनों पदों पर महिलाएं तैनात हैं, जो देश में एक अनूठा उदाहरण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार महिलाओं को नेतृत्व के अवसर दे रही है, जिससे शासन-प्रशासन में संवेदनशीलता और प्रभावशीलता दोनों बढ़ी है। “महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, मध्य प्रदेश इस बदलाव का नेतृत्व कर रहा है।” – CM डॉ. मोहन यादव1
- *श्री हरि अवतार भगवान परशुराम के अवतरण दिवस पर जय-जय परशुराम के जय घोष से गूंज उठा मानपुर नगर- दिखा आस्था उल्लास और परंपरा का विराट समांगम।* (आशुतोष त्रिपाठी/जनचिंगारी उमरिया) मानपुर नगर ने इस बार भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम के अवतरण महापर्व को जिस भव्यता और भावनात्मक उर्जा के साथ मनाया, उसने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। वसंत ऋतु, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया—वह पावन क्षण, जब परशुराम अवतरित हुए—उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नगर में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ा। रविवार को सुबह 11 बजे से मां काली मंदिर, पुरानी बाजार में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कन्या भोज और ब्राह्मण भोजन के साथ भंडारा देर शाम तक चलता रहा, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ गूंजता रहा, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। शाम 5 बजे मां काली मंदिर और भगवान श्रीराम मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। डीजे, शंख, घड़ियाल और पटाखों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा जैसे-जैसे नगर की सड़कों पर आगे बढ़ी, हर गली, हर चौक श्रद्धा के रंग में रंगता चला गया। पुरानी बाजार से बस स्टैंड और फिर मध्य नगर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा श्री राम-जानकी मंदिर तक पहुंची और पुनः काली मंदिर में समापन हुआ। रथ यात्रा के दौरान जो दृश्य सामने आए, वे केवल उत्सव नहीं बल्कि आस्था की जीवंत तस्वीर थे—गले में रामनामी पट्टी, हाथों में भगवान श्रीराम की तस्वीर और हनुमान ध्वजा, और मुख से गूंजते “जय परशुराम” के उद्घोष… पूरा मानपुर जैसे एक ही भाव में डूबा नजर आया। कार्यक्रम का एक विशेष और भावुक क्षण तब आया, जब मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मानपुर का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को विप्र समाज द्वारा सम्मानित किया गया। भगवान श्रीराम की तस्वीर, श्रीफल, चंदन, आरती, शाल और नगद पुरस्कार के साथ किया गया यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र की दर्जनों ग्राम पंचायतों और मानपुर नगर से हजारों की संख्या में विप्र समाज के लोग—बच्चे, युवा और बुजुर्ग—शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में सजे श्रद्धालु जब एक साथ थिरकते और जयकारे लगाते नजर आए, तो वह दृश्य किसी आध्यात्मिक उत्सव से कम नहीं था। मां आदि शक्ति काली मंदिर समिति सहित अनेक श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित यह महापर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक गौरव का भी सशक्त संदेश दे गया। मानपुर ने एक बार फिर साबित किया कि जब आस्था जागती है, तो पूरा नगर एक परिवार बन जाता है—और वही दृश्य इस महापर्व में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस अवसर पर तहसीलदार मानपुर पंकज नयन तिवारी, शारदा प्रसाद गौतम,राम किशोर चतुर्वेदी,ओपी द्विवेदी,अमराराम शुक्ला,अंबिका प्यासी,अरुण त्रिपाठी,लखनलाल त्रिपाठी, शिवकुमार मिश्र ,शिवनारायण तिवारी,राम प्रकाश तिवारी, रामप्रकाश गौतम,भगवानदास मिश्रा,अरुण चतुर्वेदी,रामभुवन शुक्ला,विजय गौतम शिक्षक,अशोक त्रिपाठी ,नरेंद्र प्यासी,ओमकार द्विवेदी,कुशलेंद्र तिवारी, विजय गौतम,अनिरुद्ध मिश्रा, दिनाज शुक्ला, अरुण तिवारी ,मनोज गौतम,विकास शुक्ला,बबलू शुक्ला,विनय तिवारी,पुष्पेंद्र द्विवेदी, मनोज त्रिपाठी,सुदीप द्विवेदी,पवन तिवारी,अंकुर तिवारी, शैलेश त्रिपाठी,आदि सैकड़ों की संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे!!4
- *RSS के 100 साल: जिले के बुढ़ार में विचारों का महाकुंभ, प्रमुखजन गोष्ठी आयोजित, एंकर:-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शहडोल जिले के खंड बुढ़ार, जैतपुर में एक महत्वपूर्ण “प्रमुखजन गोष्ठी” का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध और प्रमुख नागरिकों को आमंत्रित किया गया है, जहां राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई *वीओ*:1- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी 100 वर्षों की यात्रा के दौरान समाज में सेवा, संगठन और संस्कार के मूल्यों को स्थापित करने का कार्य करता रहा है। इसी क्रम में खंड बुढ़ार के जैतपुर क्षेत्र में प्रमुखजन गोष्ठी आयोजित की गई , जिसका उद्देश्य समाज के जागरूक नागरिकों को एक मंच पर लाकर राष्ट्रहित में उनके विचारों का आदान-प्रदान करना है। इस गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकोशल प्रांत के प्रांत कार्यवाह श्री उत्तम जी बनर्जी उपस्थित रहें वे अपने संबोधन में राष्ट्र के विकास में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक एकता, समर्पण और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला । आयोजकों के अनुसार, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्रहित में अपने मन, वचन और कर्म से समर्पित होता है, तब ही सामाजिक चुनौतियों का समाधान संभव हो पाता है और एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और समन्वय को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया..4
- कटनी नगर//- *पार्षद जयनारायण निषाद एवम समाज सेवी श्याम निषाद* जी की देखरेख में सरस्वती स्कूल के पास की बची हुई सड़क का डामलीकरण कार्य विगत रात्रि में पूर्ण रूप से किया गया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* *7509747686* #निर्माण #सड़क #प्रगति1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 ग्राम धूरी में गेहूं की फसल कटने के बाद खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने काफी नुकसान पहुंचाया। प्रभावित किसानों में शिवचरण चौधरी, सुभाष चौधरी, गेंदलाल और रामजी चौधरी सहित कई अन्य किसान शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दे दी गई है।2
- मवेशी मलिक इस तरह से लापरवाही करते हैं कृपया कर थोड़ा सा हिदायत दें1
- सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में अमिलिया–चुरहट मार्ग पर डिहुली पेट्रोल पंप के सामने शनिवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान संतोष द्विवेदी (उम्र लगभग 40 वर्ष), निवासी जमुई के रूप में हुई है। वहीं घायल ठाकुर सेन को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। ⚠️ हादसा या रंजिश में रची साजिश? परिजनों ने इस घटना को महज सड़क हादसा मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि ग्राम पहाड़ी निवासी विवेक मिश्रा और मृतक संतोष के बीच एक 407 वाहन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते विवेक ने कथित तौर पर संतोष पर गाड़ी चढ़ा दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए उसकी जान ले ली। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।1
- कटनी नगर//- *आसमानी माता मंदिर* चक्की घाट खिरहनी फाटक कटनी में आज दिनांक 19/04/2026 दिन रविवार को सुमित साहू के बाड़े में विराजमान *आसमानी माता मंदिर* में जवारे कलस स्थापना की गई जिसमें दक्खिनी माता भगत समाज के कार्यकर्ताओं ने माई के मंदिर परिसर पर अपनी संगीतमय भगतो से मंत्रमुग्ध कर दिया मंदिर परिसर पर भारी संख्याओं में भक्तवृन्द उपस्थित रहे जवारे कलस स्थापना पर *आसमानी माता*के पंडा बुद्धु साहू /सुमित साहू एवम आसमानी माता के सभी भक्तवृन्द उपस्थित रहे *संवाददाता* *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)* #7509747686 #धर्म #श्रद्धा #भक्ति #आस्था #विश्वास4
- Post by सच की खबर 241