हथुआ में पिस्टल का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार! गोपालगंज जिले हथुआ थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटी गई रकम में से 22,800 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2026 को हथुआ थाना क्षेत्र के बरी देवरिया मोड़ के समीप अनपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कलेक्शन कर्मी से अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर कलेक्शन की राशि लूट ली गयी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिवान जिले नौतन थाना क्षेत्र आशीष कुमार, विनीत कुमार, अभिनन्दन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास लूटी गयी राशि से 22800 रूपये के साथ चार बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। वहीं इस मामले में फरार दो अन्य आरोपी रोहित राम और शाहिल रावत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही जो फरार बताये जा रहे है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

- बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा बगहा स्थित बुनियादी केन्द्र के अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत एक विशेष अंतर पीढ़ी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 18 September. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच की दूरी को कम करना तथा युवाओं में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। 18.09.2026.1
- ये है BJP की काम ये वही कर रहे हैं जो अंग्रेजो ने पहले किया था। सिर्फ चेहरे बदले हैं गुलाम बनाने वाले काम नही🫵 This is a reality of Indian prime minister of narendra modi1
- विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर शहीद स्मारक पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया... विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया शहीद स्मारक पार्क पहुंचीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पार्क की विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विद्युत विभाग के कर्मियों को व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खराब पड़ी विद्युत व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाए। महापौर ने बताया कि शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है। इसके तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है। करीब 53.8 लाख रुपये की राशि से कराए जा रहे इस कार्य में पार्क की हरियाली और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में नर्म घास लगाई जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था, शौचालय और गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे, वहीं बुजुर्गों और अन्य लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था विकसित की जाएगी। पार्क परिसर में लोगों के स्वास्थ्य और व्यायाम को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर ने कहा कि शहीद पार्क शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि पार्क के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। लोग पार्क में इधर उधर कूड़ा-कचरा न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से शहीद पार्क को शहर का बेहतर सार्वजनिक स्थल बनाया जा सकता है।1
- मझौलिया चीनी मिल में पहली बार राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित ।। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के लिए आयोजित हुआ विशाल भंडारा ।। मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान के जयपुर से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। मिल हाउस में पहली बार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे, आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आचार्यों ने विधिवत पूजा-अनुष्ठान कर भगवान विश्वकर्मा से चीनी मिल, कर्मचारियों एवं किसानों की सुख-समृद्धि तथा औद्योगिक कार्यों में उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मिल कर्मियों, किसानों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिल हाउस के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से कर्म, तकनीक एवं औद्योगिक कार्यों में प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की गई है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान उपस्थित रहे। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई।4
- सागर पोखरा में दीपों से जगमगाया बेतिया, सेवा संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बेतिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक सागर पोखरा परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सागर पोखरा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान पूरा सागर पोखरा परिसर दीपों से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति इसी तरह आगे बढ़ते रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारत विकास के नए आयाम स्थापित करे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही सभी की कामना है। सागर पोखरा में जले दीपों के बीच सेवा और संकल्प का संदेश गूंजता रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।1
- एक साथ चार बड़ी खबरें देखें * वार्ड 17, 27 और 28 में 41.80 लाख से सड़क-नाला निर्माण, बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं: गरिमा (पांच योजनाओं के कार्यादेश जारी, महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण का दिया निर्देश) * नेपाली थापा ने झांसी के हलचल पहलवान को धोबिया पाट देकर जीता कुश्ती दंगल (25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम, गहमागहमी के बीच हुआ कुश्ती महादंगल का समापन) * नौतन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल (सुशील चौधरी ने मंत्री तो सरबजीत साहनी ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा, 11 सदस्यों ने भी किया नामांकन) * CGI कॉलेज मैनाटांड में भव्यता के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे (चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित) एक साथ चार बड़ी खबरें देखें * वार्ड 17, 27 और 28 में 41.80 लाख से सड़क-नाला निर्माण, बढ़ेंगी नागरिक सुविधाएं: गरिमा (पांच योजनाओं के कार्यादेश जारी, महापौर ने गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निर्माण का दिया निर्देश) * नेपाली थापा ने झांसी के हलचल पहलवान को धोबिया पाट देकर जीता कुश्ती दंगल (25 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम, गहमागहमी के बीच हुआ कुश्ती महादंगल का समापन) * नौतन मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन दाखिल (सुशील चौधरी ने मंत्री तो सरबजीत साहनी ने अध्यक्ष पद पर भरा पर्चा, 11 सदस्यों ने भी किया नामांकन) * CGI कॉलेज मैनाटांड में भव्यता के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे (चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित)1
- मझौलिया चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई विश्वकर्मा भगवान की प्राण प्रतिष्ठा । मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे ,आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मिल हाउस की ओर से अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कर्म, तकनीक और औद्योगिक कार्यों में समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान मौजूद रहे। बताते चलें कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई। मुख्य आचार्य त्रिलोकी पांडेय इकाई प्रमुख gana salahkar Shailendra Mishra1
- सिवान पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर आंदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में ज्वेलरी व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न आभूषण दुकानदारों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, कैमरों को हमेशा चालू रखने तथा उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही दुकान बंद करने और खोलने के समय सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस ने व्यवसायियों को दुकान के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने तथा आपात स्थिति में तुरंत थाना को सूचना देने की सलाह दी। बैठक में पुलिस ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा।इस दौरान दर्जनों व्यवसायी उपस्थित थे। सिवान पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के निर्देश पर आंदर थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में ज्वेलरी व्यवसायियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न आभूषण दुकानदारों ने भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने व्यवसायियों से दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, कैमरों को हमेशा चालू रखने तथा उसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही दुकान बंद करने और खोलने के समय सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस ने व्यवसायियों को दुकान के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने तथा आपात स्थिति में तुरंत थाना को सूचना देने की सलाह दी। बैठक में पुलिस ने कहा कि व्यवसायियों की सुरक्षा के लिए गश्त और निगरानी को और प्रभावी बनाया जाएगा।इस दौरान दर्जनों व्यवसायी उपस्थित थे।1