विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर शहीद स्मारक पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया... विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया शहीद स्मारक पार्क पहुंचीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पार्क की विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विद्युत विभाग के कर्मियों को व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खराब पड़ी विद्युत व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाए। महापौर ने बताया कि शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है। इसके तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है। करीब 53.8 लाख रुपये की राशि से कराए जा रहे इस कार्य में पार्क की हरियाली और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में नर्म घास लगाई जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था, शौचालय और गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे, वहीं बुजुर्गों और अन्य लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था विकसित की जाएगी। पार्क परिसर में लोगों के स्वास्थ्य और व्यायाम को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर ने कहा कि शहीद पार्क शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि पार्क के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। लोग पार्क में इधर उधर कूड़ा-कचरा न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से शहीद पार्क को शहर का बेहतर सार्वजनिक स्थल बनाया जा सकता है।

- एक साथ साथ बड़ी खबरें देखें बिहार और उत्तर प्रदेश की * मझौलिया चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई भगवान विश्वकर्मा की प्राण-प्रतिष्ठा * दांत का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप * नगर थाने के नए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने किया योगदान * पावर हाउस चौक पर मोदी के जन्मदिन पर जलाया गया ‘एक दिया मोदी के नाम’ * मोदी के जन्मदिन पर सागर पोखरा शिव मंदिर में जलाया गया आशीर्वाद दीप * विश्वकर्मा भगवान की नवनिर्मित प्रतिमा के अधिवास पूजन में उमड़ी भीड़ * बेतिया में ‘हैप्पी बर्थ डे नमो’ की गूंज, दस स्थानों पर जले आशीर्वाद के दीये * नारायणपुर में शहीद विजेंद्र बहादुर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया एक साथ साथ बड़ी खबरें देखें बिहार और उत्तर प्रदेश की * मझौलिया चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई भगवान विश्वकर्मा की प्राण-प्रतिष्ठा * दांत का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप * नगर थाने के नए थानाध्यक्ष विनय कुमार ने किया योगदान * पावर हाउस चौक पर मोदी के जन्मदिन पर जलाया गया ‘एक दिया मोदी के नाम’ * मोदी के जन्मदिन पर सागर पोखरा शिव मंदिर में जलाया गया आशीर्वाद दीप * विश्वकर्मा भगवान की नवनिर्मित प्रतिमा के अधिवास पूजन में उमड़ी भीड़ * बेतिया में ‘हैप्पी बर्थ डे नमो’ की गूंज, दस स्थानों पर जले आशीर्वाद के दीये * नारायणपुर में शहीद विजेंद्र बहादुर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया1
- जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। 18 September. जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 86 मामलों की सुनवाई हुई। 18.09.2026.1
- मिड-डे मील की खुली पोल? चमरटोली स्कूल में पतली लौकी-दाल का वीडियो वायरल बाबू टोला चौक के चमरटोली गांव स्थित सरकारी स्कूल में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बच्चों के लिए तैयार की गई लौकी-दाल काफी पतली और पानी जैसी दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों के बीच सवाल है कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी आखिर कैसे होती है? क्या भोजन तैयार होने के बाद उसकी गुणवत्ता की जांच की जाती है? और अगर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति वास्तविक है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी तय होगी? मिड-डे मील का उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। ऐसे में वायरल वीडियो में दिखाई दे रही भोजन की स्थिति ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल वीडियो में दिखाई जा रही भोजन की गुणवत्ता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पूरे मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखने वाली बात होगी कि बाबू टोला चौक के चमरटोली गांव स्थित इस सरकारी स्कूल के मामले में शिक्षा विभाग क्या संज्ञान लेता है और क्या जांच कराई जाती है। अगर जांच में लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है, यह भी महत्वपूर्ण होगा।1
- ये है BJP की काम ये वही कर रहे हैं जो अंग्रेजो ने पहले किया था। सिर्फ चेहरे बदले हैं गुलाम बनाने वाले काम नही🫵 This is a reality of Indian prime minister of narendra modi1
- विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर शहीद स्मारक पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया... विद्युत व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया शहीद स्मारक पार्क पहुंचीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पार्क की विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित विद्युत विभाग के कर्मियों को व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खराब पड़ी विद्युत व्यवस्था को जल्द ठीक किया जाए। महापौर ने बताया कि शहीद पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य तीन चरणों में किया जा रहा है। इसके तहत पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की योजना है। करीब 53.8 लाख रुपये की राशि से कराए जा रहे इस कार्य में पार्क की हरियाली और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सौंदर्यीकरण के तहत पार्क में नर्म घास लगाई जाएगी। इसके अलावा जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था, शौचालय और गार्ड रूम का निर्माण किया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए जाएंगे, वहीं बुजुर्गों और अन्य लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था विकसित की जाएगी। पार्क परिसर में लोगों के स्वास्थ्य और व्यायाम को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। महापौर ने कहा कि शहीद पार्क शहर के महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों में से एक है। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे में पार्क को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि पार्क के सौंदर्यीकरण को बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। लोग पार्क में इधर उधर कूड़ा-कचरा न फेंकें, डस्टबिन का इस्तेमाल करें और सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आम लोगों के सामूहिक प्रयास से शहीद पार्क को शहर का बेहतर सार्वजनिक स्थल बनाया जा सकता है।1
- मझौलिया चीनी मिल में पहली बार राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित ।। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के लिए आयोजित हुआ विशाल भंडारा ।। मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान के जयपुर से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। मिल हाउस में पहली बार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर कर्मचारियों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे, आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा कार्यक्रम के दौरान चीनी मिल के महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। आचार्यों ने विधिवत पूजा-अनुष्ठान कर भगवान विश्वकर्मा से चीनी मिल, कर्मचारियों एवं किसानों की सुख-समृद्धि तथा औद्योगिक कार्यों में उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मिल कर्मियों, किसानों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिल हाउस के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान के जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा के माध्यम से कर्म, तकनीक एवं औद्योगिक कार्यों में प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की गई है। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान उपस्थित रहे। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई।4
- नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन। नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ 26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।4
- बिहार सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा बगहा स्थित बुनियादी केन्द्र के अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत एक विशेष अंतर पीढ़ी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 18 September. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और बुजुर्गों के बीच की दूरी को कम करना तथा युवाओं में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति आदर और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। 18.09.2026.1