नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन। नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ 26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।
नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन। नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ 26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री
पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए
अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी
के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।
- मझौलिया चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई विश्वकर्मा भगवान की प्राण प्रतिष्ठा । मझौलिया चीनी मिल में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर इस वर्ष राजस्थान से लाई गई भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को मिल हाउस में विधिवत स्थापित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य आचार्य तिलोकी पांडे ,आचार्य चुनचुन पांडेय एवं उनके सहयोगी आचार्यों ने विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र कुमार एवं उनकी पत्नी मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मिल हाउस की ओर से अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, सचिव शंभू ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष उमेश पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह ने बताया कि राजस्थान जयपुर से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा मंगाकर मिल हाउस में पहली बार स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से कर्म, तकनीक और औद्योगिक कार्यों में समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम में महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हरिस सिंह, जीएम कमर्शियल उन राय, जीएम प्रोडक्शन सर्वेश दुबे सहित चीनी मिल के कर्मी एवं किसान मौजूद रहे। बताते चलें कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूरे मझौलिया प्रखंड के कल-कारखानों, गैरेजों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में भी श्रद्धा और धूमधाम के साथ पूजा-अर्चना की गई। मुख्य आचार्य त्रिलोकी पांडेय इकाई प्रमुख gana salahkar Shailendra Mishra1
- सागर पोखरा में दीपों से जगमगाया बेतिया, सेवा संकल्प के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बेतिया में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ऐतिहासिक सागर पोखरा परिसर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने सागर पोखरा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और देश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान पूरा सागर पोखरा परिसर दीपों से जगमगा उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास और जनकल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की गति इसी तरह आगे बढ़ते रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी भारत विकास के नए आयाम स्थापित करे और देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही सभी की कामना है। सागर पोखरा में जले दीपों के बीच सेवा और संकल्प का संदेश गूंजता रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।1
- Balrampur me bhukamp ke jhatke ke baad ithinal company me aag 15majdur fase1
- सुगौली एचपीसीएल एचबीएल के पांच कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला श्रम विभाग ने किया सम्मानित।1
- हथुआ के गोपाल मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर 501 दीप जलाकर दीर्घायु की गई कामना, बड़ी संख्या में समर्थक हुए शामिल! हथुआ के गोपाल मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रात हथुआ नगर स्थित गोपाल मंदिर में भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 501 दीप जलाकर पीएम मोदी के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मंटू मोदनवाल ने की। जिला से पहुंचे जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ने कहा कि प्रत्येक दीप प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार और विकसित भारत 2047 के संकल्प का प्रतीक है। मौके पर रामाजी चौधरी, रामज्ञान सिंह कुशवाहा, बिनोद कुमार सिंह, धीरज पुरी, गुरुप्रतीक श्रीवास्तव, शुभम सोनी, सोनम चावला, नगर उपाध्यक्ष ममता देवी, पूर्व मुखिया उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- हथुआ में पिस्टल का भय दिखाकर फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार! गोपालगंज जिले हथुआ थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन कर्मी से पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से लूटी गई रकम में से 22,800 रुपये नकद, चार मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार 15 सितंबर 2026 को हथुआ थाना क्षेत्र के बरी देवरिया मोड़ के समीप अनपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कलेक्शन कर्मी से अज्ञात अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर कलेक्शन की राशि लूट ली गयी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिवान जिले नौतन थाना क्षेत्र आशीष कुमार, विनीत कुमार, अभिनन्दन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास लूटी गयी राशि से 22800 रूपये के साथ चार बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। वहीं इस मामले में फरार दो अन्य आरोपी रोहित राम और शाहिल रावत की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही जो फरार बताये जा रहे है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।1
- पूर्वी चम्पारण; प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प के रूप में मनाया1
- कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया। सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- 11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश। विशुनपुरा। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदही नगर पंचायत में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक लज्जाजनक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ उसके ही शिक्षक द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घृणित कृत्य के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दो दिन पहले दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी। आरोपी शिक्षक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसने अपने पद और विश्वास की आड़ में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक विनोद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटरों में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विशुनपुरा पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।1