logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश। विशुनपुरा। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदही नगर पंचायत में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक लज्जाजनक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ उसके ही शिक्षक द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घृणित कृत्य के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दो दिन पहले दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी। आरोपी शिक्षक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसने अपने पद और विश्वास की आड़ में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक विनोद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटरों में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विशुनपुरा पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

8 hrs ago
user_News of Kushinagar
News of Kushinagar
Photographer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश। विशुनपुरा। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदही नगर पंचायत में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक लज्जाजनक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ उसके ही शिक्षक द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घृणित कृत्य के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दो दिन पहले दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी। आरोपी शिक्षक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसने अपने पद और विश्वास की आड़ में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक विनोद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटरों में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विशुनपुरा पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन। नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ 26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।
    4
    नामांकन के अंतिम दिन मंत्री पद के लिए तीन अभ्यार्थियों ने भरा पर्चा। अध्यक्ष पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन। सदस्यों पद के लिए 44 ने किया नामांकन।
नौतन /प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन को लेकर सरगर्मी तेज रही। उत्साह और भारी समर्थकों के साथ  26 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मंत्री पद के लिए सुरेन्द्र चौधरी,बुटाई सहनी और माया देवी ने अपना नामांकन किया।वहीं अध्यक्ष पद पर नगीना सहनी भिमल चौधरी और मोहन मुखिया ने पर्चा भरा है। इस दौरान 20 सदस्यों ने भी नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गिरधारी लाल ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के नामांकन के अंतिम दिन भी मंत्री, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। दो दिनों में मंत्री पद के लिए टोटल 5 ,अध्यक्ष पद के लिए 4, और सदस्य पद के लिए 44 अभ्यर्थियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी नेहा राज के समक्ष अपना पर्चा भरा। बताते चलें कि नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी रही। अभ्यर्थी अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। और पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।पदाधिकारी ने बताया कि 19 और 21 को पत्रों की संवीक्षा होगी और 23 को नाम वापसी के साथ वैध अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा बताया कि 30 सितम्बर को चुनाव की तारीख निर्धारित की गई है। जिसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    22 min ago
  • कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया। सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया।
सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। 18 September. जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 86 मामलों की सुनवाई हुई। 18.09.2026.
    1
    जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जन सुनवाई में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं।  18 September.
जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 86 मामलों की सुनवाई हुई।  18.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    1
    पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन।
पडरौना, कुशीनगर।
पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं 
अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
क्या है मुख्य कारण ?
थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Balrampur me bhukamp ke jhatke ke baad ithinal company me aag 15majdur fase
    1
    Balrampur me bhukamp ke jhatke ke baad ithinal company me aag 15majdur fase
    user_Mr Zakir Husain
    Mr Zakir Husain
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • पडरौना रेलवे अंडर पास अक्टूबर माह से शुरू होने वाला है, पडरौना वासियों का इन्तजार खत्म, अब सवाल यह है कि कौन करेगा उदघाटन और कब होगा ?
    1
    पडरौना रेलवे अंडर पास अक्टूबर माह से शुरू होने वाला है, पडरौना वासियों का इन्तजार खत्म, अब सवाल यह है कि कौन करेगा उदघाटन और कब होगा ?
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हर घर दीप जलाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर घर जलेगा दीप, राजन जायसवाल ने कहा- एक दीप आशा, सेवा और सकारात्मकता का संदेश देगा
    1
    माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  जन्मदिवस पर हर घर दीप जलाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर घर जलेगा दीप, राजन जायसवाल ने कहा- एक दीप आशा, सेवा और सकारात्मकता का संदेश देगा
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश। विशुनपुरा। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदही नगर पंचायत में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक लज्जाजनक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ उसके ही शिक्षक द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घृणित कृत्य के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दो दिन पहले दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी। आरोपी शिक्षक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसने अपने पद और विश्वास की आड़ में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक विनोद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटरों में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विशुनपुरा पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
    1
    11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश।
विशुनपुरा। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदही नगर पंचायत में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक लज्जाजनक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ उसके ही शिक्षक द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घृणित कृत्य के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दो दिन पहले दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी। आरोपी शिक्षक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसने अपने पद और विश्वास की आड़ में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।
पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक विनोद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटरों में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं।
फिलहाल, विशुनपुरा पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
    user_News of Kushinagar
    News of Kushinagar
    Photographer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.