पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
- त्रिवेणी शुगर मिल में मॉक एक्सरसाइज, काल्पनिक आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू1
- महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर 🚨 महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा ढाले के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में आदित्य पुत्र हरिहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि हादसे में आदित्य के सिर में काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। Public maharajganj #BreakingNews #Maharajganj #RoadAccident #MahuwawaDhalla #सड़कहादसा #महराजगंज #ताज़ाखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #AccidentNews #RoadSafety #UPNews #LocalNews #NewsUpdate1
- पनियरा में NH-328 पर बभनौली पुल का धंसा अप्रोच ठीक, आवागमन बहाल महराजगंज।* पनियरा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली पुल के पास धंसा अप्रोच ठीक कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अधिकारियों ने मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया है। मरम्मत के बाद बड़े ट्रकों समेत सभी वाहन फिर से इस रास्ते से गुजरने लगे हैं। बभनौली पुल का अप्रोच गुरुवार रात करीब 2 बजे अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया था। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जूनियर इंजीनियर अवधेश गुप्ता और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से धंसे हिस्से में ईंट के टुकड़े और गिट्टियां डालकर भराई का काम शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से सड़क को सुरक्षित किया। जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत पूरी हो चुकी है और आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एनएच-328 तमकुहीराज से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन को जोड़ता है, इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोडेड ट्रक और दूसरे वाहन गुजरते हैं।2
- विश्वकर्मा जयंती पर 50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश के शिल्पियों और कारीगरों की प्रतिभा को पहचान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में एक दीप अवश्य जलाएं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिल्पी और कारीगर देश के निर्माण की नींव हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट प्रदान की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, भाजपा जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।1
- रामकोला में 101 दीप जलाकर मनाया गया सेवा संकल्प दिवस, प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना1
- 🚨 बिग ब्रेकिंग | गणेश पूजा पंडाल में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह 🙏🕉️ कैम्पियरगंज: मछलीगाँव-बरगदही के शनिचरहिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह पहुंचे। विधायक का आयोजन मंडल और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की और सांस्कृतिक मंच से आयोजन मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विधायक ने युवाओं के धर्म एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति बढ़ते रुझान को सकारात्मक बताया। साथ ही कहा कि मछलीगाँव-बरगदही क्षेत्र उनके लिए बेहद खास है और यहां के लोगों को वह अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं। 🙏 📍 मछलीगाँव-बरगदही | कैम्पियरगंज | गोरखपुर #PublicMaharajganjNews #Campierganj #Gorakhpur #Machhaligaon #Baragadahi #GaneshPuja1
- देवरिया में 25 लाख की अवैध शराब बरामद, ट्रक समेत एक गिरफ्तार!1
- 11 वर्षीय छात्र के साथ कुकर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश। विशुनपुरा। कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुदही नगर पंचायत में शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली एक लज्जाजनक घटना सामने आई है। एक 11 वर्षीय मासूम बालक के साथ उसके ही शिक्षक द्वारा कथित दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घृणित कृत्य के बाद से पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह शर्मनाक घटना दो दिन पहले दुदही नगर पंचायत क्षेत्र में हुई थी। आरोपी शिक्षक की पहचान विनोद के रूप में हुई है, जिसने अपने पद और विश्वास की आड़ में इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। पीड़ित परिवार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विशुनपुरा थाने की पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक विनोद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित विधिक कार्रवाई करते हुए आज आरोपी शिक्षक को धर दबोचा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस अमानवीय घटना के बाद से स्थानीय नागरिकों और विशेषकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में गहरा रोष है। माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा और स्कूलों तथा ट्यूशन सेंटरों में उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल, विशुनपुरा पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है और कानूनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।1
- चंडीगढ़ की 215 पेटी अवैध शराब बिहार ले जाते ट्रक चालक गिरफ्तार g देवरिया, 17 सितंबर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से चंडीगढ़ निर्मित 215 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 1910.88 लीटर बताई गई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन समेत बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।1