logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्रिवेणी शुगर मिल में मॉक एक्सरसाइज, काल्पनिक आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू

2 hrs ago
user_MANOJ KUMAR YADAV
MANOJ KUMAR YADAV
Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

त्रिवेणी शुगर मिल में मॉक एक्सरसाइज, काल्पनिक आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • त्रिवेणी शुगर मिल में मॉक एक्सरसाइज, काल्पनिक आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू
    1
    त्रिवेणी शुगर मिल में मॉक एक्सरसाइज, काल्पनिक आग पर अग्निशमन दल ने पाया काबू
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया। सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया।
सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    1
    पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन।
पडरौना, कुशीनगर।
पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं 
अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
क्या है मुख्य कारण ?
थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पडरौना रेलवे अंडर पास अक्टूबर माह से शुरू होने वाला है, पडरौना वासियों का इन्तजार खत्म, अब सवाल यह है कि कौन करेगा उदघाटन और कब होगा ?
    1
    पडरौना रेलवे अंडर पास अक्टूबर माह से शुरू होने वाला है, पडरौना वासियों का इन्तजार खत्म, अब सवाल यह है कि कौन करेगा उदघाटन और कब होगा ?
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हर घर दीप जलाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर घर जलेगा दीप, राजन जायसवाल ने कहा- एक दीप आशा, सेवा और सकारात्मकता का संदेश देगा
    1
    माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  जन्मदिवस पर हर घर दीप जलाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर घर जलेगा दीप, राजन जायसवाल ने कहा- एक दीप आशा, सेवा और सकारात्मकता का संदेश देगा
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #UPINews #UPICharges #PawanDubey #Kushinagar #Khadda #Samajsevi #UPNews #UPINewsToday #BuddhaNationalNews #B24
    1
    #UPINews #UPICharges #PawanDubey #Kushinagar #Khadda #Samajsevi #UPNews #UPINewsToday  #BuddhaNationalNews #B24
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन है: आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन** आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन चमड़ियां गांव में वर्षों से अधूरा पड़ा भवन, देखरेख के अभाव में बदहाल हुई सरकारी संपत्ति बंजारी पट्टी। क्षेत्र के चमड़ियां गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बनाया गया भवन उपयोग में आने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया गया था, वह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार भवन बनने के बाद भी यहां नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं हो रहा है। भवन के अंदर बाइक और लोगों के अन्य सामान रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र की महिला कार्यकर्ता भी यहां बैठकर बच्चों से संबंधित गतिविधियां संचालित नहीं करती हैं। ऐसे में भवन का उपयोग नहीं होने से सरकारी धन से बनी संपत्ति धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन का समय से उपयोग शुरू कराया जाता और नियमित देखरेख होती तो इसकी यह स्थिति नहीं होती। भवन के आसपास भी साफ-सफाई और रखरखाव की जरूरत है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर भवन की स्थिति की जांच कराने, आवश्यक मरम्मत कराने और आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि सरकारी भवन का उपयोग बच्चों के हित में हो सके।
    4
    आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन है: आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन**
आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन
चमड़ियां गांव में वर्षों से अधूरा पड़ा भवन, देखरेख के अभाव में बदहाल हुई सरकारी संपत्ति
बंजारी पट्टी। क्षेत्र के चमड़ियां गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बनाया गया भवन उपयोग में आने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया गया था, वह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार भवन बनने के बाद भी यहां नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं हो रहा है। भवन के अंदर बाइक और लोगों के अन्य सामान रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र की महिला कार्यकर्ता भी यहां बैठकर बच्चों से संबंधित गतिविधियां संचालित नहीं करती हैं। ऐसे में भवन का उपयोग नहीं होने से सरकारी धन से बनी संपत्ति धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन का समय से उपयोग शुरू कराया जाता और नियमित देखरेख होती तो इसकी यह स्थिति नहीं होती। भवन के आसपास भी साफ-सफाई और रखरखाव की जरूरत है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर भवन की स्थिति की जांच कराने, आवश्यक मरम्मत कराने और आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि सरकारी भवन का उपयोग बच्चों के हित में हो सके।
    user_Sagar Pathak
    Sagar Pathak
    Voice of people खड्डा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रामकोला में 101 दीप जलाकर मनाया गया सेवा संकल्प दिवस, प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
    1
    रामकोला में 101 दीप जलाकर मनाया गया सेवा संकल्प दिवस, प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.