Shuru
Apke Nagar Ki App…
#UPINews #UPICharges #PawanDubey #Kushinagar #Khadda #Samajsevi #UPNews #UPINewsToday #BuddhaNationalNews #B24
Shrikrishn
#UPINews #UPICharges #PawanDubey #Kushinagar #Khadda #Samajsevi #UPNews #UPINewsToday #BuddhaNationalNews #B24
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुशीनगर में भूकंप समेत आपदा से निपटने की परखी गई तैयारियां, विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को कसया तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपहा में फील्ड हॉस्पिटल की स्थापना का मॉक ड्रिल किया गया। सीएमओ कुशीनगर डॉ. चंद्रप्रकाश वर्मा और तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह की अगुवाई में आयोजित अभ्यास में भूकंप, रासायनिक दुर्घटना और अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। आपदा की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य, राजस्व, अग्निशमन और पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और सीएचसी परिसर में टेंट लगाकर अस्थायी फील्ड हॉस्पिटल स्थापित किया। टीमों ने मॉक ड्रिल के दौरान घायलों के सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा व्यवस्था की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और त्वरित राहत-बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय उपलब्ध संसाधनों और मानवबल का बेहतर उपयोग, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता को मजबूत करना है। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिरुद्ध गौतम, नायब तहसीलदार संदीप यादव, एसआई गणेश प्रजापति, कांस्टेबल राहुल प्रजापति, कानूनगो बृजेश मणि त्रिपाठी, लेखपाल रमेंद्र मणि त्रिपाठी, राजन मिश्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।1
- पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।1
- पडरौना रेलवे अंडर पास अक्टूबर माह से शुरू होने वाला है, पडरौना वासियों का इन्तजार खत्म, अब सवाल यह है कि कौन करेगा उदघाटन और कब होगा ?1
- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हर घर दीप जलाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर घर जलेगा दीप, राजन जायसवाल ने कहा- एक दीप आशा, सेवा और सकारात्मकता का संदेश देगा1
- #UPINews #UPICharges #PawanDubey #Kushinagar #Khadda #Samajsevi #UPNews #UPINewsToday #BuddhaNationalNews #B241
- आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन है: आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन** आंगनबाड़ी केंद्र बनने से पहले ही जर्जर हुआ भवन चमड़ियां गांव में वर्षों से अधूरा पड़ा भवन, देखरेख के अभाव में बदहाल हुई सरकारी संपत्ति बंजारी पट्टी। क्षेत्र के चमड़ियां गांव में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए बनाया गया भवन उपयोग में आने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। लंबे समय से देखरेख के अभाव में भवन की हालत लगातार खराब होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस उद्देश्य से भवन का निर्माण कराया गया था, वह पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार भवन बनने के बाद भी यहां नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित नहीं हो रहा है। भवन के अंदर बाइक और लोगों के अन्य सामान रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र की महिला कार्यकर्ता भी यहां बैठकर बच्चों से संबंधित गतिविधियां संचालित नहीं करती हैं। ऐसे में भवन का उपयोग नहीं होने से सरकारी धन से बनी संपत्ति धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन का समय से उपयोग शुरू कराया जाता और नियमित देखरेख होती तो इसकी यह स्थिति नहीं होती। भवन के आसपास भी साफ-सफाई और रखरखाव की जरूरत है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर भवन की स्थिति की जांच कराने, आवश्यक मरम्मत कराने और आंगनबाड़ी केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि सरकारी भवन का उपयोग बच्चों के हित में हो सके।4
- स्लग:चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन* स्लग:चार सूत्रीय मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी ने सौंपा ज्ञापन* एंकर: कुशीनगर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और बाराबंकी की घटनाओं के साथ-साथ पंचायत सहायकों, 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को उठाया गया। वीओ: कुशीनगर में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिलाध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मामलों में कार्रवाई और समाधान की मांग की। ज्ञापन में गोंडा में विनोद साहनी और रमेश कोरी तथा अयोध्या में राम लगन मौर्य की हत्या के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने का जिक्र किया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि 13 सितंबर को गोंडा जाते समय बाराबंकी में उनके काफिले को रोके जाने के बाद पथराव और धक्का-मुक्की की घटना हुई। पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने तथा सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा की समीक्षा कर पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा और एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई।इसके अलावा पंचायत सहायकों की मांगों का भी मुद्दा ज्ञापन में शामिल रहा। पार्टी ने लखनऊ के ईको गार्डन में चल रहे पंचायत सहायकों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए उनकी मांगों का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। वहीं 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामले में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को नियमानुसार न्याय दिलाने की मांग की गई। पार्टी ने धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को भी ज्ञापन में शामिल किया। सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद समेत अन्य धार्मिक स्थलों के मामलों में निष्पक्ष समीक्षा और कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई।4
- पत्रकारों के सम्मान और अधिकार को लेकर मुखर हुए पवन दुबे स्वतंत्र पत्रकार समिति के बैनर तले पत्रकारों से संवाद, बोले—लोकतंत्र के प्रहरी हैं पत्रकार खड्डा, कुशीनगर। समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के नेता पवन दुबे ने पत्रकारों के सम्मान, अधिकार और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। स्वतंत्र पत्रकार समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। विषम परिस्थितियों में भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनता की समस्याओं को सामने लाने का काम करते हैं। पवन दुबे ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों, उनके हितों तथा कार्य के दौरान होने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि पत्रकारिता केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज की समस्याओं को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में स्वतंत्र पत्रकार समिति से जुड़े पत्रकारों ने भी अपने विचार रखे और पत्रकार हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वक्ताओं ने पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर सामूहिक प्रयास किए जाने पर जोर दिया। इस दौरान समिति से जुड़े पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।1