logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्वकर्मा जयंती पर 50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश के शिल्पियों और कारीगरों की प्रतिभा को पहचान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में एक दीप अवश्य जलाएं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिल्पी और कारीगर देश के निर्माण की नींव हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट प्रदान की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, भाजपा जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

19 hrs ago
user_गणेश पटेल
गणेश पटेल
Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

विश्वकर्मा जयंती पर 50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश के शिल्पियों और कारीगरों की प्रतिभा को पहचान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में एक दीप अवश्य जलाएं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिल्पी और कारीगर देश के निर्माण की नींव हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट प्रदान की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, भाजपा जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।
    3
    नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत
महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • महराजगंज --- ​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस ​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई ​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच ​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी ​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग ​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate
    1
    महराजगंज ---

​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां 

ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस

​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू

अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच

​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी

​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग

​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप,


#mahararagnj 
#police 
#vairalvideo 
#NewsUpdate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नौतनवा तहसील में बुलडोजर कार्रवाई, सपा नेता के निर्माणाधीन मकान को कराया गया ध्वस्त नौतनवा तहसील के दशरथपुर में निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक मामला जमीन पर कब्जे और निर्माण से जुड़ा है। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
    1
    नौतनवा तहसील में बुलडोजर कार्रवाई, सपा नेता के निर्माणाधीन मकान को कराया गया ध्वस्त
नौतनवा तहसील के दशरथपुर में निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। 
प्रशासन के मुताबिक मामला जमीन पर कब्जे और निर्माण से जुड़ा है। 
कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में PM मोदी का जन्मदिन, 76 दीपों से जगमगाया अमृत सरोवर विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में PM मोदी का जन्मदिन, 76 दीपों से जगमगाया अमृत सरोवर
    1
    विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में PM मोदी का जन्मदिन, 76 दीपों से जगमगाया अमृत सरोवर
विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में PM मोदी का जन्मदिन, 76 दीपों से जगमगाया अमृत सरोवर
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    1
    पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन।
पडरौना, कुशीनगर।
पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं 
अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
क्या है मुख्य कारण ?
थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महाराजगंज में पुलिस के सामने ही थाने में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हाथापाई... थाने में अफरा तफरी महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर थाने में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला काश्त खैरा गांव से जुड़ा है, जहां जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर अमित और विजय के बीच विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, काश्त खैरा गांव निवासी अमित और विजय के बीच जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गुरुवार शाम दोनों पक्ष अपनी शिकायत और बात रखने के लिए कोल्हुई थाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा था। बातचीत चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। थाना परिसर में अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव शुरू किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद थाने में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ थाना परिसर में हुई हाथापाई के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    1
    महाराजगंज में पुलिस के सामने ही थाने में भिड़ गए दो पक्ष,  जमकर हाथापाई... थाने में अफरा तफरी
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर थाने में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला काश्त खैरा गांव से जुड़ा है, जहां जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर अमित और विजय के बीच विवाद चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक, काश्त खैरा गांव निवासी अमित और विजय के बीच जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गुरुवार शाम दोनों पक्ष अपनी शिकायत और बात रखने के लिए कोल्हुई थाने पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा था। बातचीत चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे।
थाना परिसर में अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव शुरू किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद थाने में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ थाना परिसर में हुई हाथापाई के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे, पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय #gorakhpur #politica #NewsUpdate #Ajay #CMYogiAdityanath #ministry #vairalvideo #vairalreels
    1
    सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे,



पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय 

#gorakhpur 
#politica 
#NewsUpdate 
#Ajay 
#CMYogiAdityanath 
#ministry 
#vairalvideo
#vairalreels
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • महराजगंज: अंबेडकर पार्क में बाबा साहब व गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    महराजगंज: अंबेडकर पार्क में बाबा साहब व गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। 
डीएम ने मामले की जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन__________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 18 सितंबर, 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।
    3
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन__________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संत कबीर नगर 18 सितंबर, 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.