logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज --- ​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस ​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई ​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच ​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी ​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग ​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate

9 hrs ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

महराजगंज --- ​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस ​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई ​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच ​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी ​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग ​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 315 फरेंदा विधानसभा को लेकर गीता निषाद का बड़ा बयान जेल से छूटने के बाद पहला इंटरव्यू रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ पर देखें। फरेंदा/महराजगंज। निषाद पार्टी की नेता श्रीमती गीता निषाद ने 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र और जेल जाने के मुद्दे को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए हमेशा खड़ी है। गीता निषाद ने कहा कि जहां भी लोगों के साथ अत्याचार होगा, वहां उनकी आवाज उठाने के लिए वह उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही। देखिए गीता निषाद का पूरा बयान, सिर्फ रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल पर।
    1
    315 फरेंदा विधानसभा को लेकर गीता निषाद का बड़ा बयान जेल से छूटने के बाद पहला इंटरव्यू रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ पर देखें।
फरेंदा/महराजगंज। निषाद पार्टी की नेता श्रीमती गीता निषाद ने 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र और जेल जाने के मुद्दे को लेकर कई अहम बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए हमेशा खड़ी है। गीता निषाद ने कहा कि जहां भी लोगों के साथ अत्याचार होगा, वहां उनकी आवाज उठाने के लिए वह उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही।
देखिए गीता निषाद का पूरा बयान, सिर्फ रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल पर।
    user_AFROZ AHMAD
    AFROZ AHMAD
    Media house फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर 🚨 महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा ढाले के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में आदित्य पुत्र हरिहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि हादसे में आदित्य के सिर में काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। Public maharajganj #BreakingNews #Maharajganj #RoadAccident #MahuwawaDhalla #सड़कहादसा #महराजगंज #ताज़ाखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #AccidentNews #RoadSafety #UPNews #LocalNews #NewsUpdate
    1
    महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर
🚨 महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर
महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा ढाले के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायलों में आदित्य पुत्र हरिहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि हादसे में आदित्य के सिर में काफी चोटें आई हैं।
सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
Public maharajganj 
#BreakingNews #Maharajganj #RoadAccident #MahuwawaDhalla #सड़कहादसा #महराजगंज #ताज़ाखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #AccidentNews #RoadSafety #UPNews #LocalNews #NewsUpdate
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश। धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है। समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।
    1
    संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश।
धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है।
समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रेमा एजुकेशनल अकादमी में भूकंप जैसी आपदा को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से किया मॉक ड्रिल मेंहदावल, संतकबीरनगर। आज शुक्रवार को मेहदावल थाना अन्तर्गत अछिया में स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा करायी गयी । एसडीएम मेहदावल तथा सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया। इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गयी। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यवाही की गयी। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सीओ सर्वदवन सिंह, एसडीएम राजकुमार, एसओ राकेश कुमार सिंह, एम डी अंजना पांडेय, तहसीलदार अलपिका वर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
    3
    प्रेमा एजुकेशनल अकादमी में भूकंप जैसी आपदा को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से किया मॉक ड्रिल
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
आज शुक्रवार को मेहदावल थाना अन्तर्गत अछिया में स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा करायी गयी । एसडीएम मेहदावल तथा सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया। इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गयी।
मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यवाही की गयी।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सीओ सर्वदवन सिंह, एसडीएम राजकुमार, एसओ राकेश कुमार सिंह, एम डी अंजना पांडेय, तहसीलदार अलपिका वर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पनियरा में NH-328 पर बभनौली पुल का धंसा अप्रोच ठीक, आवागमन बहाल महराजगंज।* पनियरा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली पुल के पास धंसा अप्रोच ठीक कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अधिकारियों ने मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया है। मरम्मत के बाद बड़े ट्रकों समेत सभी वाहन फिर से इस रास्ते से गुजरने लगे हैं। बभनौली पुल का अप्रोच गुरुवार रात करीब 2 बजे अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया था। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जूनियर इंजीनियर अवधेश गुप्ता और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से धंसे हिस्से में ईंट के टुकड़े और गिट्टियां डालकर भराई का काम शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से सड़क को सुरक्षित किया। जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत पूरी हो चुकी है और आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एनएच-328 तमकुहीराज से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन को जोड़ता है, इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोडेड ट्रक और दूसरे वाहन गुजरते हैं।
    2
    पनियरा में NH-328 पर बभनौली पुल का धंसा अप्रोच ठीक, आवागमन बहाल
महराजगंज।* पनियरा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली पुल के पास धंसा अप्रोच ठीक कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अधिकारियों ने मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया है। मरम्मत के बाद बड़े ट्रकों समेत सभी वाहन फिर से इस रास्ते से गुजरने लगे हैं।
बभनौली पुल का अप्रोच गुरुवार रात करीब 2 बजे अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया था।
सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जूनियर इंजीनियर अवधेश गुप्ता और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से धंसे हिस्से में ईंट के टुकड़े और गिट्टियां डालकर भराई का काम शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से सड़क को सुरक्षित किया।
जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत पूरी हो चुकी है और आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एनएच-328 तमकुहीराज से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन को जोड़ता है, इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोडेड ट्रक और दूसरे वाहन गुजरते हैं।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • विश्वकर्मा जयंती पर 50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश के शिल्पियों और कारीगरों की प्रतिभा को पहचान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में एक दीप अवश्य जलाएं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिल्पी और कारीगर देश के निर्माण की नींव हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट प्रदान की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, भाजपा जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
    1
    विश्वकर्मा जयंती पर 50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश के शिल्पियों और कारीगरों की प्रतिभा को पहचान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में एक दीप अवश्य जलाएं।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिल्पी और कारीगर देश के निर्माण की नींव हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी।
इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट प्रदान की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, भाजपा जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महराजगंज --- ​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस ​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई ​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच ​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी ​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग ​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate
    1
    महराजगंज ---

​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां 

ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस

​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू

अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच

​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी

​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग

​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप,


#mahararagnj 
#police 
#vairalvideo 
#NewsUpdate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मां-बाप का इकलौता वारिस , दोस्तों ने सिर में गोली मार कर की ह/त्या पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा का रहने वाला जीसान हासमी #mahararagnj #police #NewsUpdate
    1
    मां-बाप का इकलौता वारिस , दोस्तों ने सिर में गोली मार कर की ह/त्या 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा का रहने वाला जीसान हासमी

#mahararagnj 
#police 
#NewsUpdate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.