महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर 🚨 महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा ढाले के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में आदित्य पुत्र हरिहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि हादसे में आदित्य के सिर में काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। Public maharajganj #BreakingNews #Maharajganj #RoadAccident #MahuwawaDhalla #सड़कहादसा #महराजगंज #ताज़ाखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #AccidentNews #RoadSafety #UPNews #LocalNews #NewsUpdate
महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर 🚨 महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा ढाले के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में आदित्य पुत्र हरिहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि हादसे में आदित्य के सिर में काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। Public maharajganj #BreakingNews #Maharajganj #RoadAccident #MahuwawaDhalla #सड़कहादसा #महराजगंज #ताज़ाखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #AccidentNews #RoadSafety #UPNews #LocalNews #NewsUpdate
- नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।3
- महराजगंज --- घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate1
- नौतनवा तहसील में बुलडोजर कार्रवाई, सपा नेता के निर्माणाधीन मकान को कराया गया ध्वस्त नौतनवा तहसील के दशरथपुर में निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक मामला जमीन पर कब्जे और निर्माण से जुड़ा है। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।1
- विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में PM मोदी का जन्मदिन, 76 दीपों से जगमगाया अमृत सरोवर विधायक ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में PM मोदी का जन्मदिन, 76 दीपों से जगमगाया अमृत सरोवर1
- पडरौना का सिधुआ अंडरपास बना शोपीस, रोज लग रहा भीषण जाम, राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन। पडरौना, कुशीनगर। पडरौना शहर के सिधुआ अंडरपास की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। नाम का अंडरपास बना है, लेकिन काम का नहीं अंडरपास अब हाथी दांत साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सिधुआ अंडरपास पर रोजाना सुबह-शाम भीषण जाम लग रहा है। स्कूली बच्चों, एंबुलेंस, रोजमर्रा के राहगीरों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है। क्या है मुख्य कारण ? थोड़ी सी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है, जिससे दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बना यह अंडरपास सिर्फ दिखावे के लिए रह गया है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सिधुआ अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण कराकर जाम और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।1
- महाराजगंज में पुलिस के सामने ही थाने में भिड़ गए दो पक्ष, जमकर हाथापाई... थाने में अफरा तफरी महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर थाने में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बातचीत के दौरान दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई हाथापाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला काश्त खैरा गांव से जुड़ा है, जहां जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर अमित और विजय के बीच विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, काश्त खैरा गांव निवासी अमित और विजय के बीच जमीन की गवाही और एग्रीमेंट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गुरुवार शाम दोनों पक्ष अपनी शिकायत और बात रखने के लिए कोल्हुई थाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों को अपनी-अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा था। बातचीत चल ही रही थी कि किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। थाना परिसर में अचानक हुए विवाद से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव शुरू किया और दोनों पक्षों को अलग कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया। घटना के बाद थाने में हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोल्हुई थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। पुलिस पारिवारिक विवाद के साथ-साथ थाना परिसर में हुई हाथापाई के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।1
- सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे, पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय #gorakhpur #politica #NewsUpdate #Ajay #CMYogiAdityanath #ministry #vairalvideo #vairalreels1
- महराजगंज: अंबेडकर पार्क में बाबा साहब व गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन__________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर 18 सितंबर, 2026, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।3