logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नौतनवा तहसील में बुलडोजर कार्रवाई, सपा नेता के निर्माणाधीन मकान को कराया गया ध्वस्त नौतनवा तहसील के दशरथपुर में निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक मामला जमीन पर कब्जे और निर्माण से जुड़ा है। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

21 hrs ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

नौतनवा तहसील में बुलडोजर कार्रवाई, सपा नेता के निर्माणाधीन मकान को कराया गया ध्वस्त नौतनवा तहसील के दशरथपुर में निर्माणाधीन मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक मामला जमीन पर कब्जे और निर्माण से जुड़ा है। कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज: अंबेडकर पार्क में बाबा साहब व गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। डीएम ने मामले की जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    1
    महराजगंज: अंबेडकर पार्क में बाबा साहब व गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग, DM को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र के सोनचिरैया गांव के ग्रामीणों ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। 
डीएम ने मामले की जांच कराकर नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🚨 बिग ब्रेकिंग | गणेश पूजा पंडाल में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह 🙏🕉️ कैम्पियरगंज: मछलीगाँव-बरगदही के शनिचरहिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह पहुंचे। विधायक का आयोजन मंडल और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की और सांस्कृतिक मंच से आयोजन मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विधायक ने युवाओं के धर्म एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति बढ़ते रुझान को सकारात्मक बताया। साथ ही कहा कि मछलीगाँव-बरगदही क्षेत्र उनके लिए बेहद खास है और यहां के लोगों को वह अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं। 🙏 📍 मछलीगाँव-बरगदही | कैम्पियरगंज | गोरखपुर #PublicMaharajganjNews #Campierganj #Gorakhpur #Machhaligaon #Baragadahi #GaneshPuja
    1
    🚨 बिग ब्रेकिंग | गणेश पूजा पंडाल में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह 🙏🕉️
कैम्पियरगंज: मछलीगाँव-बरगदही के शनिचरहिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह पहुंचे।
विधायक का आयोजन मंडल और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की और सांस्कृतिक मंच से आयोजन मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विधायक ने युवाओं के धर्म एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति बढ़ते रुझान को सकारात्मक बताया। साथ ही कहा कि मछलीगाँव-बरगदही क्षेत्र उनके लिए बेहद खास है और यहां के लोगों को वह अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं। 🙏
📍 मछलीगाँव-बरगदही | कैम्पियरगंज | गोरखपुर
#PublicMaharajganjNews #Campierganj #Gorakhpur #Machhaligaon #Baragadahi #GaneshPuja
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महराजगंज --- ​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस ​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई ​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच ​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी ​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग ​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate
    1
    महराजगंज ---

​घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां 

ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत

पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस

​घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

​विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू

अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच

​पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी

​खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग

​महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप,


#mahararagnj 
#police 
#vairalvideo 
#NewsUpdate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • नौतनवां में अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 गत्ते बरामद,दो गिरफ्तार नौतनवां में अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 गत्ते बरामद,दो गिरफ्तार महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों एवं आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद आतिशबाजी में चकरी, सुतली बम, छुरछुरी, स्काई बम और फुलझरी सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर-10 शास्त्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के पास डीसीएम वाहन संख्या UP53HT1335 की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 70 गत्तों में रखे अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश दूबे (55) पुत्र सुरेंद्र दूबे, निवासी दुबौली, थाना मदनपुर, देवरिया तथा कन्हैया (42) पुत्र योगेंद्र प्रसाद, निवासी गजरही, थाना नौतनवां, महराजगंज के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नौतनवां पर मु0अ0सं0 182/2026, धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, उपनिरीक्षक रोहित यादव, एफएसएसओ राजेन्द्र प्रसाद मय टीम तथा कांस्टेबल मनीष यादव, हिमांशु सिंह, शंकर दयाल, अनुप तिवारी और रिषभ सिंह शामिल रहे।
    3
    नौतनवां में अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 गत्ते बरामद,दो गिरफ्तार
नौतनवां में अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 गत्ते बरामद,दो गिरफ्तार
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों एवं आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद आतिशबाजी में चकरी, सुतली बम, छुरछुरी, स्काई बम और फुलझरी सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर-10 शास्त्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के पास डीसीएम वाहन संख्या UP53HT1335 की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 70 गत्तों में रखे अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश दूबे (55) पुत्र सुरेंद्र दूबे, निवासी दुबौली, थाना मदनपुर, देवरिया तथा कन्हैया (42) पुत्र योगेंद्र प्रसाद, निवासी गजरही, थाना नौतनवां, महराजगंज के रूप में हुई है।
इस मामले में थाना नौतनवां पर मु0अ0सं0 182/2026, धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, उपनिरीक्षक रोहित यादव, एफएसएसओ राजेन्द्र प्रसाद मय टीम तथा कांस्टेबल मनीष यादव, हिमांशु सिंह, शंकर दयाल, अनुप तिवारी और रिषभ सिंह शामिल रहे।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।
    3
    नौतनवां में 70 गत्ता अवैध पटाखे बरामद, 2 गिरफ्तार, मुकदमा पंजीकृत
महराजगंज।* नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों और आतिशबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे/विस्फोटक पदार्थ और 01 डीसीएम वाहन बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस प्रकरण के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने जानकारी दी।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आग लगने पर होटल से दो बच्चों को सुरक्षित निकालने का किया मॉकड्रिल सिद्धार्थनगर जिले के करौंदा मसिना स्थित शिव गंगा होटल में आग और आपदा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसके बाद टीम ने होटल में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान बचाव कार्य में अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर जय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट और छात्र मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल बिंदुसार मौर्य व अरविंद पांडेय, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सचिन, एनसीसी के सतीश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
    1
    आग लगने पर होटल से दो बच्चों को सुरक्षित निकालने का किया मॉकड्रिल
सिद्धार्थनगर जिले के करौंदा मसिना स्थित शिव गंगा होटल में  आग और आपदा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसके बाद टीम ने होटल में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान बचाव कार्य में अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर जय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट और छात्र मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल बिंदुसार मौर्य व अरविंद पांडेय, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सचिन, एनसीसी के सतीश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महाराजगंज में बड़ा ट्रैफिक चेकिंग अभियान! 1272 वाहनों की जांच, 171 सीज | Traffic Police Action महाराजगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलेभर में 1272 वाहनों की जांच, 245 वाहनों का चालान और 171 वाहनों को सीज किया गया। इंटर कॉलेजों के आसपास भी विशेष चेकिंग कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। पुलिस ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
    1
    महाराजगंज में बड़ा ट्रैफिक चेकिंग अभियान! 1272 वाहनों की जांच, 171 सीज | Traffic Police Action
महाराजगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान चलाया गया। 
जिलेभर में 1272 वाहनों की जांच, 245 वाहनों का चालान और 171 वाहनों को सीज किया गया। 
इंटर कॉलेजों के आसपास भी विशेष चेकिंग कर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया गया। 
पुलिस ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे, पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय #gorakhpur #politica #NewsUpdate #Ajay #CMYogiAdityanath #ministry #vairalvideo #vairalreels
    1
    सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे,



पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय 

#gorakhpur 
#politica 
#NewsUpdate 
#Ajay 
#CMYogiAdityanath 
#ministry 
#vairalvideo
#vairalreels
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश। धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है। समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।
    1
    संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश।
धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है।
समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.