logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आग लगने पर होटल से दो बच्चों को सुरक्षित निकालने का किया मॉकड्रिल सिद्धार्थनगर जिले के करौंदा मसिना स्थित शिव गंगा होटल में आग और आपदा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसके बाद टीम ने होटल में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान बचाव कार्य में अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर जय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट और छात्र मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल बिंदुसार मौर्य व अरविंद पांडेय, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सचिन, एनसीसी के सतीश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आग लगने पर होटल से दो बच्चों को सुरक्षित निकालने का किया मॉकड्रिल सिद्धार्थनगर जिले के करौंदा मसिना स्थित शिव गंगा होटल में आग और आपदा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसके बाद टीम ने होटल में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान बचाव कार्य में अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर जय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट और छात्र मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल बिंदुसार मौर्य व अरविंद पांडेय, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सचिन, एनसीसी के सतीश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आग लगने पर होटल से दो बच्चों को सुरक्षित निकालने का किया मॉकड्रिल सिद्धार्थनगर जिले के करौंदा मसिना स्थित शिव गंगा होटल में आग और आपदा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसके बाद टीम ने होटल में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान बचाव कार्य में अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर जय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट और छात्र मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल बिंदुसार मौर्य व अरविंद पांडेय, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सचिन, एनसीसी के सतीश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
    1
    आग लगने पर होटल से दो बच्चों को सुरक्षित निकालने का किया मॉकड्रिल
सिद्धार्थनगर जिले के करौंदा मसिना स्थित शिव गंगा होटल में  आग और आपदा से बचाव को लेकर मॉकड्रिल आयोजित की गई। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती की देखरेख में पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस टीम ने संयुक्त रूप से आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया। मॉकड्रिल के दौरान होटल में आग लगने की स्थिति प्रदर्शित की गई। इसके बाद टीम ने होटल में फंसे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने, आग पर काबू पाने और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। इस दौरान बचाव कार्य में अपनाई जाने वाली सावधानियों और त्वरित कार्रवाई के तरीकों की जानकारी भी दी गई। मौके पर जय किसान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट और छात्र मौजूद रहे। मॉकड्रिल के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, एसएसबी, एनसीसी, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने समन्वय के साथ कार्रवाई का प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी निखिल चक्रवर्ती ने घटनास्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय, नायब तहसीलदार अमित सिंह, लेखपाल बिंदुसार मौर्य व अरविंद पांडेय, एसएसबी के सहायक कमांडेंट सचिन, एनसीसी के सतीश कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष जोगिया अरुण कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार उपाध्याय मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया सिद्धार्थनगर 18 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में जमुवार घाट, नौगढ़ सिद्धार्थनगर में सफाई अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह एवं अन्य अधिकारियों/जनप्रतिनिधिगण द्वारा झाड़ू लगाया तथा घाट की सफाई किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है स्वच्छता मेरी सेवा के अन्तर्गत आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जमुआर घाट पर हजारों की संख्या में महिलायें छठ पूजा करती है। हम सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होते है। सफाई के साथ ही जल संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। वृक्ष जीवन के लिए आवश्यक है। वृक्षो से हमे आक्सीन मिलता है जिससे हम लोग सांस लेते है। मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो निरन्तर एक माह तक चलता रहेगा। आप लोग अपने घरों के साथ मोहल्लों/गांवों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसमें सभी की सहभागिता होना चाहिए। इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज दूसरे दिन स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया है। मा0 प्रधानमंत्री जी संकल्प है कि 2047 तक हमारा देश विकसित बने। मा0 प्रधानमंत्री जी आमजनमानस की सेवा एवं अखण्डता के लिए कार्य कर रहे है। मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता होना चाहिए। साफ-सफाई बहुत ही आवश्यक है। सभी को बधाई दिया। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके पश्चात जमुआर घाट पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों/ग्राम पंचायतों आदि में सफाई अभियान चलाकर सफाई कराया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डीएफओ नीला एम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, ईओ सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह व अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
    2
    सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया 
सिद्धार्थनगर 18 सितम्बर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर  श्री गोविन्द माधव, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन,  पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में जमुवार घाट, नौगढ़ सिद्धार्थनगर में सफाई अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 
इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर  श्री गोविन्द माधव, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन,  पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह एवं अन्य अधिकारियों/जनप्रतिनिधिगण द्वारा झाड़ू लगाया तथा घाट की सफाई किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है स्वच्छता मेरी सेवा के अन्तर्गत आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जमुआर घाट पर हजारों की संख्या में महिलायें छठ पूजा करती है। हम सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होते है। सफाई के साथ ही जल संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। वृक्ष जीवन के लिए आवश्यक है। वृक्षो से हमे आक्सीन मिलता है जिससे हम लोग सांस लेते है। मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो निरन्तर एक माह तक चलता रहेगा। आप लोग अपने घरों के साथ मोहल्लों/गांवों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसमें सभी की सहभागिता होना चाहिए। 
इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज दूसरे दिन स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया है। मा0 प्रधानमंत्री जी संकल्प है कि 2047 तक हमारा देश विकसित बने। मा0 प्रधानमंत्री जी आमजनमानस की सेवा एवं अखण्डता के लिए कार्य कर रहे है। मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर श्री गोविन्द माधव ने इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता होना चाहिए। साफ-सफाई बहुत ही आवश्यक है। सभी को बधाई दिया। 
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसी क्रम में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 
इसके पश्चात जमुआर घाट पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर  श्री गोविन्द माधव, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन,  पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्यय विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 
इसी प्रकार जनपद के समस्त नगर पालिका/नगर पंचायतों/ग्राम पंचायतों आदि में सफाई अभियान चलाकर सफाई कराया गया।  
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डीएफओ नीला एम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, ईओ सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह व अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश। धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है। समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।
    1
    संतकबीरनगर- 60 साल बाद भी नहीं मिला न्याय, भरवलिया उर्फ टिकुइया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से लगाई गुहार - बोले, हमारी आबादी को चक बाहर कर बेघर करने की साजिश।
धनघटा तहसील धनघटा के ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के समस्त ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया में उनकी आबादी की जमीन को गलत सूचना के आधार पर चक बाहर कर दिया गया है, जिससे गरीब अनुसूचित जाति के परिवारों पर बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है।
जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अनुसूचित जाति की आबादी अधिक है। कई लोग इतने गरीब हैं कि उनके पास न रहने की व्यवस्था है और न ही खेती की जमीन। जो जमीन उन्हें आबादी के रूप में मिलनी चाहिए, उसे चकबंदी अधिकारी व कुछ लोगों द्वारा गलत सूचना देकर हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन पर वे बसे हुए हैं, उसे चक बाहर कर दिया गया है और अब मालियत लगाने की तैयारी है। चक बाहर होने के कारण गांव में रास्ता निकालने में भी भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने अपने पत्र में दर्द बयां करते हुए लिखा है कि ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुइया के मूल निवासी सन 1965 में नदी के कटान के कारण यहां आकर बसे थे। उस समय जिनके पास जो थोड़ा-बहुत पैसा था, उन्होंने जमीन खरीद कर झोपड़ी, छप्पर बना कर रहना शुरू किया। उस समय किसी प्रकार की लिखा-पढ़ी नहीं हुई थी, तब से आज तक वे मकान व छप्पर बना कर रह रहे हैं। लेकिन आज जब वे किसी प्रकार का पक्का निर्माण करने जाते हैं तो कुछ लोग बाधा उत्पन्न करते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वे विगत 60 वर्षों से चकबंदी का इंतजार इस उम्मीद में कर रहे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन अब उल्टा उन्हें ही उजाड़ने की तैयारी हो रही है।
समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सक्षम अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करा कर गरीबों को न्याय दिलाया जाए और उनकी आबादी की जमीन को सुरक्षित किया जाए।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रेमा एजुकेशनल अकादमी में भूकंप जैसी आपदा को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से किया मॉक ड्रिल मेंहदावल, संतकबीरनगर। आज शुक्रवार को मेहदावल थाना अन्तर्गत अछिया में स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा करायी गयी । एसडीएम मेहदावल तथा सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया। इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गयी। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यवाही की गयी। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सीओ सर्वदवन सिंह, एसडीएम राजकुमार, एसओ राकेश कुमार सिंह, एम डी अंजना पांडेय, तहसीलदार अलपिका वर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
    3
    प्रेमा एजुकेशनल अकादमी में भूकंप जैसी आपदा को लेकर प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल
बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारी को लेकर संयुक्त रूप से किया मॉक ड्रिल
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
आज शुक्रवार को मेहदावल थाना अन्तर्गत अछिया में स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने हेतु मॉक ड्रिल जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा करायी गयी । एसडीएम मेहदावल तथा सीओ मेहदावल सर्वदवन सिंह द्वारा मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया गया। इस दौरान आकस्मिक आपदा की स्थिति का अभ्यास करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, बचाव एवं राहत कार्यों के संबंध में व्यावहारिक रूप से जानकारी दी गयी।
मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थान पर निकासी, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत-बचाव कार्यों में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का अभ्यास किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कार्यवाही की गयी।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं सम्बन्धित विभागों की त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमता को परखना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सीओ सर्वदवन सिंह, एसडीएम राजकुमार, एसओ राकेश कुमार सिंह, एम डी अंजना पांडेय, तहसीलदार अलपिका वर्मा आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • UPI से जुड़े SAWAL 👍🏽🌹4/प 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    1
    UPI से जुड़े SAWAL 👍🏽🌹4/प 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    user_🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    City Star डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Rudra Nagar Jila Basti ka mahaul yah hai ki jhadu Lagane Aate Hain Magar Bahar Te nahin hai sirf Aise kasht lagakar Chale Jaate aap log de sakte hain video mein
    1
    Rudra Nagar Jila Basti ka mahaul yah hai ki jhadu Lagane Aate Hain Magar Bahar Te nahin hai sirf Aise kasht lagakar Chale Jaate aap log de sakte hain video mein
    user_Harun Qureshi
    Harun Qureshi
    Grain Trader रुधौली, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तीन माह पहले रोजी की तलाश में निकला मकसूद, कोयंबटूर में एटीएस की गिरफ्तारी से गांव पसरा सन्नाटा सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी मकसूद घर से रोजी-रोटी की तलाश में निकाला था। तभी तमिलनाडु के कोयंबटूर से 14 सितंबर को यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय मकसूद के गांव मधवापुर में उसकी गिरफ्तारी की खबर से सन्नाटा पसरा है। एटीएस की ओर से मकसूद पर कथित आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में होने के आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग स्तब्ध हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनका बेटा कब और कैसे ऐसी गतिविधियों के संपर्क में आया। बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उसके पिता अब्दुल कुद्दूस एक रिश्तेदार के साथ लखनऊ रवाना हो गए।मकसूद पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी दो बड़ी बहनें, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। करीब तीन वर्ष पहले उसके पिता अब्दुल कुद्दूस के कूल्हे में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके बाद वह ठीक से चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। मकसूद ने बांसी तहसील क्षेत्र स्थित तिलक इंटर कॉलेज से कक्षा नौ तक पढ़ाई की। स्वजन के अनुसार, कक्षा 10 में प्रवेश के लिए करीब एक हजार रुपये की फीस की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके कारण उसकी पढ़ाई छूट गई। परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए वह करीब तीन माह पहले रोजगार की तलाश में अपने एक रिश्तेदार के साथ कारपेंटर का काम करने निकल गया। पहले मुंबई, फिर गुजरात और इसके बाद तमिलनाडु पहुंचा था।मकसूद की मां तस्रीमुन्निसा ने बताया कि उनका बेटा स्वभाव से सीधा-सादा था। घर से स्कूल और स्कूल से घर तक ही उसका जीवन सीमित था। वह स्कूल से लौटने के बाद ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताता था। अधिक मोबाइल चलाने पर जब वह उसे टोकती थीं तो मकसूद कहता था कि वह मोबाइल से पढ़ाई कर रहा है। मां के अनुसार गांव में उसका किसी के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था और न ही घर पर किसी बाहरी व्यक्ति या युवक का आना-जाना था। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति और भाई-बहनों की पढ़ाई व घर के खर्च को देखते हुए मकसूद ने काम करने का फैसला किया था। गिरफ्तारी की खबर के बाद परिवार को खुद समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सब कैसे हो गया। मां को उम्मीद है कि जांच के बाद उनका बेटा जल्द घर लौट आएगा । मकसूद अपनी दादी के भी काफी करीब था। दादी ने बताया कि वह हमेशा मोबाइल पर कुछ न कुछ करता रहता था। पूछने पर पढ़ाई करने की बात कहता था। उनके अनुसार मकसूद अपने काम से काम रखने वाला लड़का था और घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही रोजगार के लिए बाहर गया था। उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर दादी को भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका मकसूद इस तरह की किसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। गोनहाडीह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजदेव ने बताया कि उन्हें मकसूद की गिरफ्तारी की जानकारी अखबार के माध्यम से हुई। उन्होंने कहा कि मकसूद गांव में किसी के साथ बहुत अधिक घुलता-मिलता नहीं था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। उसके व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल हो सकता है। गिरफ्तारी की खबर से वह स्वयं भी हैरान हैं। एटीएस की कार्रवाई के बाद अब जांच में मकसूद की कथित गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। एजेंसी के आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में होनी है। इधर, मकसूद की गिरफ्तारी की खबर जैसे-जैसे गांव में फैली, लोग एक-दूसरे से घटना की चर्चा करते नजर आए। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उसके किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल गांव में हैरानी और चिंता का माहौल है तथा सभी की निगाहें जांच के आगे बढ़ने पर टिकी हैं।
    1
    तीन माह पहले रोजी की तलाश में निकला मकसूद, कोयंबटूर में एटीएस की गिरफ्तारी से गांव  पसरा सन्नाटा

सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी मकसूद घर से रोजी-रोटी की तलाश में निकाला था। तभी तमिलनाडु के कोयंबटूर से 14 सितंबर को यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय मकसूद के गांव मधवापुर में उसकी गिरफ्तारी की खबर से सन्नाटा पसरा है। एटीएस की ओर से मकसूद पर कथित आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में होने के आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग स्तब्ध हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनका बेटा कब और कैसे ऐसी गतिविधियों के संपर्क में आया। बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उसके पिता अब्दुल कुद्दूस एक रिश्तेदार के साथ लखनऊ रवाना हो गए।मकसूद पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी दो बड़ी बहनें, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। करीब तीन वर्ष पहले उसके पिता अब्दुल कुद्दूस के कूल्हे में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके बाद वह ठीक से चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। मकसूद ने बांसी तहसील क्षेत्र स्थित तिलक इंटर कॉलेज से कक्षा नौ तक पढ़ाई की। स्वजन के अनुसार, कक्षा 10 में प्रवेश के लिए करीब एक हजार रुपये की फीस की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके कारण उसकी पढ़ाई छूट गई। परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए वह करीब तीन माह पहले रोजगार की तलाश में अपने एक रिश्तेदार के साथ कारपेंटर का काम करने निकल गया। पहले मुंबई, फिर गुजरात और इसके बाद तमिलनाडु पहुंचा था।मकसूद की मां तस्रीमुन्निसा ने बताया कि उनका बेटा स्वभाव से सीधा-सादा था। घर से स्कूल और स्कूल से घर तक ही उसका जीवन सीमित था। वह स्कूल से लौटने के बाद ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताता था। अधिक मोबाइल चलाने पर जब वह उसे टोकती थीं तो मकसूद कहता था कि वह मोबाइल से पढ़ाई कर रहा है। मां के अनुसार गांव में उसका किसी के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था और न ही घर पर किसी बाहरी व्यक्ति या युवक का आना-जाना था। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति और भाई-बहनों की पढ़ाई व घर के खर्च को देखते हुए मकसूद ने काम करने का फैसला किया था। गिरफ्तारी की खबर के बाद परिवार को खुद समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सब कैसे हो गया। मां को उम्मीद है कि जांच के बाद उनका बेटा जल्द घर लौट आएगा । मकसूद अपनी दादी के भी काफी करीब था। दादी ने बताया कि वह हमेशा मोबाइल पर कुछ न कुछ करता रहता था। पूछने पर पढ़ाई करने की बात कहता था। उनके अनुसार मकसूद अपने काम से काम रखने वाला लड़का था और घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही रोजगार के लिए बाहर गया था। उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर दादी को भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका मकसूद इस तरह की किसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। गोनहाडीह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजदेव ने बताया कि उन्हें मकसूद की गिरफ्तारी की जानकारी अखबार के माध्यम से हुई। उन्होंने कहा कि मकसूद गांव में किसी के साथ बहुत अधिक घुलता-मिलता नहीं था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। उसके व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल हो सकता है। गिरफ्तारी की खबर से वह स्वयं भी हैरान हैं। एटीएस की कार्रवाई के बाद अब जांच में मकसूद की कथित गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। एजेंसी के आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में होनी है। इधर, मकसूद की गिरफ्तारी की खबर जैसे-जैसे गांव में फैली, लोग एक-दूसरे से घटना की चर्चा करते नजर आए। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उसके किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल गांव में हैरानी और चिंता का माहौल है तथा सभी की निगाहें जांच के आगे बढ़ने पर टिकी हैं।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मां-बाप का इकलौता वारिस , दोस्तों ने सिर में गोली मार कर की ह/त्या पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा का रहने वाला जीसान हासमी #mahararagnj #police #NewsUpdate
    1
    मां-बाप का इकलौता वारिस , दोस्तों ने सिर में गोली मार कर की ह/त्या 

पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा का रहने वाला जीसान हासमी

#mahararagnj 
#police 
#NewsUpdate
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.