तीन माह पहले रोजी की तलाश में निकला मकसूद, कोयंबटूर में एटीएस की गिरफ्तारी से गांव पसरा सन्नाटा सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी मकसूद घर से रोजी-रोटी की तलाश में निकाला था। तभी तमिलनाडु के कोयंबटूर से 14 सितंबर को यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय मकसूद के गांव मधवापुर में उसकी गिरफ्तारी की खबर से सन्नाटा पसरा है। एटीएस की ओर से मकसूद पर कथित आतंकी गतिविधियों और पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में होने के आरोप लगाए गए हैं। गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग स्तब्ध हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर उनका बेटा कब और कैसे ऐसी गतिविधियों के संपर्क में आया। बेटे की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर उसके पिता अब्दुल कुद्दूस एक रिश्तेदार के साथ लखनऊ रवाना हो गए।मकसूद पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर है। उसकी दो बड़ी बहनें, एक छोटी बहन और एक छोटा भाई है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। करीब तीन वर्ष पहले उसके पिता अब्दुल कुद्दूस के कूल्हे में गंभीर समस्या हो गई थी, जिसके बाद वह ठीक से चलने-फिरने में असमर्थ हो गए। मकसूद ने बांसी तहसील क्षेत्र स्थित तिलक इंटर कॉलेज से कक्षा नौ तक पढ़ाई की। स्वजन के अनुसार, कक्षा 10 में प्रवेश के लिए करीब एक हजार रुपये की फीस की व्यवस्था नहीं हो सकी, जिसके कारण उसकी पढ़ाई छूट गई। परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए वह करीब तीन माह पहले रोजगार की तलाश में अपने एक रिश्तेदार के साथ कारपेंटर का काम करने निकल गया। पहले मुंबई, फिर गुजरात और इसके बाद तमिलनाडु पहुंचा था।मकसूद की मां तस्रीमुन्निसा ने बताया कि उनका बेटा स्वभाव से सीधा-सादा था। घर से स्कूल और स्कूल से घर तक ही उसका जीवन सीमित था। वह स्कूल से लौटने के बाद ज्यादातर समय मोबाइल पर बिताता था। अधिक मोबाइल चलाने पर जब वह उसे टोकती थीं तो मकसूद कहता था कि वह मोबाइल से पढ़ाई कर रहा है। मां के अनुसार गांव में उसका किसी के साथ ज्यादा मेलजोल नहीं था और न ही घर पर किसी बाहरी व्यक्ति या युवक का आना-जाना था। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति और भाई-बहनों की पढ़ाई व घर के खर्च को देखते हुए मकसूद ने काम करने का फैसला किया था। गिरफ्तारी की खबर के बाद परिवार को खुद समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह सब कैसे हो गया। मां को उम्मीद है कि जांच के बाद उनका बेटा जल्द घर लौट आएगा । मकसूद अपनी दादी के भी काफी करीब था। दादी ने बताया कि वह हमेशा मोबाइल पर कुछ न कुछ करता रहता था। पूछने पर पढ़ाई करने की बात कहता था। उनके अनुसार मकसूद अपने काम से काम रखने वाला लड़का था और घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ही रोजगार के लिए बाहर गया था। उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर दादी को भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका मकसूद इस तरह की किसी गतिविधि में शामिल हो सकता है। गोनहाडीह ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजदेव ने बताया कि उन्हें मकसूद की गिरफ्तारी की जानकारी अखबार के माध्यम से हुई। उन्होंने कहा कि मकसूद गांव में किसी के साथ बहुत अधिक घुलता-मिलता नहीं था और ज्यादातर समय घर पर ही रहता था। उसके व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल हो सकता है। गिरफ्तारी की खबर से वह स्वयं भी हैरान हैं। एटीएस की कार्रवाई के बाद अब जांच में मकसूद की कथित गतिविधियों और संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। एजेंसी के आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया में होनी है। इधर, मकसूद की गिरफ्तारी की खबर जैसे-जैसे गांव में फैली, लोग एक-दूसरे से घटना की चर्चा करते नजर आए। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उसके किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल गांव में हैरानी और चिंता का माहौल है तथा सभी की निगाहें जांच के आगे बढ़ने पर टिकी हैं।

- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- महराजगंज --- घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate1
- 315 फरेंदा विधानसभा को लेकर गीता निषाद का बड़ा बयान जेल से छूटने के बाद पहला इंटरव्यू रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ पर देखें। फरेंदा/महराजगंज। निषाद पार्टी की नेता श्रीमती गीता निषाद ने 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र और जेल जाने के मुद्दे को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए हमेशा खड़ी है। गीता निषाद ने कहा कि जहां भी लोगों के साथ अत्याचार होगा, वहां उनकी आवाज उठाने के लिए वह उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही। देखिए गीता निषाद का पूरा बयान, सिर्फ रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल पर।1
- मेरे सपनों का भारत विषय पर 443 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित (ब्यूरो, संतकबीरनगर )| ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" विषय पर जनपद के 443 परिषदीय, कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। विद्यार्थियों ने चित्रों और ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत तथा विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करना, राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना तथा अपने सपनों के भारत की कल्पना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जनपद के सभी चयनित विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।4
- शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय शास्त्रीय व लोक गायक पंजीकृत कलाकार संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश1
- सुशील ऑटोमोबाइल्स में श्रद्धा से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती* *पूजा-पाठ के साथ हुआ भजन-कीर्तन, औजारों और उपकरणों की पूजा कर मांगी समृद्धि* बस्ती। स्टेशन रोड स्थित सुशील ऑटोमोबाइल्स में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल, शशांक अग्रवाल और प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ भजन-कीर्तन भी हुआ। प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का प्रथम इंजीनियर, वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है। हिंदू पंचांग में कन्या संक्रांति के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है। भारत के साथ नेपाल में भी विश्वकर्मा जयंती बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। कारखानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और तकनीकी कार्यस्थलों पर इस दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को विश्व का निर्माता तथा देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार माना गया है। विश्वकर्मा पूजा से जुड़ी परंपराओं में उनके पांच पुत्रों मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी और देवज्ञ का भी उल्लेख मिलता है। शिल्प और तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए इस पर्व का विशेष महत्व है। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सुशील ऑटोमोबाइल्स में प्रतिष्ठान के उपकरणों, मशीनों और औजारों की पूजा की गई। कार्यस्थल के सुचारु संचालन और प्रतिष्ठान की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्रगति तथा कार्य-कुशलता की कामना की गई। पवन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा कार्य-कुशलता और शिल्प के सम्मान का पर्व है। यह पर्व लोगों को अपने कार्य के प्रति समर्पण और बेहतर करने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में सुशील हीरो परिवार के सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति, सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेहरी बुजुर्ग में हुआ दीप उत्सव, महिलाओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। महिलाओं ने मां काली की आराधना करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कुंवर विक्रम सिंह ने मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं को प्रसाद वितरित किया। दीपों से जगमग मंदिर परिसर में महिलाओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंगलकामना की। इस अवसर पर कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहीं।1
- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- सीएम योगी के गृह जनपद में निर्दल चुनाव लड़ेंगे, पूर्व मंत्री एवं दिग्गज नेताओं को देंगे टक्कर -अजय #gorakhpur #politica #NewsUpdate #Ajay #CMYogiAdityanath #ministry #vairalvideo #vairalreels1