सेवा संकल्प अभियान के तहत सेहरी बुजुर्ग में हुआ दीप उत्सव, महिलाओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। महिलाओं ने मां काली की आराधना करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कुंवर विक्रम सिंह ने मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं को प्रसाद वितरित किया। दीपों से जगमग मंदिर परिसर में महिलाओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंगलकामना की। इस अवसर पर कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहीं।

- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- महराजगंज --- घनी आबादी में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण, सुरक्षा मानकों की उड़ी धज्जियां ट्रांसपोर्ट परिसर के पास लगभग 70 नग पटाखे बरामद, लाखों रुपए बताई जा रही बरामद पटाखे की अनुमानित कीमत पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था अवैध पटाखों का यह खतरनाक कारोबार, अनजान बनी रही पुलिस घनी आबादी के बीच अवैध भंडारण से कभी भी हो सकती थी बड़ी दुर्घटना, सहमे लोग स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई विभागीय अधिकारियों की नींद टूटी, पटाखों के आकलन की कार्रवाई शुरू अवैध भंडारण के स्रोतों की हो रही है जांच पुलिस ने अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर शुरू की आगे की कानूनी कार्रवाई, सघन जांच जारी खुफिया तंत्र फेल या मिलीभगत? स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल, जांच के दायरे में कई लोग महारजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में बरामद हुई पटाखे की बड़ी खेप, #mahararagnj #police #vairalvideo #NewsUpdate1
- 315 फरेंदा विधानसभा को लेकर गीता निषाद का बड़ा बयान जेल से छूटने के बाद पहला इंटरव्यू रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ पर देखें। फरेंदा/महराजगंज। निषाद पार्टी की नेता श्रीमती गीता निषाद ने 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र और जेल जाने के मुद्दे को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए हमेशा खड़ी है। गीता निषाद ने कहा कि जहां भी लोगों के साथ अत्याचार होगा, वहां उनकी आवाज उठाने के लिए वह उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही। देखिए गीता निषाद का पूरा बयान, सिर्फ रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल पर।1
- पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, अंकिता बाँबी सहित लोगों ने किया नमन संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया की अगुवाई में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाँबी सहित तमाम लोगों ने स्व. शिवदयाल चौरसिया को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंकिता बाँबी ने स्व. शिवदयाल चौरसिया को याद करते हुए कहा कि वह बहुत ही अच्छे, सरल, सहज और मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद करने और समाज के हित में कार्य करने को प्राथमिकता दी। उनके व्यवहार और जनसेवा की भावना को लोग आज भी याद करते हैं।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन। संत कबीर नगर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 07 तक अक्टूबर 2026 तक जनपद के विद्यालयों में आयोजित किए जाने वाले "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान जनपद के 443 परिषदीय, कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 01 से 8 तक के बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा चित्र एवं ड्राइंग के माध्यम से "मेरे सपनों का भारत" सहित शैक्षणिक बिंदुओं/विषयों पर आधारित विभिन्न आकर्षक चित्रों/ड्राइंग्स को बनाकर प्रस्तुत किया गया।3
- मेरे सपनों का भारत विषय पर 443 विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित (ब्यूरो, संतकबीरनगर )| ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को "मेरे सपनों का भारत (चित्र सेवा)" विषय पर जनपद के 443 परिषदीय, कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 8 तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। विद्यार्थियों ने चित्रों और ड्राइंग के माध्यम से स्वच्छ, शिक्षित, आत्मनिर्भर, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत तथा विकसित भारत जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा का विकास करना, राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच उत्पन्न करना तथा अपने सपनों के भारत की कल्पना को कला के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार अभियान के दौरान जनपद के सभी चयनित विद्यालयों में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।4
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेहरी बुजुर्ग में हुआ दीप उत्सव, महिलाओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना की सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। महिलाओं ने मां काली की आराधना करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान कुंवर विक्रम सिंह ने मंदिर परिसर में मौजूद महिलाओं को प्रसाद वितरित किया। दीपों से जगमग मंदिर परिसर में महिलाओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मंगलकामना की। इस अवसर पर कुंवर विक्रम सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहीं।1
- पीडीए जनचौपाल में राजभर समाज को साधने के लिए आये पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर भाजपा के शासन में हर वर्ग परेशान - रमाशंकर राजभर मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल विधानसभा के बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत भगवानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व भावी प्रत्याशियों ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण की बात कहते हुए राजभर समाज को साधने के प्रयास किया गया। जिसके लिए पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में आये थे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारियां शुरू कर दिया है। जिसको लेकर बूथों की मजबूती के साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से मिलकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताया जा रहा है। साथ ही समाज के हर वर्ग के लोगों से जुड़ने के लिए पार्टी भी प्रयासरत है। पीडीए संग सवर्ण मतदाताओं को भी जोड़ा जा रहा है। मेंहदावल विधानसभा के भगवानपुर ग्राम में पीडीए चौपाल कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें अनेको भावी प्रत्याशी संग मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री रमाशंकर राजभर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में आये पूर्व मंत्री का स्वागत सपा नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि ने राजभर समाज को जागरूक करते हुए कहा कि पिछड़े समाज को वर्तमान में खुद सतर्क रहना होगा नही तो भाजपा जैसी पार्टियां समाज मे हिन्दू मुस्लिम की बात करके केवल राजनीति करेंगे। वर्तमान में भाजपा की नीतियों से समाज का हर तबके के लोग परेशान हैं। गरीब, किसान , नौजवान सहित सब महंगाई, बेरोजगारी जैसे समस्याओं से दो चार है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने की अपील किया गया। इस कार्यक्रम में विजय बहादुर यादव ने कहा कि पिछड़े समाज के लिए केवल समाजवादी पार्टी ही बात करती है। तो शिक्षा को अपने समाज में लाना है। भाजपा की सरकार वर्तमान में सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। इस तरह की तमाम बातों को कहा गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सपा जिला उपाध्यक्ष स्वामीनाथ साहनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओमकार यादव व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भावी प्रत्याशी जयराम पांडेय, स्वामीनाथ साहनी, फूलचंद यादव, इशहाक अंसारी, प्रिया पाठक, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, श्यामजी यादव आदि ने भी अपनी बातों को रखा। इस दौरान रियाज अहमद, विनोद यादव, राधेश्याम हलीम मंसूरी, अमरनाथ यादव आदि तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।4
- मेहदावल के प्रेमा एजुकेशन अकादमी में भूकंप आपदा को लेकर मॉक ड्रिल (ब्यूरो संतकबीरनगर ) ग्राम स्वराज्य मेहदावल (संतकबीरनगर )18 सितंबर 2026। भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना मेहदावल क्षेत्र स्थित प्रेमा एजुकेशन अकादमी, मेहदावल में जिला प्रशासन एवं पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल का नेतृत्व उपजिलाधिकारी मेहदावल तथा क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह ने किया। अभ्यास के दौरान विद्यालय में भूकंप की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित निकासी, आपदा के समय अपनाए जाने वाले उपाय, प्राथमिक उपचार तथा राहत-बचाव की व्यावहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस, प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों की टीमों ने त्वरित प्रतिक्रिया, घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय पुलिस, प्रशासन एवं संबंधित विभागों की तत्परता और समन्वय क्षमता को मजबूत करना तथा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।4