पनियरा में NH-328 पर बभनौली पुल का धंसा अप्रोच ठीक, आवागमन बहाल महराजगंज।* पनियरा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली पुल के पास धंसा अप्रोच ठीक कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अधिकारियों ने मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया है। मरम्मत के बाद बड़े ट्रकों समेत सभी वाहन फिर से इस रास्ते से गुजरने लगे हैं। बभनौली पुल का अप्रोच गुरुवार रात करीब 2 बजे अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया था। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जूनियर इंजीनियर अवधेश गुप्ता और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से धंसे हिस्से में ईंट के टुकड़े और गिट्टियां डालकर भराई का काम शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से सड़क को सुरक्षित किया। जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत पूरी हो चुकी है और आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एनएच-328 तमकुहीराज से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन को जोड़ता है, इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोडेड ट्रक और दूसरे वाहन गुजरते हैं।
पनियरा में NH-328 पर बभनौली पुल का धंसा अप्रोच ठीक, आवागमन बहाल महराजगंज।* पनियरा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली पुल के पास धंसा अप्रोच ठीक कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अधिकारियों ने मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया है। मरम्मत के बाद बड़े ट्रकों समेत सभी वाहन फिर से इस रास्ते से गुजरने लगे हैं। बभनौली पुल का अप्रोच गुरुवार रात करीब 2 बजे अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया था। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग
कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जूनियर इंजीनियर अवधेश गुप्ता और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से धंसे हिस्से में ईंट के टुकड़े और गिट्टियां डालकर भराई का काम शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से सड़क को सुरक्षित किया। जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत पूरी हो चुकी है और आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एनएच-328 तमकुहीराज से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन को जोड़ता है, इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोडेड ट्रक और दूसरे वाहन गुजरते हैं।
- महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर 🚨 महुअवा ढाले पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार टक्कर; तीन घायल, आदित्य की हालत गंभीर महराजगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फरेंदा-महराजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर महुअवा ढाले के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय, महराजगंज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में आदित्य पुत्र हरिहर की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि हादसे में आदित्य के सिर में काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। Public maharajganj #BreakingNews #Maharajganj #RoadAccident #MahuwawaDhalla #सड़कहादसा #महराजगंज #ताज़ाखबर #ब्रेकिंगन्यूज़ #AccidentNews #RoadSafety #UPNews #LocalNews #NewsUpdate1
- पनियरा में NH-328 पर बभनौली पुल का धंसा अप्रोच ठीक, आवागमन बहाल महराजगंज।* पनियरा में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-328 परतावल-पनियरा मार्ग पर बभनौली पुल के पास धंसा अप्रोच ठीक कर दिया गया है। पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अधिकारियों ने मरम्मत कराकर वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया है। मरम्मत के बाद बड़े ट्रकों समेत सभी वाहन फिर से इस रास्ते से गुजरने लगे हैं। बभनौली पुल का अप्रोच गुरुवार रात करीब 2 बजे अचानक धंस गया था। इससे सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन उसमें फंस गया था। सूचना मिलने पर पनियरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और धंसे हिस्से के आसपास बैरिकेडिंग कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के जूनियर इंजीनियर अवधेश गुप्ता और दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से धंसे हिस्से में ईंट के टुकड़े और गिट्टियां डालकर भराई का काम शुरू किया गया। कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से सड़क को सुरक्षित किया। जेई अवधेश गुप्ता ने बताया कि मरम्मत पूरी हो चुकी है और आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। एनएच-328 तमकुहीराज से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन को जोड़ता है, इस रास्ते से हर दिन बड़ी संख्या में लोडेड ट्रक और दूसरे वाहन गुजरते हैं।2
- विश्वकर्मा जयंती पर 50 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित महराजगंज। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विकास भवन सभागार में विश्वकर्मा श्रम सम्मान समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना देश के शिल्पियों और कारीगरों की प्रतिभा को पहचान देने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, लेकिन स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसी उद्देश्य से केंद्र और प्रदेश सरकार ने कई स्वरोजगारपरक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में एक दीप अवश्य जलाएं। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिल्पी और कारीगर देश के निर्माण की नींव हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 50 लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। इसके अलावा ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा योजना और मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लाभार्थियों को भी टूलकिट प्रदान की गई। कार्यक्रम में लखनऊ से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, भाजपा जिला महामंत्री समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।1
- 315 फरेंदा विधानसभा को लेकर गीता निषाद का बड़ा बयान जेल से छूटने के बाद पहला इंटरव्यू रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ पर देखें। फरेंदा/महराजगंज। निषाद पार्टी की नेता श्रीमती गीता निषाद ने 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र और जेल जाने के मुद्दे को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी गरीबों, मजदूरों और वंचितों के हक के लिए हमेशा खड़ी है। गीता निषाद ने कहा कि जहां भी लोगों के साथ अत्याचार होगा, वहां उनकी आवाज उठाने के लिए वह उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और जरूरत पड़ने पर लोगों के साथ खड़े रहने की बात कही। देखिए गीता निषाद का पूरा बयान, सिर्फ रिपब्लिक टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल पर।1
- नौतनवां में अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 गत्ते बरामद,दो गिरफ्तार नौतनवां में अवैध पटाखों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 गत्ते बरामद,दो गिरफ्तार महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थों एवं आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 70 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद आतिशबाजी में चकरी, सुतली बम, छुरछुरी, स्काई बम और फुलझरी सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर-10 शास्त्रीनगर स्थित गायत्री मंदिर के पास डीसीएम वाहन संख्या UP53HT1335 की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन से 70 गत्तों में रखे अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राकेश दूबे (55) पुत्र सुरेंद्र दूबे, निवासी दुबौली, थाना मदनपुर, देवरिया तथा कन्हैया (42) पुत्र योगेंद्र प्रसाद, निवासी गजरही, थाना नौतनवां, महराजगंज के रूप में हुई है। इस मामले में थाना नौतनवां पर मु0अ0सं0 182/2026, धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, उपनिरीक्षक रोहित यादव, एफएसएसओ राजेन्द्र प्रसाद मय टीम तथा कांस्टेबल मनीष यादव, हिमांशु सिंह, शंकर दयाल, अनुप तिवारी और रिषभ सिंह शामिल रहे।3
- नौतनवा में 50 लाख के अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद.... नौतनवा में 50 लाख के अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद स्टेशन चौराहे के पास ट्रांसपोर्ट पर छापा, 72 गत्तों में पैक थी पटाखों की खेप; लखनऊ से ट्रक के जरिए पहुंची थी सामग्री ट्रक कब्जे में, चालक हिरासत में; खेप के पीछे जुड़े लोगों और संभावित डंपिंग ठिकानों की तलाश में पुलिस1
- 🚨 बिग ब्रेकिंग | गणेश पूजा पंडाल में पहुंचे विधायक फतेह बहादुर सिंह 🙏🕉️ कैम्पियरगंज: मछलीगाँव-बरगदही के शनिचरहिया बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में चल रहे श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह पहुंचे। विधायक का आयोजन मंडल और समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की और सांस्कृतिक मंच से आयोजन मंडल को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। विधायक ने युवाओं के धर्म एवं सामाजिक गतिविधियों के प्रति बढ़ते रुझान को सकारात्मक बताया। साथ ही कहा कि मछलीगाँव-बरगदही क्षेत्र उनके लिए बेहद खास है और यहां के लोगों को वह अपने परिवार के सदस्यों की तरह मानते हैं। 🙏 📍 मछलीगाँव-बरगदही | कैम्पियरगंज | गोरखपुर #PublicMaharajganjNews #Campierganj #Gorakhpur #Machhaligaon #Baragadahi #GaneshPuja1
- मां-बाप का इकलौता वारिस , दोस्तों ने सिर में गोली मार कर की ह/त्या पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा का रहने वाला जीसान हासमी #mahararagnj #police #NewsUpdate1