Shuru
Apke Nagar Ki App…
ratri Kal ke hadson tale
Bashir Khan
ratri Kal ke hadson tale
More news from Sri Ganganagar and nearby areas
- ratri Kal ke hadson tale1
- नरूवाली ढाणी मुक्या सड़क से सुरजाराम के खेत तक जाने वाली सड़क में कुलदीप ठीकेदार के मिट्टी के ट्रैक्टर चला चला के सड़क में खड़े दाल दिया है सही करने का बोलते है तो गली गालोच कर रहा है सड़क पर आये दिन हादसे हो रहे हैं स्कूल की वेन बड़ी मुश्किल से निकल पाती है अगर वेन कोई हादसा के सीकर होती है तो कुलदीप सिंह ठेकेदार ही जिम्मेदार होगा2
- *शिव शक्ति विद्या मंदिर के पूर्व विद्यार्थी का किया सम्मान* बायतू शिव शक्ति विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के पूर्व विद्यार्थी धन्ना राम धतरवाल पुत्र श्री रूपाराम धतरवाल ,महादेव नगर का व्याख्याता भर्ती में हिंदी विषय में ऑल राजस्थान में 47वीं रैंक हासिल करने पर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य उदय सिंह चौधरी ने बताया कि पूर्व विद्यार्थी धन्नाराम का व्याख्याता पद पर चयन होने पर विद्यालय व पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में धन्नाराम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य बनाकर मेहनत करें। ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसको आप अपनी मेहनत से प्राप्त नहीं कर सकते हैं। विद्यालय अध्ययन के बाद भी आपको कठोर मेहनत करके अपना अच्छा कैरियर बनाना चाहिए। विद्यालय परिवार व गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी1
- बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास के एक कार्यक्रम के दौरान अनोखा माहौल देखने को मिला, जब “बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है” गीत के साथ उनका स्वागत किया गया। यह गीत रामकिशोर यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय क्षेत्र में लंबे समय से लंबित रेलवे फाटक समस्या के समाधान से जुड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए विधायक के सामने अपनी बात रखी और जल्द समाधान की मांग की। इस मौके पर विधायक जेठानंद व्यास ने आश्वासन दिया कि रेलवे फाटक से जुड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर इसका समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत और स्वागत के बीच स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला, वहीं जनप्रतिनिधि से समस्या के समाधान की उम्मीद भी जताई गई।1
- पत्रकार इकबाल खान कांग्रेस नेता ने लद्दाख को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां के युवाओं ने उन्हें क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों से अवगत कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि का माहौल एक “पुलिस राज” में तब्दील हो रहा है, जहां लोगों की आवाज़ दबाई जा रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की जमीन और नाजुक पर्यावरण को कथित तौर पर बड़े उद्योगपतियों के हवाले किया जा रहा है। उनके अनुसार, लद्दाख के लोग विकास के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे रोजगार और उद्योग चाहते हैं, लेकिन ऐसा विकास जो स्थानीय समुदाय के हित में हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने दौरे के दौरान इन मुद्दों को समझेंगे और स्थानीय लोगों की चिंताओं पर ध्यान देंगे।हालांकि, इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- Post by Jitendra10
- *विधायक जेठानंद व्यास द्वारा केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन* बीकानेर 30.04.2026 एनडी क़ादरी ने बताया कि श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन गुरुवार को केईएम रोड मार्ग पर बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया मौजूद रहे। ये सेवा बीकानेर के सेवादार रामकिशन महाराज (उपाध्याय)कोलासर वाले पिछले 12वर्षों से लगातार देते आ रहे हैं। रामकिशन महाराज (उपाध्याय) कोलासर वालों ने बताया कि इस बार भी मई जून के भयंकर तपन महिनों में आम राहगीरों के लिए केईएम रोड पर निःशुल्क शीतल जल मिलेगा। जल मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल , देशनोक भाजपा नेता शांति देवी चौहान,एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, कवि शिव दाधीच,पूर्व पार्षद किसन चौधरी, पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया, राजकुमार भाटिया, राजू उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस जल सेवा व्यवस्थाओं में विशेष सहयोगी पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, बाबा शूज शॉ रूम वाले,सैय्यद अख्तर, शाकिर हुसैन चौपदार, लक्ष्मण उपाध्याय, नंदकिशोर उपाध्याय, पुखराज उपाध्याय, गौरी शंकर पंचारिया, जयकिशन और राजू उपाध्याय सहित आदि सेवादारों का हर साल की तरह इस बार भी विशेष सहयोग रहेगा। रामकिशन महाराज ने बताया कि ये सेवा हर रोज सुबह ग्यारह बजे से सांय 6 बजे तक निशुल्क राहगीरों को दी जाएगी।1
- *देवड़ा में 'ग्राम रथ' का भव्य स्वागत: विधायक हमीर सिंह भायल और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक* बालोतरा, 29 अप्रैल। राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 'ग्राम रथ अभियान' बुधवार को सिवाना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवड़ा पहुँचा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हमीर सिंह भायल उपस्थित रहे। उनके साथ उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत और विकास अधिकारी करना राम पटेल ने भी शिरकत की। *विधायक ने योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान* इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि "ग्राम रथ" सरकार की योजनाओं को सीधा ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे कृषि, पशुपालन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण करवाएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। *प्रशासनिक मुस्तैदी और डिजिटल जागरूकता* उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह खंगारोत और विकास अधिकारी करना राम पटेल ने विभागीय योजनाओं की तकनीकी बारीकियों से ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एलईडी वैन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से सूचनाएं गाँव-गाँव पहुँचाई जा रही हैं। रथ प्रभारी मुकेश भारद्वाज ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को संकलित कर उच्च स्तर पर भेजा जा रहा है। *कला जत्थों ने बाँधा समां* कार्यक्रम में आए कला जत्थे के कलाकारों ने राजस्थानी लोक विधाओं के माध्यम से योजनाओं का बखान किया। लोक गीतों और छोटे नाटकों के जरिए मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और सरकारी लाभों की जानकारी दी गई, जिसे ग्रामीणों ने खूब सराहा। *मुख्य बिंदु:* 1. एलईडी वैन पर लाइव प्रसारण के जरिए 13 विभागों की योजनाओं का प्रदर्शन। 2. विधायक व अधिकारियों द्वारा योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री और साहित्य का वितरण। 3. ग्रामीणों द्वारा 'सुझाव पेटिका' में अपनी समस्याओं और सुझावों को दर्ज कराया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी और बड़ी संख्या में देवड़ा के ग्रामीण उपस्थित रहे। -0-1