logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 4 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत अनूपपुर /मृगेन्द्र सिंह - करनपठार थाना क्षेत्र में सुबह 6 बजे हुआ भीषण हादसा, इलाके में शोक की लहर अनूपपुर। जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ठाड़पाथर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि चारों युवक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। करंजिया (डिंडोरी) से पौनी क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक डिंडोरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकुंडी गांव के निवासी थे, जो रविवार सुबह पौनी गांव स्थित क्रेशर से गिट्टी लेने के लिए निकले थे। रास्ते में ठाड़पाथर गांव के पास अचानक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इंजन के नीचे दबे चारों, बचने का नहीं मिला मौका हादसा इतना अचानक और भीषण था कि ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार चारों युवक इंजन के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की गति तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण नहीं बन पाने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों में चालक सहित चार युवक शामिल हादसे में मृतकों की पहचान अंकुश उइके (24) पिता अभिनेश उइके (ट्रैक्टर चालक व मालिक), ब्रजेश पेंदो (18), रविंद्र कुमार गोयल (18) और प्रकाश मार्को (17) के रूप में हुई है। सभी युवक भीमकुंडी गांव, थाना करंजिया, जिला डिंडोरी के निवासी थे और आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। सुबह 5:30 बजे निकले थे, 20-25 किमी दूर हुआ हादसा करनपठार थाना प्रभारी वीरेंद्र बड़करे के अनुसार युवक सुबह करीब 5:30 बजे अपने गांव से निकले थे। भीमकुंडी से ठाड़पाथर की दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर है। ट्रैक्टर की ट्रॉली खाली थी और संभवतः तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। ग्रामीणों ने किया बचाव प्रयास, पुलिस ने जेसीबी से निकाले शव हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाकर युवकों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को हटाकर चारों शवों को बाहर निकाला। परिजनों में मचा कोहराम, पीएम के लिए भेजे गए शव घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीबाड़ी भेज दिया है। मर्ग कायम, तेज रफ्तार और मोड़ बना हादसे की वजह पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क के खतरनाक मोड़ को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, सतर्कता की जरूरत यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति पर नियंत्रण रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

19 hrs ago
user_Mrigendra  Singh Gaharwar
Mrigendra Singh Gaharwar
कोटमा, अनूपपुर, मध्य प्रदेश•
19 hrs ago
b4d47006-3d04-40d3-86c6-f7a8f6bd6c03

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 4 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत अनूपपुर /मृगेन्द्र सिंह - करनपठार थाना क्षेत्र में सुबह 6 बजे हुआ भीषण हादसा, इलाके में शोक की लहर अनूपपुर। जिले के करनपठार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ठाड़पाथर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि चारों युवक ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है। करंजिया (डिंडोरी) से पौनी क्रेशर गिट्टी लेने जा रहे थे युवक प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी युवक डिंडोरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमकुंडी गांव के निवासी थे, जो रविवार सुबह पौनी गांव स्थित क्रेशर से गिट्टी लेने के लिए निकले थे। रास्ते में ठाड़पाथर गांव के पास अचानक मोड़ पर चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। इंजन के नीचे दबे चारों, बचने का नहीं मिला मौका हादसा इतना अचानक और भीषण था कि ट्रैक्टर पलटते ही

b62a3c50-6621-47af-baa3-04b4eb52563f

उसमें सवार चारों युवक इंजन के नीचे दब गए। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की गति तेज थी और मोड़ पर नियंत्रण नहीं बन पाने के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों में चालक सहित चार युवक शामिल हादसे में मृतकों की पहचान अंकुश उइके (24) पिता अभिनेश उइके (ट्रैक्टर चालक व मालिक), ब्रजेश पेंदो (18), रविंद्र कुमार गोयल (18) और प्रकाश मार्को (17) के रूप में हुई है। सभी युवक भीमकुंडी गांव, थाना करंजिया, जिला डिंडोरी के निवासी थे और आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। सुबह 5:30 बजे निकले थे, 20-25 किमी दूर हुआ हादसा करनपठार थाना प्रभारी वीरेंद्र बड़करे के अनुसार युवक सुबह करीब 5:30 बजे अपने गांव से निकले थे। भीमकुंडी से ठाड़पाथर की दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर है। ट्रैक्टर की ट्रॉली खाली थी और संभवतः तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर वाहन अनियंत्रित हो गया। ग्रामीणों ने किया बचाव प्रयास, पुलिस ने जेसीबी से निकाले शव हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाकर युवकों को निकालने का प्रयास

3276b09f-d10e-4e04-879b-35f6d1262f31

किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को हटाकर चारों शवों को बाहर निकाला। परिजनों में मचा कोहराम, पीएम के लिए भेजे गए शव घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनीबाड़ी भेज दिया है। मर्ग कायम, तेज रफ्तार और मोड़ बना हादसे की वजह पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और सड़क के खतरनाक मोड़ को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे, सतर्कता की जरूरत यह हादसा एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर करता है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति पर नियंत्रण रखते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
  • मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
    1
    मनेन्द्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेलबहरा तिराहे पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विकासखंड शिक्षा अधिकारी की वाहन और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    1 hr ago
  • ​मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर। ​💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। ​क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा? ​#MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews
    1
    ​मनेन्द्रगढ़ के बेलबाहरा ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा! विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की तेज रफ्तार ब्रेज़ा (CG 29A 3414) ने बाइक सवार ग्रामीण कमलेश को मारी जोरदार टक्कर।
​💥 मंजर देख कांप जाएगी रूह: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अधिकारी की गाड़ी का अगला हिस्सा पिचक गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। कमलेश अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
​क्या 'लाल प्लेट' वालों को सड़क पर आम आदमी की जान लेने का लाइसेंस मिल गया है? प्रशासन कब तक मौन रहेगा?
​#MCBNews #Manendragarh #AccidentNews #BEO #ChhattisgarhNews #JusticeForKamlesh #ExploreCGIndiaNews
    user_Mahendra Shukla
    Mahendra Shukla
    Newspaper publisher Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    2 hrs ago
  • कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो
    1
    कोरिया/ब्राह्मण समाज के द्वारा आज कोरिया जिले के बैकुंठपुर प्रेमाबाग स्थित परशुराम मंदिर में बड़े धूमधाम से पूजन  संपन्न किया गया इसके बाद रामायण पाठ की प्रारंभ की गई इस कार्यक्रम में ब्राह्मण संस्कार समिति के सभी सदस्य गण विप्र गण उपस्थित रहे आईए देखते हैं वीडियो
    user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
    पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    1
    मैहर | विशेष रिपोर्ट मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के दौरान मैहर कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे समाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा देती है, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को भी मजबूत करती है। कलेक्टर ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
कलेक्टर मुखर्जी ने यह भी कहा कि शासन की यह पहल समाज में समानता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by पार्षद सिल्लू रजक
    1
    Post by पार्षद सिल्लू रजक
    user_पार्षद सिल्लू रजक
    पार्षद सिल्लू रजक
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    1
    शहडोल रविवार को लगभग 4:00 बजे जिला ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर जयस्तंभ चौक से भव्य रूप से शोभा यात्रा निकाली जाएगी शोभा यात्रा में सैकड़ो की तादाद पर लोग मौजूद रहेंगे इस अवसर पर जय स्तंभ चौक पर विशाल स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा आइए जाने क्या कहा युवा सदस्य अनुपम गौतम ने।
    user_Akhilesh Mishra
    Akhilesh Mishra
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही। :- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाकर कारित की गई थीं घटना, नाबालिग को पुलिस टीम द्वारा किया गया बरामद। :- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 09/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया कि नाबालिग लड़की दिनांक 24/01/26 को किराये के रूम से बिना बताये कही चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम को सूचना मिला कि पीड़िता संदेही अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर मे है। नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को जम्मू रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर से संदेही अजय शंकर तिवारी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी पीड़िता को बहला फुसला कर जम्मू भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय शंकर तिवारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अजय शंकर तिवारी आत्मज स्व भागवत तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन डोरला थाना बलौदा जिला जांजगीर चापा* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2)(ड़) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर सक्रिय रहे।
    1
    :- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर जम्मू ले जाकर कारित की गई थीं घटना, नाबालिग को पुलिस टीम द्वारा किया गया बरामद।
:- नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।
मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दिनांक 09/04/26 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया कि नाबालिग लड़की दिनांक 24/01/26 को किराये के रूम से बिना बताये कही चली गयी है, आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, मामले मे प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर मे अपराध क्रमांक 70/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम का गठन कर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम को सूचना मिला कि पीड़िता संदेही अजय शंकर तिवारी के साथ जम्मू के विजयपुर मे है। नाबालिग की दस्तयाबी हेतु पुलिस टीम को जम्मू रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को जम्मू के विजयपुर से संदेही अजय शंकर तिवारी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष पूछताछ किया गया जो पीड़िता बताई कि आरोपी अजय शंकर तिवारी पीड़िता को बहला फुसला कर जम्मू भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी अजय शंकर तिवारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *अजय शंकर तिवारी आत्मज स्व भागवत तिवारी उम्र 26 वर्ष साकिन डोरला थाना बलौदा जिला जांजगीर चापा* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2)(ड़) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी पी तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय  महिला प्रधान आरक्षक अंजू एक्का, आरक्षक सत्येंद्र दुबे, राजेंद्र लकड़ा, अनिल सिंह, निरंजन बड़ा, रामकेश्वर सक्रिय रहे।
    user_Rakesh Jaiswal
    Rakesh Jaiswal
    Voice of people अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    ग्राम परसगढ़ी में डीवी प्रोजेक्ट के वाहन से हुई दुर्घटना में बंजी निवासी राजभान सिंह की मौत के बाद जनआक्रोश बढ़ गया। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। कांग्रेस के दबाव और ग्रामीणों के विरोध के बीच करीब तीन घंटे बाद कंपनी प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सौरव मिश्रा के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद कंपनी ने मृतक के पिता को 3 लाख रुपये नगद सहायता दी और जल्द इंश्योरेंस क्लेम दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि यह प्रारंभिक मदद है, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पूर्ण मुआवजा जरूरी है, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.