Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर कला से दबंगई
इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
जनपद महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर कला से दबंगई
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मीडिया आपके द्वार चौपाल में फूटा ग्रामीणों का दर्द, केवलारी नदी पर पुल न बनने से परेशानी पनवाड़ी (महोबा)। पनवाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के लौलारा गांव में शनिवार को मीडिया आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सामने आईं। सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर केवलारी नदी पर पुल निर्माण की मांग उठाई और क्षेत्रीय विधायक पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी पर भी पुलिया की मरम्मत न कराने और समस्याओं को गंभीरता से न सुनने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की। चौपाल में ग्रामीण राजेंद्र कुमार सोनकिया, उदय सिंह, विजय कुमार, झल्लू, देवकीनंदन, ओमनी शंकर, हरिशंकर, बलराम, बृज किशोर, महेंद्र, जयकारा, बद्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बताया कि गांव का हजारों साल पुराना मुख्य मार्ग केवलारी नदी में बने चेक डैम के कारण प्रभावित हो गया है। मार्ग पर वर्ष भर जलभराव बना रहता है, जिससे ग्रामीणों को महज आठ मिनट के रास्ते के लिए आठ किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शमशान घाट को जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के लेटर पैड पर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। श्मशान घाट पर लगे सेड के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण अंतिम संस्कार करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे किसी प्रकार के सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं, जिससे लोगों की जान खतरे में है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। चौपाल के दौरान दोपहर करीब तीन बजे आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां ताला लटका मिला। वहीं कंपोजिट विद्यालय में आठ शिक्षकों की तैनाती के सापेक्ष मौके पर केवल पांच शिक्षक मौजूद पाए गए। उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि प्रधानाध्यापक गीता, अशोक एवं शिवराम गुप्ता अवकाश पर हैं। विद्यालय में पेयजल, बिजली, सफाई और भवन की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, लेकिन पंजीकृत 97 छात्रों के सापेक्ष मौके पर छात्रों की संख्या कम मिली। जब उपस्थित छात्रों की संख्या के संबंध में जानकारी चाही गई तो शिक्षकों ने आंकड़े उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। इस संबंध में ग्राम प्रधान सूर्य विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण के लिए कई बार ब्लॉक प्रमुख से मांग की जा चुकी है। पुलिया का निर्माण क्षेत्र पंचायत स्तर से होना है वहीं शमशान मरम्मत का काम शीघ्र कराया जाएगा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी पनवाड़ी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि वह मीटिंग में हैं, प्रधानाध्यापक से बात कर छात्रों की उपस्थिति की जानकारी ली जाएगी। ग्रामीणों ने मांग की कि विद्यालय परिसर के आसपास मवेशियों को बांधने और गंदगी फैलाने पर रोक लगाई जाए, जिससे बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके4
- भाई की हत्या करने के बाद दबंग मृतक के भाई को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे है जिस पर क्षत्रिय समाज सेवा विकास संघ समिति ने जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौप,पीड़ित परिवार का शस्त्र लाईसेन्स बनवाये जाने की मांग की है, क्षत्रिय समाज सेवा विकास संघ समिति ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को सौपे प्रार्थना पत्र में उल्लेख करते हुये बताया कि अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम लेवा निवासी गोविंद सिंह राय पुत्र स्व गुलजारी लाल तथा आकाश राय खंगार पुत्र स्व0 रामकृपाल खंगार क्षत्रिय समाज से है कहा कि अत्यंत दुख के साथ अवगत कराना पड रहा है कि इनके परिवार में दिनांक 19 जनवरी 2026 को विकास खंगार पुत्र स्व रामकृपाल 22 वर्ष (भाई) की निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिसका अभियोग थाना अजनर में मु0अ0सं016/26 के अंतर्गत पंजीकृत है। उक्त घटना के पश्चात इनके परिवार एवं इनको लगातार जान-माल की आशंका बनी हुई है। हमें आशंका है कि अभियुक्त पक्ष अथवा उनसे संबंधित व्यक्तियों द्वारा पुनः कोई अप्रिय घटना घटित की जा सकती है। जिससे परिस्थितियाँ अत्यंत संवेदनशील एवं भयावह हैं। परिवार की सुरक्षा तथा स्वयं की आत्म-रक्षा हेतु शस्त्र रखना वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक प्रतीत होता है। यह एक कानून-पालन करने वाले नागरिक है तथा शस्त्र लाइसेंस से संबंधित सभी नियमों एवं शर्तों का पूर्ण रूप से पालन करने का आश्वासन दे रहे हैं। अतः निवेदन है कि उपर्युक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए इनको आत्म-सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस एवं शासन स्तर से आर्थिक मदद प्रदान करने की कृपा करें।1
- जनपद महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर कला से दबंगई1
- #महोबा शहर कोतवाली से महज चंद कदमों की दूरी पर गैस सिलेंडर में लगी आग। सरे बाजार गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हुआ निर्मित। सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं फायर ब्रिगेड ने शीघ्रता से आग बुझाई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टला। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo1
- अगर आप देश के प्रधानमंत्री से सीधे बात करना चाहते हैं, तो आपके लिए सरकार एक खास मौका लेकर आई है. वीडियो में जानें प्रोसेस.1
- उप जिला अधिकारी व तहसीलदार की कार्यशैली से नाराज वकीलों का धरना जमकर नारेबाजी मौदहा तहसील परिसर में राजस्व विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली से शुद्ध वकीलों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया मौदहा बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर धरना देते हुए जिलाधिकारी का रास्ता रोका और जमकर नारेबाजी की वकीलों का आरोप है की भूमि के दाखिल खारिज मामलों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है तथा एक जैसे मामलों में अलग-अलग निर्णय दिए जा रहे हैं इसके साथ ही तारीख पर तारीख दिए जाने से अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है1
- छतरपुर/ जिले के बक्सवाहा अंतर्गत ग्राम गढ़ीसेमरा में एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका लक्ष्मी लोधी का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है ।1
- पनवाड़ी स्वास्थ्य अधीक्षक पर महिला सीएचओ ने लगाए रिश्वत व मानसिक प्रताड़ना के आरोप तहसील समाधान दिवस में सौंपा शिकायती पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा महोबा कुलपहाड़ (महोबा)। पनवाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने अधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाकर स्वास्थ्य विभाग में हलचल मचा दी है। तेईया में कार्यरत सीएचओ ज्योति शर्मा ने स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. आर. जी. शंखवार पर रिश्वत मांगने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उन्होंने तहसील समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। महिला सीएचओ का कहना है कि उनसे कार्य के दौरान अनुचित मांगें की जाती हैं और विरोध करने पर मानसिक दबाव बनाया जाता है, जिससे कार्य करना कठिन हो गया है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि ऐसे माहौल में ईमानदारी से सेवाएं देना संभव नहीं है। आरोपों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। तहसील समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी और आगे की कार्रवाई तय होगी।1