सेमरियांवा ब्लॉक के रायपुर छपिया ठोका में बंदर के निधन पर शोक, हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार संत कबीर नगर, 22 मार्च 2026। सेमरियांवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर छपिया ठोका में एक बंदर के आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बंदर की मृत्यु की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उसके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने इसे आस्था और संवेदना से जोड़ते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इस कार्य में विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा की विशेष पहल रही। उनके साथ गांव के वरिष्ठजन राजकुमार गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, अजय प्रजापति, सतेंद्र प्रजापति, प्रधान प्रतिनिधि बबलू तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों द्वारा ढोल-बाजे के साथ श्रद्धापूर्वक अंतिम यात्रा निकाली गई और अयोध्या ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में गहरी श्रद्धा और भावनात्मक लगाव देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर के निधन के उपरांत 13 दिन बाद मृत्यु भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। गांव के लोगों का यह कार्य सामाजिक समरसता, जीवों के प्रति संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस पहल की सराहना की जा रही है और लोग इसे हिंदू समाज के लिए प्रेरणादायी बता रहे हैं

- User7333Khalilabad, Sant Kabeer Nagar👏8 min ago
- आकाशवाणी,, 23-3-2026 ई0' 🙏❤🚩हर हर (हरि हर) महादेव 🙏 🙏🚩🌹🙏🚩🌹🙏🚩🌹🙏🚩🌹❤✍️1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- वर्ष प्रतिपदा पर समय माता नगर में संघ का भव्य उत्सव, संस्कृति और राष्ट्रभावना का संदेश ✍️ #आशुसिंह संत कबीर नगर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समय माता नगर में हिंदू नववर्ष (वर्ष प्रतिपदा) के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवकों एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव और राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ चालक रामगोपाल ने की, जबकि नगर संचालक राजकुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रांत प्रचार प्रमुख सुशील ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए वर्ष प्रतिपदा के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता ने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और जीवन पद्धति के समन्वय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन के साथ नवजीवन, सृजन और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। भारतीय पंचांग का प्रारंभ इसी दिन से होता है, जो वैज्ञानिक आधार पर समय गणना की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने अपने संबोधन में वर्ष प्रतिपदा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास से जुड़ा हुआ है। साथ ही यह समाज में एकता, समरसता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करता है तथा व्यक्ति को नए संकल्प और आत्मविकास के लिए प्रेरित करता है। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक हर परिस्थिति में समाज और राष्ट्र के लिए सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। कार्यक्रम में “एक घंटे की शाखा” के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए वक्ता ने कहा कि शाखा व्यक्ति निर्माण की सशक्त कार्यशाला है, जहां अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास होता है। उन्होंने बताया कि संघ व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है और इसके 100 वर्ष पूर्ण होना इसकी निरंतरता और प्रभाव का प्रमाण है। अंत में मुख्य वक्ता ने सभी को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन और नियमित शाखा में सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना के संदेश के साथ हुआ। #liveuponenews2
- संत कबीर नगर, 22 मार्च 2026। सेमरियांवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत रायपुर छपिया ठोका में एक बंदर के आकस्मिक निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बंदर की मृत्यु की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उसके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ग्रामीणों ने इसे आस्था और संवेदना से जोड़ते हुए हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बंदर का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। इस कार्य में विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा की विशेष पहल रही। उनके साथ गांव के वरिष्ठजन राजकुमार गुप्ता, सुरेन्द्र चौधरी, अजय प्रजापति, सतेंद्र प्रजापति, प्रधान प्रतिनिधि बबलू तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बंदर की अंतिम यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों द्वारा ढोल-बाजे के साथ श्रद्धापूर्वक अंतिम यात्रा निकाली गई और अयोध्या ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में गहरी श्रद्धा और भावनात्मक लगाव देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि बंदर के निधन के उपरांत 13 दिन बाद मृत्यु भोज कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। गांव के लोगों का यह कार्य सामाजिक समरसता, जीवों के प्रति संवेदनशीलता और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण माना जा रहा है। क्षेत्र में इस पहल की सराहना की जा रही है और लोग इसे हिंदू समाज के लिए प्रेरणादायी बता रहे हैं1
- जय श्री राम 🙏1
- *मिशन शक्ति के तहत महिला आरक्षियों की बाइक रैली निकाली गई क्या कुछ कहा एसपी ने पूरी खबर देखें सी न्यूज भारत चैनल पर रोहित जायसवाल पत्रकार प्रतापगढ़।*2
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- आकाशवाणी, 23-3-2026 ई0', आज की ताजा कहानी । सामाजिक एवं ज्ञानवर्धक कहानी। जो आपकी सोच बदल दे ! कृपया वीडियो देखें और कमेंट करें✍️1