logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड क्षेत्र के राजंदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 /3/7/8में नल जल योजना फेल 200 घरों में नहीं पहुँच रहा पेयजल के मामले में ग्रामीण कहते हैं कि हम लोगों को पानी पीने के लिए गंगा जी जाना पड़ रहा है, कपड़ा धोने के लिए डब्बा वाला पानी मजबूर होकर के खरीदना पड़ता है पेयजल के कारण ग्रामीणों में हाहाकार मची हुई है ग्रामीणों का कहना है जब से टंकी बैठी है 15 दिन पानी मिला उसके बाद से पानी नहीं मिल रहा है पाइप टूटने के कारण 200 घरों में पानी नहीं मिल रहा है ,सड़क भी टूट चुका है हम लोगों के घरों का टोटी पूरी तरह टूट चुका है पाइप फट चुकी है ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना मुखिया वार्ड सदस्य को दिया गया है उसके बावजूद भी हम लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है।लेकिन समस्या का भी हल नहीं हुआ हम लोगों से वार्ड सदस्य के द्वारा 30 रुपया मांग किया जा रहा है चापाकल भी इस मौसम में फेल है और कुछ चापाकल ऐसे हैं जो गंदा पानी निकलता है और बेबस होकर पीना पड़ता है , इधर पंचायत की मुखिया गीता देवी कहते हैं कि मुख्यमंत्री योजना के तहत एक नंबर वार्ड में जल मीनार बनाया गया था आज तक पीएचडी विभाग से चालू नहीं किया गया हमारे पंचायत में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है इसके लिए विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा गया है कि पानी की गंभीर समस्या है इसका समाधान निकाला जाय,

4 hrs ago
user_Md Sahanwaj
Md Sahanwaj
शाहकुंड, भागलपुर, बिहार•
4 hrs ago
f5975b3d-7fec-47d2-b7ef-31f78f8de89d

भागलपुर जिला के सबौर प्रखंड क्षेत्र के राजंदीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 /3/7/8में नल जल योजना फेल 200 घरों में नहीं पहुँच रहा पेयजल के मामले में ग्रामीण कहते हैं कि हम लोगों को पानी पीने के लिए गंगा जी जाना पड़ रहा है, कपड़ा धोने के लिए डब्बा वाला पानी मजबूर होकर के खरीदना पड़ता है पेयजल के कारण ग्रामीणों में हाहाकार मची हुई है ग्रामीणों का कहना है जब से टंकी बैठी है 15 दिन पानी मिला उसके बाद से पानी नहीं मिल रहा है पाइप टूटने के कारण 200 घरों में पानी नहीं मिल रहा है ,सड़क भी टूट चुका है हम लोगों के घरों का टोटी पूरी तरह टूट चुका है पाइप फट चुकी है ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना मुखिया

76f3d3c6-11f5-4241-a1f6-fc0bf68bc2bb

वार्ड सदस्य को दिया गया है उसके बावजूद भी हम लोगों को सरकारी लाभ नहीं मिल पा रहा है।लेकिन समस्या का भी हल नहीं हुआ हम लोगों से वार्ड सदस्य के द्वारा 30 रुपया मांग किया जा रहा है चापाकल भी इस मौसम में फेल है और कुछ चापाकल ऐसे हैं जो गंदा पानी निकलता है और बेबस होकर पीना पड़ता है , इधर पंचायत की मुखिया गीता देवी कहते हैं कि मुख्यमंत्री योजना के तहत एक नंबर वार्ड में जल मीनार बनाया गया था आज तक पीएचडी विभाग से चालू नहीं किया गया हमारे पंचायत में पेयजल की समस्या गंभीर बनी हुई है इसके लिए विभाग एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर कहा गया है कि पानी की गंभीर समस्या है इसका समाधान निकाला जाय,

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में मातृत्व जांच शिविर, 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया। अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि शिविर में कुल 210 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई। जांच के बाद गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड एवं ओआरएस की गोलियां उपलब्ध कराई गईं और नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान 10 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले पाए गए, जिन्हें विशेष सतर्कता और नियमित निगरानी की सलाह दी गई। हालांकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे कुछ उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान प्रभावित रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जोर देते हुए महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दिया
    1
    तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में मातृत्व जांच शिविर, 210 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
अस्पताल प्रबंधक मनीष कुमार प्रणय ने बताया कि शिविर में कुल 210 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। इस दौरान महिलाओं की हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई।
जांच के बाद गर्भवतियों को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड एवं ओआरएस की गोलियां उपलब्ध कराई गईं और नियमित सेवन के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान 10 महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले पाए गए, जिन्हें विशेष सतर्कता और नियमित निगरानी की सलाह दी गई।
हालांकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे कुछ उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान प्रभावित रही। स्वास्थ्यकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव, संतुलित आहार और नियमित जांच के महत्व पर जोर देते हुए महिलाओं को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दिया
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 min ago
  • बाइक सवारों ने किया पीछा, छोटीनाकी में ट्रैक्टर चालक पकड़ा गया। सीलहन खजुरिया से तेज रफ्तार में भाग रहे एक ट्रैक्टर ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद टीका चक में भी एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
    1
    बाइक सवारों ने किया पीछा, छोटीनाकी में ट्रैक्टर चालक पकड़ा गया।
सीलहन खजुरिया से तेज रफ्तार में भाग रहे एक ट्रैक्टर ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। इसके बाद टीका चक में भी एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारकर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन भागलपुर। पटना में TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवा लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। इस दौरान एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और रोजगार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठियां देती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    1
    TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में भागलपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा, मुख्यमंत्री का पुतला दहन
भागलपुर। पटना में TRE-4 विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भागलपुर में छात्र संगठनों का आक्रोश फूट पड़ा। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसआई छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युवा लंबे समय से TRE-4 विज्ञापन जारी करने और रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।
इस दौरान एसएसआई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि बिहार सरकार बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जब छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकार और रोजगार की मांग करते हैं तो सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय लाठियां देती है। छात्र संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
    user_Sushil rajak
    Sushil rajak
    Jagdishpur, Bhagalpur•
    2 hrs ago
  • भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* *भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी* रिपोर्ट --साहिल राज भागलपुर भागलपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में प्रस्तावित जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनईपी 2020 और जन शिक्षा नीति 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया। कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी यानी AISEC के जिला संयोजक रवि कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शुरू से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति जन-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के खिलाफ देशभर में विचार-गोष्ठियां, सेमिनार, हस्ताक्षर अभियान और संसद मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही जन शिक्षा नीति 2026 को देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में बेहतर विकल्प बताया गया। कन्वेंशन में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा को निजीकरण से बचाने और सभी वर्गों के लिए समान एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया। बाइट - रवि कुमार सिंह, जिला संयोजक, AISEC
    4
    भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी*
*भागलपुर में जन शिक्षा नीति 2026 पर मंथन, AISEC ने NEP 2020 को बताया शिक्षा-विरोधी*
रिपोर्ट --साहिल राज भागलपुर 
भागलपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में प्रस्तावित जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण कन्वेंशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य, एनईपी 2020 और जन शिक्षा नीति 2026 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत पर जोर दिया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमिटी यानी AISEC के जिला संयोजक रवि कुमार सिंह ने कहा कि संगठन शुरू से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का विरोध करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति जन-विरोधी और शिक्षा-विरोधी है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय छात्रों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
उन्होंने बताया कि एनईपी 2020 के खिलाफ देशभर में विचार-गोष्ठियां, सेमिनार, हस्ताक्षर अभियान और संसद मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। साथ ही जन शिक्षा नीति 2026 को देश के छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के हित में बेहतर विकल्प बताया गया।
कन्वेंशन में मौजूद वक्ताओं ने शिक्षा को निजीकरण से बचाने और सभी वर्गों के लिए समान एवं सुलभ शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षा नीति 2026 को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प भी लिया गया।
बाइट - रवि कुमार सिंह, जिला संयोजक, AISEC
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REPORT
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • सड़क किनारे सब्जी लदी गाड़ी पलटी, लोगों में लूटने को मची होड़
    1
    सड़क किनारे सब्जी लदी गाड़ी पलटी, लोगों में लूटने को मची होड़
    user_Nishant kumar
    Nishant kumar
    Local News Reporter अमरपुर, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • देश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। बंगाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ 'चोर' के नारे गूंज रहे हैं, वहीं NDA में परिवारवाद को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सम्राट चौधरी इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर अपनी पड़ताल साझा कर रहे हैं।
    1
    देश की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। बंगाल में मुख्यमंत्री के खिलाफ 'चोर' के नारे गूंज रहे हैं, वहीं NDA में परिवारवाद को लेकर भी गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। सम्राट चौधरी इन ज्वलंत राजनीतिक मुद्दों पर अपनी पड़ताल साझा कर रहे हैं।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए गायक अब राजू कलाकार को कॉपी करते दिख रहे हैं। उनके इस नए अंदाज ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है।
    1
    22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए गायक अब राजू कलाकार को कॉपी करते दिख रहे हैं। उनके इस नए अंदाज ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है।
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    7 hrs ago
  • हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार हरपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर निवासी सीतश कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरपुर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में स्कूटी से छोटी एवं बड़ी अलग-अलग ब्रांड की कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 14.07 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और शराब जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मुंगेर जेल भेजा गया
    1
    हरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ स्कूटी सवार गिरफ्तार
हरपुर थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14.07 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कूटी सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर निवासी सीतश कुमार उर्फ छोटू कुमार के रूप में हुई है।
हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अंग्रेजी शराब की खेप लेकर हरपुर थाना क्षेत्र की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थाना के समीप सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के क्रम में स्कूटी से छोटी एवं बड़ी अलग-अलग ब्रांड की कुल 33 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 14.07 लीटर बताई गई है। पुलिस ने मौके से स्कूटी और शराब जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मुंगेर जेल भेजा गया
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.