Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के धार जिले में इन दिनों भगोरिया की धूम देखने को मिल रही है। द देखे पूरी रिपोर्ट सुनील सन्नी रिपोर्टर धार 9752452089
SNY R LIVE MP
मध्य प्रदेश के धार जिले में इन दिनों भगोरिया की धूम देखने को मिल रही है। द देखे पूरी रिपोर्ट सुनील सन्नी रिपोर्टर धार 9752452089
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी जिले में मंगलवार को चंद्रग्रहण के प्रभाव के कारण प्रमुख मंदिरों के कपाट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन नहीं किए जाते हैं, जिसका पालन करते हुए शहर और ग्रामीण अंचलों के कई प्रसिद्ध मंदिर बंद रखे गए हैं। शहर के वैष्णो देवी मंदिर, श्री सांवरिया सेठ मंदिर, मां कालिका माता मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर सहित कई छोटे-बड़े मंदिरों के पट बंद हैं। मंदिर प्रबंधन समितियों ने श्रद्धालुओं को इसकी सूचना पहले ही दे दी थी। मंदिरों के कपाट शाम करीब 7:30 बजे ग्रहण समाप्त होने के बाद खोले जाएंगे। इसके बाद शुद्धिकरण और गंगाजल छिड़काव की विधि-विधान प्रक्रिया के उपरांत नियमित आरती और दर्शन की व्यवस्था बहाल होगी। ग्रहण काल के दौरान श्रद्धालुओं ने अपने घरों में ही जप-तप और पूजा-अर्चना की। कई परिवारों ने ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान की तैयारियां भी की हैं। धार्मिक आस्था के कारण दिनभर मंदिरों के बाहर सन्नाटा पसरा रहा, हालांकि ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। मां कालिका माता मंदिर के पुजारी अशोक पंडित ने बताया कि चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है। आज लगने वाला चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू हो रहा है, जिसके कारण इसका सूतक काल सुबह लगभग 6:20 बजे से ही प्रभावी हो चुका था। इस अवधि में मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं।1
- सेंधवा विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित वरला माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नांगलवाड़ी मे आयोजित कृषि कैबिनेट बैठक मेमंजूरी मिल गई है। इस बड़ी घोषणा के बाद क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है और भाजपा-कांग्रेस दोनो ही दल इस योजना का श्रेय लेने की होड़ में लग गए हैं। #pblive #sendhwa #montusolanki #congressvsbjp #viral #panthbhatia1
- निवाली में कल शाम पांच बजे सहवाग बाबा द्वारा भारी भरकम 11 गाडो को खिंचा जायेगा ढोल ढमाको के साथ बाबा भक्तों के कंधों पर सवार होकर शोभायात्रा के रूप में पहुचेंगे जय मल्हार -जय मल्हार से गुंजायमान होगा नगर आसपास के स्थानो से हजारों लोग पहुचेंगे (स्वतंत्र पत्रकार सुनील सोनी 9993772073) निवाली, (बडवानी) 3 मार्च मंगलवार,जय मल्हार सेवा समिति व खेड़ापति सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गाडे खिचाई कार्यक्रम नगर के हेमेन्द्र सिह राजपूत सहवाग बाबा दुसरी बार बस स्टैंड से पिपलेश्वर महादेव मंदीर तक करने जा रहे हैं इसके लिये बेनर पोस्टर व प्रचार वाहनो से आसपास के शहरों गांवों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है महिलाओं के लिये व्यवस्था अलग रहेगी नगर के हेमेन्द्र सिंह राजपूत सहवाग बाबा (11 ) जोड़ी लकड़ी के भारी भरकम पहीयो (चक्कों) को जिन्हें आपस में जोडकर लंबी गाड़ी बनाई गई है जिस पर सैकड़ों लोग सवार भी रहेगे ऐसे लगभग 70 क्विंटल वजनी गाडो को अपनी आध्यात्मिक दैवीय शक्ति से बिना मशीन व बिना बैलो के लगभग सौ मीटर से अधिक दुरी तक दौडा देगें हजारों लोग पहुंचेगे गाडा खिंचाई कार्यक्रम स्थल निवाली मे यह गाडे खिचने का कार्यक्रम सहवाग बाबा द्वारा दुसरी बार किया जा रहा है गत वर्ष भी यह कार्य 14 मार्च को किया गया था तब सेंधवा पलसुद पानसेमल खेतिया शहरों व वहा के ग्रामीण क्षेत्र के पांच हजार से अधिक लोग गाडा खिचने का कार्यक्रम देखने आये थे इस वर्ष भी हजारों लोगों के आने की संभावना है कार्यक्रम को व्यवस्थित संचालित करने के लिये 30 से अधिक सदस्यों की विभिन्न प्रकार की समितियों का गठन किया गया है सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी जिम्मेदारी पुरी तरह निभाई जा रहीं हैं थाना प्रभारी आरके लौवंशी ने बताया कार्यक्रम आयोजक जय मल्हार समिति व खेड़ापति सेवा समिति के संयुक्त संयोजन तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है समिति के पंकज बंसल ने बताया कार्यक्रम के संबंध में सुरक्षा व निगरानी हेतु पुलिस थाने पर आवेदन दिया गया है पुलिस व्यवस्था भी रहेगी कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल तक आने वाली सभी बसो को भारी व सभी छोटे बड़े वाहनो का कार्यक्रम स्थल तक आने जाने 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा व पुलिस व्दारा ड्रोन से निगरानी की जायेगी इसके लिये सहवाग बाबा राजपूत एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र के जेजूरी मंदीर खंडेराव भगवान् की पुजा दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर शक्ति प्राप्त करते हैं वहां से आने के बाद अपने नगर के मंदिरों में भी दर्शन पुजन कर शक्ति व आशीर्वाद प्राप्त कर नियम संयम से दैवीय शक्ति के नियमों का पालन करते हैं उन्हें तीन दिन पहले से हल्दी लगाई जाती है वे दुल्हे एक योगी योध्दा के रूप में एक सप्ताह पहले रहते हैं अपने घर में बने मंदीर में पूजन करते हैं कल होगे यह कार्यक्रम कल भारी भरकम ग्यारह जोड़ी गाडो को लकड़ी के पहीयो चक्कों को कार्यक्रम स्थल पर लाकर महीलाओं व्दारा पुजन किया जायेगा विशाल रांगोळी बनाई जायेगी पश्चात लगभग तीन बजे सहवाग बाबा को उनके घर से कंधो पर उठाकर नगर के मंदिरों में दर्शन कर भगवानो से गाडे खिचने के लिये शक्ति व अनुमति लेकर गायत्री मंदीर के पास लकड़ी के खंबे पर दस बारह फिट ऊॅचे स्थापित मकड़ी यंत्र को तीन बार घुमा कर पुनः भक्तों के कंधों पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पलसुद रोड बस स्टैंड ले जायेंगे सहवाग बाबा के घर से कार्यक्रम स्थल तक साथ चल रहे सैकड़ों भक्त जय मल्हार- जय मल्हार के उद्घोष लगाते चलेगे साथ ही समिति के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पीले टी शर्ट पहनकर वालियंटर का काम करते हुवे व्यवस्था संभालेंगे दैवीय शक्ति से सहवाग बाबा गाडो को दौडायेगें जोश और दैवीय शक्ति से भरे भक्तों के कंधों पर विराजमान सहवाग बाबा कार्यक्रम स्थल पर पहुचते ही दौड़ कर अंतिम गाडे पर चढ़ते ही खंडोबा बाबा की शक्ति से स्वत: ही चलने लगते हैं बाबा के गाडो पर सवार होते ही सैकड़ों भक्त भी गाडो पर सवार हो जाते है बताते हैं एक जोड़ी पहीयो चक्कों का वजन लगभग दो क्विंटल इस तरह 11 जोड़ी पहीयो चक्कों का वजन लगभग 20 क्विंटल और गाडो पर सवार सौ से अधिक लोगों का वजन पचास क्विंटल इस तरह से सत्तर क्विंटल वजन को लगभग सौ मीटर तक दौडा ने का कार्य सहवाग बाबा द्वारा किया जायेगा कौन है महाराष्ट्र के प्रसिद्ध जेजूरी मंदीर वाले जय मल्हार खंडोबा के बारे में जानिये जेजुरी में खंडोबा मंदिर बहुत प्रसिद्ध है, जिसे मल्हारगौतमेश्वर मंदिर या मार्तंड भैरव मंदिर भी कहते हैं। यह मंदिर भगवान शिव के एक अवतार, खंडोबा को समर्पित है, जो राक्षसों का नाश करने वाले योद्धा देव माने जाते हैं। मंदिर की वास्तुकला हेमाडपंथी शैली में है और यह 718 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित है, जिसे पहुंचने के लिए लगभग 200 पायऱियां चढ़नी पड़ती हैं यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि इतिहास और संस्कृति का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हर साल भंडारा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें हजारों भक्त भाग लेते हैं4
- मऊ तहसील के ग्राम पिगडम्बर मैं होली के अवसर पर परंपरागत गैर ग्रामीणों द्वारा निकाली गई जिसका गोयल निवास पर स्वागत किया गया यहां पर होली के भजनों की प्रस्तुत किया दी गई1
- *सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर बच्चों संग मनाई सार्थक होली* निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश टाइगर कोहली की रिपोर्ट *महू ,नगर की सामाजिक संस्थाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर जरूरत मंद बच्चों संग रंगो का महापर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संस्था सामाजिक विचार मंच,रोटरी क्लब,उत्कर्ष सामाजिक उत्थान समिति और रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट के संयुक्त प्रयास से मांगलिया के ग्राम बोरखेडी में पहुंच कर ग्रामीण बच्चों को पिचकारी पैकेट,रंग पैकेट, गुलाल पैकेट, गुब्बारे के पैकेट,दूध के पैकेट और बिस्किट के पैकेट वितरित किय गए* *संस्था के सभी सदस्यों के द्वारा ग्रामीण बच्चों संग रंग और गुलाल खेलकर बच्चों को होली का महत्व भी बताया गया कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय और एडवोकेट मनीष जायसवाल उपस्थित थे विशेष अतिथि के रूप में डा सुरेश चौहान,वीरेंद्र कोगे और बीरबल डाबर जी विराजमान रहे अध्यक्षता शैलेन्द्र शुक्ला,रमेश राही और डा योगिता जौहरी द्वारा की गई* *सामाजिक संस्थाओं की तरफ से इस अवसर पर अनिल नरवल, डॉ लक्की खंडेलवाल, आशीष जैन,विजय परदेशी, अंजली श्रीवास्तव, संयम सिकरवार, विभु जायसवाल आकाश राठौर,प्रफुल्ल जौहरी आदि उपस्थित रहे कार्यकम का सफल संचालन पायल परदेशी ने किया और अंत में सभी का आत्मिक आभार मनीष श्रीवास्तव ने प्रेषित किया*1
- इस वक्त की बड़ी खबर इंदौर से सामने आ रही है, जहां सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि चौधाराम मंडी गेट पर सीवर लाइन की सफाई के लिए उतरे तीन मजदूर अंदर फंस गए। हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के सफाई कर्मचारी करण और अजय टैंक में गिरे पाइप के टुकड़ों को निकालने के लिए नीचे उतरे थे। इसी दौरान जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया। आशंका है कि दम घुटने से ही दोनों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। एक अन्य सफाई कर्मचारी और स्थानीय नागरिक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। इस दुखद घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल जगदीश पटेल दुबई में फंसे हुए थे । जो अब सुरक्षित वापस इंदौर लौट आए हैं समर्थकों ने इंदौर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया ।1
- खरगोन/सनावद (बारवाहा ब्लॉक) – ग्राम बेड़िया में बिजली पैनल में लगातार शॉर्ट सर्किट और आग लगने की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि समस्या को लेकर संबंधित उपभोक्ता विभागीय कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां पदस्थ सहायक अभियंता (AE) द्वारा लिखित आवेदन लेने से ही इनकार कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में खराब विद्युत पैनल और ढीली वायरिंग के कारण कई बार चिंगारी उठ चुकी है और आग भी लग चुकी है। मौखिक सूचना देने के बावजूद अब तक स्थायी मरम्मत नहीं की गई। जब उपभोक्ता ने लिखित शिकायत देने का प्रयास किया तो कथित रूप से आवेदन स्वीकार नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। मामला Madhya Pradesh Paschim Kshetra Vidyut Vitaran Company Limited के अंतर्गत आता है। अब तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल जांच, पैनल की मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।2
- दुबई में फसें नेता उद्योग पति इन्दौर पहुंचे एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत है इंदौर एयरपोर्ट इन्दौर रहने वाले यात्री फसे थे दुबई मे 4 दिनसे पूर्व विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा और संजय शुक्ला ऐसा बताया गया है कि यहलोग दुबई में होटल देखने के लिए गए थे इन्हें मालूम पड़ा था कि एक होटल बिकाऊ है उसे देखने के लिए दुबई में थे की इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया और यह लोग ईरान के बॉर्डर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर थे और उन्होंने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मांग की थी कि हमें यहां से निकालने के लिए मदद करें भारत सरकार की कोशिशें से यह लोग वापस इंदौर आ सके इन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कैलाश विजयवर्गी विजयवर्गी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया1