Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का किया निरीक्षण नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था एवं जनता की सुविधाओं के प्रति जायजा
Anupam Newspaper
नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का किया निरीक्षण नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था एवं जनता की सुविधाओं के प्रति जायजा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद में धूमधाम से मनाया गया लाल बहादुर शास्त्री और गांधी जयंती नवरात्रि मेले की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा, समय से व्यवस्था पूरी करने के निर्देश मीरजापुर, 01 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र मेले को लेकर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने विंध्याचल के प्रशासनिक भवन में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे मेले में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने त्रिकोण मार्ग, अष्टभुजा पहाड़ पर मोतिया तालाब से सीता कुंड तक एलईडी प्रकाश व्यवस्था, मंदिर परिसर, गंगा घाट पर बैरिकेटिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, सेड, पेयजल, अस्थायी शौचालय, शास्त्री ब्रिज पर लाइट, सड़क मरम्मत, खोया-पाया केंद्र और विद्युत सुरक्षा जांच समय से पूरी करने को कहा। गौवंशों को पकड़कर गौशाला भेजने और कीटनाशक छिड़काव के भी निर्देश दिए। गंगा घाटों पर लाइफ गार्ड और महिला चेंजिंग रूम की व्यवस्था करने को कहा। एसपी ने कहा कि पार्किंग लाइसेंस में शौचालय, प्रकाश और रेट लिस्ट अनिवार्य होगी, अधिक वसूली पर कड़ी कार्रवाई होगी। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर टाइम-टेबल चस्पा और अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए। बैठक के बाद डीएम-एसपी ने विंध्याचल मंदिर, परिक्रमा पथ और गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम विनोद कुमार सिंह, एएसपी नगर योगेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- गांधी-शास्त्री जयंती पर चुनार में सेवा का संगम: स्व. दशरथ सिंह शास्त्री की स्मृति में 51 टी.बी. रोगियों को लिया गोद, पोषण पोटली वितरित मिर्जापुर/चुनार, 2 अक्टूबर 2026 गांधी-शास्त्री जयंती पर चुनार में सेवा का संगम: स्व. दशरथ सिंह शास्त्री की स्मृति में 51 टी.बी. रोगियों को लिया गोद, पोषण पोटली वितरित मिर्जापुर/चुनार, 2 अक्टूबर 2026 गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जनपद मिर्जापुर के चुनार स्थित गांधी पार्क प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में "टी.बी. हारेगा, देश जीतेगा" अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय दशरथ सिंह शास्त्री (पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता, मीरजापुर) की स्मृति में किया गया, जिसमें 51 टी.बी. रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर डॉ. के. के. मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी चुनार गायत्री यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान टी.बी. रोगियों में स्वास्थ्य जागरूकता, नियमित दवा सेवन और पौष्टिक आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। महिला लाभार्थियों को विशेष रूप से पोषण पोटली प्रदान की गई। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की सहभागिता जरूरी है। आयोजकों ने बताया कि गोद लिए गए सभी 51 रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने तक नियमित रूप से पोषण सामग्री, स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। आयोजक: जिला प्रशासन मीरजापुर, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि।4
- मिर्ज़ापुर: कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के साथ मनाई गई गांधी जयंती, होनहार खिलाड़ी हुए सम्मानित।1
- Mirzapur: "गांधी जी की बात न समझ आए तो समझिए, आपमें समझने की समझ नहीं है, गांधी जयंती पर समाज ने दी श्रद्धांजली मीरजापुर, 2 अक्टूबर 2026। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा, मिर्जापुर तथा साहू समाज युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में बथुआ स्थित गांधी घाट पर महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने गांधी जी के योगदान को अहमियत समझाया उपस्थित सभी ने दो मिनट का मौन रखकर बापू के विचारों और आदर्शों को याद किया।जिलाध्यक्ष के मुखर विचार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कहा "महात्मा गांधी द्वारा कही हुई बात अगर आपको समझ नहीं आ रही है, तो आप ये समझिए कि आपमें उनकी बात को समझने की समझ नहीं पैदा हुई है।" उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को अहिंसा, सत्य और सरल जीवन का मार्ग अपनाने की आवश्यकता है। अनूप गुप्ता ने समाज को एक जुट होने के लिए अपील किया मौके पर जिला महामंत्रि अखिलेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शुभम गुप्ता, अमीत गुप्ता, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, भीम गुप्ता, आशीष गुप्ता, रमन गुप्ता रोहित गुप्त, गोविंदा गुप्ता शुभम गुप्ता, बाबू राम गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय साहू, अनुज गुप्ता, रवि साहू, प्रियांश गुप्ता के अलावा गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सामुदायिक एकता और गांधीवादी मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त किया।2
- मिर्जापुर 2 अक्टूबर को गांधी घाट पॉलिटेक्निक स्कूल के पास राष्ट्रपिता *महात्मा गांधी* पूर्व प्रधानमंत्री *लाल बहादुर शास्त्री* एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी *मसूरिया दिन पासी* की जयंती मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा है कि बापू ने सिखाया कि सत्य का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन वही रास्ता देश और समाज को सही दिशा देता है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवा दल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए संकल्प लिया उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं और अहिंसा प्रेम सद्भाव और सेवा का उनका मार्ग आज भी हम सबके लिए प्रेरणा है शशि भूषण दुबे कंचन एवं जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने कहा कि आइए, हम संकल्प लेंते हैं बापू के विचारों को अपने जीवन में उतारकर एक बेहतर, शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देंगे कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी सदस्य रमेश चन्द प्रजापति पप्पू अनुसूचित जाति के प्रदेश महामंत्री दुर्गा प्रसाद चौधरी अजेय सिंह पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी श्यामलाल प्रजापति गणेश शुक्ला मेवा लाल प्रजापति दिलीप सिंह गहरवाल लक्ष्मीकांत पांडे राजेंद्र विश्वकर्मा मनीष दुबे रामनाथ दुबे डॉ दिनेश चौधरी विजय कुमार गंगाराम प्रजापति मोनू धनंजय सिंह केसरी नंदन प्रजापति राजकुमार गौतम बंधु नाथ यादव डिंपू यादव अजय चौधरी1
- *जयपुर एयरपोर्ट पर साथ दिखे एक्ट्रेस पलक तिवारी-एक्टर इब्राहिम:* एक गाड़ी में रणथंभौर के लिए हुए रवाना; फैन से मिलिंद सोमन बोले- 20 पुशअप करो रोमांचक सफर: पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान राजस्थान में वेकेशन एन्जॉय करने के लिए रणथंभौर नेशनल पार्क गए हैं। • मजेदार वाकया: इब्राहिम अली खान ने अपने हाथ में कॉफी का कप थामे हुए अपने पिछले वायरल कॉफी वाले हादसे पर मजाक भी किया और कहा, “आज मेरी कॉफी नहीं गिरेगी”। • फिटनेस चैलेंज: मिलिंद सोमन का फैन को पुशअप्स करने के लिए कहना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा हिंदी दैनिक समाचार पत्र1
- नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का किया निरीक्षण नवरात्रि मेला तैयारी को लेकर DM-SP की बैठक, विंध्याचल धाम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था एवं जनता की सुविधाओं के प्रति जायजा1
- संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित संदिग्ध परिस्थितियों में छत के पंखे से लटकी मिली विवाहिता, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित1