Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से चाईबासा के टुंगरी, आमला टोला और गाड़ीखाना में जलभराव
कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
🚨जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से चाईबासा के टुंगरी, आमला टोला और गाड़ीखाना में जलभराव
More news from झारखंड and nearby areas
- 🚨कारो नदी में डूबे डीएवी छात्र का शव तीन दिन बाद चट्टान में फंसा मिला , क्षेत्र में शोक की लहर गुवा थाना क्षेत्र से रविवार को लापता 13 वर्षीय डीएवी छात्र पवन कुमार पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी के बीच चट्टान में फंसा मिला। पुलिस और ग्रामीण तीन दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #कारोनदी #डीएवछात्र #पवनकुमारपान #गुवा #नुईयागांव #छात्रकीमौत #नदीमेंडूबा #पसिंहभूम #चट्टानमेंफंसा #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #गुवाथाना #झारखंड #दुःखदघटना #KolhanBreakingNews1
- *खरकाई नदी उफान पर, कई इलाकों में घुसा पानी* सरायकेला। सरायकेला स्थित खरकाई नदी का मंगलवार को जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी उफान पर है। नदी का पानी मंजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, पार्क, झुमकेश्वरी मंदिर सहित नया बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। *खरकाई नदी उफान पर, कई इलाकों में घुसा पानी* सरायकेला। सरायकेला स्थित खरकाई नदी का मंगलवार को जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी उफान पर है। नदी का पानी मंजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, पार्क, झुमकेश्वरी मंदिर सहित नया बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।4
- सरायकेला में खरकाई-संजय नदी उफान पर, कई इलाकों में भरा पानी जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकाई और संजय नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। खरकाई नदी उफान पर है, जिसके कारण महिला विश्वविद्यालय से लेकर नदी किनारे स्थित विभिन्न पार्कों और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। लगातार बारिश के चलते सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित हुआ है। कोलाबीरा पुल के ऊपर पानी आ जाने के कारण सरायकेला से टाटा आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित बताया जा रहा है। वहीं, संजय नदी का जलस्तर बढ़ने से सरायकेला-खरसावां के बीच संपर्क भी टूट गया है। करीब आठ घंटे बीत जाने के बाद भी नदी पर बने पुल के डूबे रहने के कारण वाहनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने, नहाने और अनावश्यक रूप से पुल-पुलिया पार करने से बचने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश के कारण स्थिति पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने सभी नदी किनारे बने घाट का जायजा लिया। एवं हिदायत दी कि नदी में स्नान करने एवं मछली पकड़ने न जाए।4
- एन.बी.सी. तितिरबिला के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता समापन सरायकेला : एन.बी.सी. तितिरबिला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता दिनांक 17 अगस्त 2026 को हुआ समापन। यह प्रतियोगिता झारखंड के सरायकेला खरसावां क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट है । इस वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपना टीम एवं गांव का नाम के साथ कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया । प्रतियोगिता में आसपास दूर दराज, उड़ीसा ,बंगाल से भी टीम भाग लिए थे। प्रथम पुरस्कार सुमन एफ.सी. 1,25,000 रुपये एवं ट्रॉफी , में दूसरा पुरस्कार मोहाली ब्रदर 80,000 रुपए और ट्रॉफी तीसरा पुरस्कार जमशेदपुर 40,000 रुपये और ट्रॉफी , चौथा पुरस्कार बबलू स्पोर्टिंग 40,000 रूपए और ट्रॉफी , पांचवा पुरस्कार नरवाॅ पहाड़ 25,000 रुपये और ट्रॉफी , छःठा पुरस्कार हर हर शंभू 25,000 रुपये और ट्रॉफी दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि एन.बी.सी तितिरबिला के द्वारा तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजन करने वाले समितियों को शुभकामनाएं देता हूं और खेल रहे फुटबाॅल खिलाड़ियों को भी मैं धन्यवाद देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यह कोल्हान प्रमंडल में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खेल को हम लोग मानते हैं। क्योंकि आज विश्व में खेल को वर्तमान समय में एक लोकप्रिय खेल के रूप में लोग मानते हैं ।अगर इस मैदान में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाए तो इतना खिलाड़ी एवं दर्शक देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव एवं जिलों का नाम रोशन करें। फुटबॉल खेलने में मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है। फुटबॉल खेल को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष -अजय तोपनो, सचिव- बबलू पूर्ति , कोषाध्यक्ष- वीर सिंह तोपनो ,सदस्य- रामू पूर्ति ,गुनिया तियू , महेंद्र हेम्ब्रम ,गोरा चन्द हेंब्रम, मुखिया सुधीर बोदरा ,बी के बोदरा, सन्नी पूर्ति ,समिति के सभी सदस्य गण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।1
- थाना प्रभारी ने नहीं दिया रिसीविंग, कदमा थाना क्षेत्र के विजय हेरिटेज मामले में अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस से मांगा स्पष्ट #jamshedpur# थाना प्रभारी ने नहीं दिया रिसीविंग, कदमा थाना क्षेत्र के विजय हेरिटेज मामले में अधिवक्ता ने दर्ज कराई शिकायत, पुलिस से मांगा स्पष्टीकरण।1
- कानून व्यवस्था सिर्फ अपने मनमानी करती है अपने पावर का गलत इस्तेमाल हमारे यहां तो ऐसा ही होता है जिसके पास पैसा उसी को न्याय मिलता है चाहे आप गलत हो गरीब व्यक्तियों का नहीं जिसके साथ अत्याचार हो रहा है उसे नहीं मिलता है न्याय सब लोग का ज्यादा मानना है पुलिस के साथ जिसका सेटिंग होती है पुलिस उसी के पक्ष में जाती है और उसी के पक्ष मै बात भी करती है आब बहुत लोगों को पुलिस में भरोसा नहीं रह गया है जय🇮🇳 हिंद1
- आदित्यपुर के सिद्धेश हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का गर्भ गिरने पर हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप आदित्यपुर के सिद्धेश हॉस्पिटल में गर्भवती महिला का गर्भ गिरने पर हंगामा, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित सिद्धेश हॉस्पिटल में एक गर्भवती महिला का करीब चार माह का गर्भ गिरने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला का समुचित इलाज नहीं किया गया, जिसके कारण यह घटना हुई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर चिकित्सकीय रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। परिजनों ने इलाज में कथित लापरवाही की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।1
- डोंकासाईं शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति भाव से की गई पूजा , प्रसाद किया गया वितरण1