Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानून व्यवस्था सिर्फ अपने मनमानी करती है अपने पावर का गलत इस्तेमाल हमारे यहां तो ऐसा ही होता है जिसके पास पैसा उसी को न्याय मिलता है चाहे आप गलत हो गरीब व्यक्तियों का नहीं जिसके साथ अत्याचार हो रहा है उसे नहीं मिलता है न्याय सब लोग का ज्यादा मानना है पुलिस के साथ जिसका सेटिंग होती है पुलिस उसी के पक्ष में जाती है और उसी के पक्ष मै बात भी करती है आब बहुत लोगों को पुलिस में भरोसा नहीं रह गया है जय🇮🇳 हिंद
Har Har🚩 Mahadev🛐
कानून व्यवस्था सिर्फ अपने मनमानी करती है अपने पावर का गलत इस्तेमाल हमारे यहां तो ऐसा ही होता है जिसके पास पैसा उसी को न्याय मिलता है चाहे आप गलत हो गरीब व्यक्तियों का नहीं जिसके साथ अत्याचार हो रहा है उसे नहीं मिलता है न्याय सब लोग का ज्यादा मानना है पुलिस के साथ जिसका सेटिंग होती है पुलिस उसी के पक्ष में जाती है और उसी के पक्ष मै बात भी करती है आब बहुत लोगों को पुलिस में भरोसा नहीं रह गया है जय🇮🇳 हिंद
More news from झारखंड and nearby areas
- कानून व्यवस्था सिर्फ अपने मनमानी करती है अपने पावर का गलत इस्तेमाल हमारे यहां तो ऐसा ही होता है जिसके पास पैसा उसी को न्याय मिलता है चाहे आप गलत हो गरीब व्यक्तियों का नहीं जिसके साथ अत्याचार हो रहा है उसे नहीं मिलता है न्याय सब लोग का ज्यादा मानना है पुलिस के साथ जिसका सेटिंग होती है पुलिस उसी के पक्ष में जाती है और उसी के पक्ष मै बात भी करती है आब बहुत लोगों को पुलिस में भरोसा नहीं रह गया है जय🇮🇳 हिंद1
- मनोहरपुर–आनंदपुर मुख्य सड़क बारिश में ढही, आवागमन पर संकट चाईबासा : मनोहरपुर से आनंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क, जो रांची और सिमडेगा को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, आज की तेज बारिश के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क पर बना पुराना पुल भी बारिश के पानी के तेज बहाव में ढह गया, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति बन गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पिछले दो वर्षों से अधिक समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, फिर भी बरसात से पहले पुराने पुल को सुरक्षित करने या नए पुल का निर्माण पूरा करने की दिशा में ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया? क्या ठेकेदार और संबंधित इंजीनियरों को यह अंदाजा नहीं था कि बरसात में पुराने और कमजोर पुल पर पानी का दबाव बढ़ सकता है? इस लापरवाही का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। मरीजों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों और रोजाना सफर करने वाले लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अब सवाल प्रशासन से है—आखिर इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है? क्या मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए? जनता की मांग है कि सड़क और पुल को जल्द से जल्द दुरुस्त कर आवागमन बहाल किया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- 🚨कारो नदी में डूबे डीएवी छात्र का शव तीन दिन बाद चट्टान में फंसा मिला , क्षेत्र में शोक की लहर गुवा थाना क्षेत्र से रविवार को लापता 13 वर्षीय डीएवी छात्र पवन कुमार पान का शव मंगलवार को तीन दिन बाद नुईया गांव स्थित कारो नदी के बीच चट्टान में फंसा मिला। पुलिस और ग्रामीण तीन दिनों से लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार को शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। #कारोनदी #डीएवछात्र #पवनकुमारपान #गुवा #नुईयागांव #छात्रकीमौत #नदीमेंडूबा #पसिंहभूम #चट्टानमेंफंसा #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #गुवाथाना #झारखंड #दुःखदघटना #KolhanBreakingNews1
- *खरकाई नदी उफान पर, कई इलाकों में घुसा पानी* सरायकेला। सरायकेला स्थित खरकाई नदी का मंगलवार को जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी उफान पर है। नदी का पानी मंजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, पार्क, झुमकेश्वरी मंदिर सहित नया बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। *खरकाई नदी उफान पर, कई इलाकों में घुसा पानी* सरायकेला। सरायकेला स्थित खरकाई नदी का मंगलवार को जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी उफान पर है। नदी का पानी मंजना घाट स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, पार्क, झुमकेश्वरी मंदिर सहित नया बस स्टैंड क्षेत्र तक पहुंच गया है। इससे नदी के आसपास रहने वाले लोगों में चिंता का माहौल है। नदी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच रहे हैं। लगातार बारिश के बीच नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने से बचने तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।4
- सरायकेला में खरकाई-संजय नदी उफान पर, कई इलाकों में भरा पानी जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकाई और संजय नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। खरकाई नदी उफान पर है, जिसके कारण महिला विश्वविद्यालय से लेकर नदी किनारे स्थित विभिन्न पार्कों और आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया है। लगातार बारिश के चलते सरायकेला-टाटा मुख्य मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित हुआ है। कोलाबीरा पुल के ऊपर पानी आ जाने के कारण सरायकेला से टाटा आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित बताया जा रहा है। वहीं, संजय नदी का जलस्तर बढ़ने से सरायकेला-खरसावां के बीच संपर्क भी टूट गया है। करीब आठ घंटे बीत जाने के बाद भी नदी पर बने पुल के डूबे रहने के कारण वाहनों का परिचालन शुरू नहीं हो सका है। नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आसपास के लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी के किनारे जाने, नहाने और अनावश्यक रूप से पुल-पुलिया पार करने से बचने की अपील की जा रही है। लगातार बारिश के कारण स्थिति पर नजर बनाए रखना बेहद जरूरी है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने सभी नदी किनारे बने घाट का जायजा लिया। एवं हिदायत दी कि नदी में स्नान करने एवं मछली पकड़ने न जाए।4
- एन.बी.सी. तितिरबिला के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता समापन सरायकेला : एन.बी.सी. तितिरबिला द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता दिनांक 17 अगस्त 2026 को हुआ समापन। यह प्रतियोगिता झारखंड के सरायकेला खरसावां क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाला एक प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट है । इस वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता में जबरदस्त टीमों ने भाग लिया और अपना टीम एवं गांव का नाम के साथ कला कौशल का प्रदर्शन कर लाखों दर्शकों के दिल में अपना स्थान बना लिया । प्रतियोगिता में आसपास दूर दराज, उड़ीसा ,बंगाल से भी टीम भाग लिए थे। प्रथम पुरस्कार सुमन एफ.सी. 1,25,000 रुपये एवं ट्रॉफी , में दूसरा पुरस्कार मोहाली ब्रदर 80,000 रुपए और ट्रॉफी तीसरा पुरस्कार जमशेदपुर 40,000 रुपये और ट्रॉफी , चौथा पुरस्कार बबलू स्पोर्टिंग 40,000 रूपए और ट्रॉफी , पांचवा पुरस्कार नरवाॅ पहाड़ 25,000 रुपये और ट्रॉफी , छःठा पुरस्कार हर हर शंभू 25,000 रुपये और ट्रॉफी दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि एन.बी.सी तितिरबिला के द्वारा तीन दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता आयोजन करने वाले समितियों को शुभकामनाएं देता हूं और खेल रहे फुटबाॅल खिलाड़ियों को भी मैं धन्यवाद देता हूं। ग्रामीण क्षेत्र में खासकर यह कोल्हान प्रमंडल में सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खेल को हम लोग मानते हैं। क्योंकि आज विश्व में खेल को वर्तमान समय में एक लोकप्रिय खेल के रूप में लोग मानते हैं ।अगर इस मैदान में क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाए तो इतना खिलाड़ी एवं दर्शक देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर अपने गांव एवं जिलों का नाम रोशन करें। फुटबॉल खेलने में मानसिक विकास के लिए बहुत ही फायदेमंद है। फुटबॉल खेल को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष -अजय तोपनो, सचिव- बबलू पूर्ति , कोषाध्यक्ष- वीर सिंह तोपनो ,सदस्य- रामू पूर्ति ,गुनिया तियू , महेंद्र हेम्ब्रम ,गोरा चन्द हेंब्रम, मुखिया सुधीर बोदरा ,बी के बोदरा, सन्नी पूर्ति ,समिति के सभी सदस्य गण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।1
- परीक्षा की पवित्रता बनी रहे ना दोषी बचे, ना निर्दोश पीसे- सकलदीप भगत। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। एक शिक्षक होने के नाते मेरी चिंता केवल परीक्षा रद्द होने या न होने की नहीं, बल्कि हजारों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य की है। यदि परीक्षा में अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जाँच होनी चाहिए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए; लेकिन ईमानदारी से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सामूहिक रूप से दंडित करना भी न्यायसंगत नहीं होगा। इन विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत, समय और आर्थिक संसाधन लगाकर इस अवसर की तैयारी की है। इसलिए किसी भी निर्णय में उनकी मेहनत और मानसिक स्थिति का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। परीक्षा की पवित्रता बनी रहे।न दोषी बचे, न निर्दोष पिसे और मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य न बिगड़े, निर्णय इसी संतुलन के साथ होना चाहिए। - सकलदीप भगत, निदेशक, श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर, मुरहू1
- डोंकासाईं शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति भाव से की गई पूजा , प्रसाद किया गया वितरण1