Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या में चोरी की सनसनीख़ेज़ वारदात कैमरे में कैद! बुर्के में आई महिला ने दुकानदार पर तान दी बंदूक, 26 ग्राम सोना लेकर प्रेमी संग हुई फरार. पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही आरोपियों को दबोचा. #Ayodhya #ViralVideo #Robbery
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
अयोध्या में चोरी की सनसनीख़ेज़ वारदात कैमरे में कैद! बुर्के में आई महिला ने दुकानदार पर तान दी बंदूक, 26 ग्राम सोना लेकर प्रेमी संग हुई फरार. पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही आरोपियों को दबोचा. #Ayodhya #ViralVideo #Robbery
More news from Ashoknagar and nearby areas
- अयोध्या में चोरी की सनसनीख़ेज़ वारदात कैमरे में कैद! बुर्के में आई महिला ने दुकानदार पर तान दी बंदूक, 26 ग्राम सोना लेकर प्रेमी संग हुई फरार. पुलिस ने कुछ घंटों के अंदर ही आरोपियों को दबोचा. #Ayodhya #ViralVideo #Robbery1
- Post by रीड न्यूज मीडिया एजेंसी1
- अशोकनगर। प्रदेश स्तर पर गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज एवं उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गुमशुदा बच्चों की शीघ्र पतारसी एवं दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना मुंगावली द्वारा एक सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 28.03.25 को फरियादी द्वारा थाना मुंगावली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी बहन को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना मुंगावली में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 137 (2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी मुंगावली द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई, दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहर्ता को रेलवे स्टेशन मुंगावली से दस्तयाब किया गया। अपहृता के कथनों के आधार पर प्रकरण में सुसंगत धाराओं का ईजाफा कर आरोपी रविन्द्र धानक पुत्र शिवराज वंशकार निवासी ग्राम पारकना, हाल ग्राम टखनेरी अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुंगावली उनि अरविंद सिंह कछुवाह, चौकी प्रभारी मलहारगढ़ सउनि पहलवान सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा एवं आरक्षक जयकुमार लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में अशोकनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत गुमशुदा बालक-बालिकाओं की खोज, दस्तयाबी एवं उनकी सुरक्षा हेतु प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।4
- बीना रिफाइनरी विस्तार कार्य में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मजदूरों ने 8 घंटे काम की मांग की। यह पूरा मामला केसीसी कंपनी के पेटी कॉन्ट्रैक्टर “स्टार इंजीनियरिंग” से जुड़ा हुआ है।1
- गुना शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) की जिला परिषद ने जिला कलेक्टर गुना को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शासकीय शिक्षकों के लिए TET पास करना अनिवार्य करने का नियम अन्यायपूर्ण है और इससे लाखों शिक्षकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। AIDSO जिला परिषद के अध्यक्ष शुभम राव ने ज्ञापन में बाताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के कारण लगभग 3 लाख से अधिक प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों पर TET पास करने का दबाव बनाया जा रहा है, अन्यथा उन्हें सेवा से बाहर किया जा सकता है। इस आदेश के विरोध में शिक्षक संगठनों द्वारा आंदोलन शुरू किया गया है, जिसका AIDSO समर्थन करता है। एक तरफ सरकार हजारों सरकारी स्कूलों को बंद कर रही है, वहीं दूसरी ओर पहले से कार्यरत शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार लगभग 1 लाख शिक्षकों के पद पहले से खाली हैं, लेकिन इन पदों को भरने के बजाय कार्यरत शिक्षकों को ही हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिससे सरकारी स्कूलों की स्थिति और खराब होगी। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को होगा।1
- लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-बिजय चोहान बीना :-गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय द्वारा दोपहर 3 बजे पवित्र हृदय चर्च के फादर सेंन्टो1
- Post by पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने 1424.24 लाख रूपये के लागत के 78 कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद मुंगावली में कार्यक्रम आयोजित -- केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में नगर परिषद मुंगावली में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा 245 लाख रूपये की लागत के 13 कार्यो का लोकार्पण एवं 1179.24 लाख रूपये के 65 कार्यो का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि जिंदगी के प्रथम चरण से आखिरी चरण तक मुंगावली के विकास के लिए तत्पर रहूंगा। जब भी मुंगावली आता हूं तो खाली हाथ नहीं आता हूं। आज मुंगावली क्षेत्र के विकास के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए की विकास कार्यों की सौगात लेकर आया हूं। मुंगावली क्षेत्र में सड़क, रेल,अधोसंरचना के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना स्वीकृत कराई गई। ग्रामीण क्षेत्र के पेयजल के लिए राजघाट परियोजना के अंतर्गत 100 गांव को लिए राशि स्वीकृत कराई गई। इसके आधार पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही 6 करोड रुपए की राशि अतिरिक्त पेयजल हेतु स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण अशोकनगर जिले के लिए 922 करोड रुपए की पेयजल योजना के लिए राशि स्वीकृत कराई गई। उन्होंने मुंगावली के भुजरिया तालाब के संरक्षण हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत स्वीकृत कराए जाने की बात कही। हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजना के अंतर्गत हितलाभों का वितरण किया गया। जनपद पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति पत्रों, नगर परिषद द्वारा पट्टा वितरण, आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति पत्रों का वितरण,लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत प्रमाण पत्रों का वितरण,कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों का वितरण, एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं को साईकिल वितरण, पशुपालन विभाग द्वारा दुधारू पशु योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती नीतू नरेश ग्वाल, उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता मनीष मोदी, जनपद अध्यक्ष विजयालक्ष्मी जैन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला जाटव, भाजपा महामंत्री श्री नरेश ग्वाल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। Jyotiraditya M Scindia #ashoknagar1