Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुमशुदा की तलाश ज़ारी।गरीब पीड़ित मां का रो रो कर हुआ बुरा हाल। 15 दिन बीत जाने के बाद भी लड़के विनय कुमार निर्मल का नहीं चल सका कोई पता। बताते चले पूरा मामला उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ थाना मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा लाखुपुर का है। पीड़ित की मां ने बताया अपने बुआ के घर प्रतापगढ़ सिटी गया था विनय निर्मल 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं लौटा अपने घर। अगर किसी को यह 26 वर्षीय लड़का विनय निर्मल दिखाई देता है तो यह उसके घर वालों का संपर्क नंबर पर सम्पर्क करें ☎️ 8767195863
Media Suraj Soni
गुमशुदा की तलाश ज़ारी।गरीब पीड़ित मां का रो रो कर हुआ बुरा हाल। 15 दिन बीत जाने के बाद भी लड़के विनय कुमार निर्मल का नहीं चल सका कोई पता। बताते चले पूरा मामला उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ थाना मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा लाखुपुर का है। पीड़ित की मां ने बताया अपने बुआ के घर प्रतापगढ़ सिटी गया था विनय निर्मल 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं लौटा अपने घर। अगर किसी को यह 26 वर्षीय लड़का विनय निर्मल दिखाई देता है तो यह उसके घर वालों का संपर्क नंबर पर सम्पर्क करें ☎️ 8767195863
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गुमशुदा की तलाश ज़ारी।गरीब पीड़ित मां का रो रो कर हुआ बुरा हाल। 15 दिन बीत जाने के बाद भी लड़के विनय कुमार निर्मल का नहीं चल सका कोई पता। बताते चले पूरा मामला उत्तर प्रदेश जिला प्रतापगढ़ थाना मांधाता क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा लाखुपुर का है। पीड़ित की मां ने बताया अपने बुआ के घर प्रतापगढ़ सिटी गया था विनय निर्मल 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं लौटा अपने घर। अगर किसी को यह 26 वर्षीय लड़का विनय निर्मल दिखाई देता है तो यह उसके घर वालों का संपर्क नंबर पर सम्पर्क करें ☎️ 87671958633
- छात्रा से छेड़खानी को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस ने निकाली शोहदों की बारात शोहदों की बारात पुलिस का जोरदार अंदाज़। प्रतापगढ़ पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी के आरोप में रानीगंज क्षेत्र के दक्ष और इसके मौसेरे भाई मांधाता क्षेत्र के सुभाष नाम के कथित शोहदों को गिरफ्तार कर सड़क पर घुमाया। कानून का भय होना ही चाहिए, लेकिन कार्रवाई कानून के दायरे में ही होनी चाहिए। बेटियों का सम्मान, समाज का स्वाभिमान।1
- प्रतापगढ में मिशन शक्ति का एक्शन महिलाओं पर फब्तियां कसना पड़ा भारी, बाइक से स्टंटबाजी कर छींटाकशी करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ *श्री दीपक भूकर* के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बाइक से स्टंटबाजी करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं पर छींटाकशी व अश्लील टिप्पणी करने वाले *02 शोहदों को गिरफ्तार* किया है। दिनांक 12.10.2026 को मिशन शक्ति टीम की प्रभारी *म0उ0नि0 कंचनलता* अपनी टीम म0आ0 रेनु यादव, म0आ0 मंशा यादव व म0आ0 ज्योति के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थीं। इसी दौरान *भगवा चुंगी चौराहे* पर सूचना मिली कि दो बाइक सवार युवक स्टंटबाजी करते हुए आने-जाने वाली महिलाओं-बालिकाओं पर फब्तियां कस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आए दिन ऐसी हरकतें करते हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली नगर पर *मु0अ0सं0 612/2026, धारा 296 BNS* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। *शराब पीकर कर रहे थे हरकत -* पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त आपस में रिश्तेदार हैं। अभियुक्त दक्ष पाल अपने रिश्तेदार सुभाष पाल के घर आया था। दोनों ने भूपियामऊ में शराब पी और फिर बाइक से चिलबिला होते हुए प्रतापगढ़ की तरफ आते समय रास्ते में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणियां करने लगे। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण -* *1.* सुभाष पाल पुत्र दिनेश पाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी अकारीपुर भगवतगंज, थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़। *2.* दक्ष पाल पुत्र शोभनाथ गड़रिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी भवानीगंज, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़। पुलिस ने दोनों की बाइक को कब्जे में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एसपी प्रतापगढ़ ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।2
- श्री राम लीला समिति ने निकाली मुनि आगमन व ताड़का वध की झांकी श्री रामलीला समिति द्वारा आज तीसरे दिन मुनि आगमन व तड़का वध की झांकी निकाली गई। शाम 4:00 बजे गोपाल मंदिर से रथ पर सवार मुनि विश्वामित्र सहित साधु संतों की यज्ञ करते लीला प्रस्तुत की गई। जिसमें राक्षसों से यज्ञ की रक्षा के लिए प्रभु श्री राम व लक्ष्मण जी ने ताड़का और राक्षसों का वध किया। ताड़का का वध करते ही राम भक्तों ने जय श्री राम के जयकारे लगाएं। आज की लीला की झांकी गोपाल मंदिर से चलकर भरत चौक से सदर बाजार से वापस भगवा चुंगी से होते हुए स्टेशन होकर पंजाबी मार्केट होते हुए गोपाल मंदिर पर समापन हुआ। झांकी के साथ संरक्षक रोशनलाल उमरवैश्य, श्याम शंकर सिंह, अध्यक्ष संजय खंडेलवाल, संयोजक दिनेश प्रताप सिंह दिन्नू, मंत्री विपिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, बंटी नेता,शिवम खंडेलवाल, राहुल सोनी, विष्णु सोनी, विवेक यादव आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। नोट:- कल 14/10/2026 को धनुष यज्ञ व फुलवारी लीला की झांकी निकाली जाएगी।1
- पट्टी नगर के राम जानकी मंदिर में मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद वितरित हुआ प्रसाद मां चंद्रघंटा की महिमा सुनकर भाव-विभोर हुए भक्तगण, मंदिर परिसर में भक्तिमय रहा शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पट्टी नगर स्थित मेन रोड के राम जानकी मंदिर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मां की भव्य आरती की गई तथा उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। मां चंद्रघंटा की महिमा और धार्मिक कथा का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा अपने मस्तक पर अर्धचंद्र धारण करती हैं, जो घंटे के आकार का दिखाई देता है। इसी कारण उन्हें चंद्रघंटा के नाम से जाना जाता है। मां का स्वरूप दिव्य, तेजस्वी और शौर्य का प्रतीक है। उनकी दस भुजाएं विभिन्न अस्त्र-शस्त्रों से सुशोभित हैं। मां सिंह पर सवार होकर भक्तों को निर्भयता, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना से दूर होते हैं भय और नकारात्मकता धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्राप्त होती है। मां अपने भक्तों के कष्टों को दूर करने वाली तथा दुष्ट शक्तियों का नाश करने वाली मानी जाती हैं। उनके घंटे की ध्वनि को नकारात्मक शक्तियों के विनाश और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक माना जाता है। मां का यह स्वरूप भक्तों को संदेश देता है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना धैर्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलते हुए करना चाहिए। मां की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु राम जानकी मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मां चंद्रघंटा की महिमा का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मां की कथा सुनी और उनकी आराधना में लीन रहे। पूजा के बाद विधिवत आरती की गई। आरती के समय मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मां से अपने परिवार और समाज के कल्याण की प्रार्थना की।1
- विश्वनाथगंज के भावी विधायक प्रत्याशी सुरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे तेजगढ़ के दुर्गा पूजा पंडाल, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत। प्रतापगढ़: पूरे पांडे कमौरा और तेजगढ़ के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे सुरेंद्र प्रताप सिंह, लोगों ने किया जोरदार स्वागत प्रतापगढ़। जिले के पूरे पांडे कमौरा और तेजगढ़ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में विश्वनाथगंज के भावी विधायक प्रत्याशी सुरेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मां के चरणों में अर्पित किया चांदी का सिक्का दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे सुरेंद्र प्रताप सिंह ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां के चरणों में दो हजार रुपये मूल्य का चांदी का नोट अर्पित किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। स्वागत के दौरान दिखा उत्साह सुरेंद्र प्रताप सिंह के आगमन पर पंडाल में मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। माता रानी के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे पांडे कमौरा और तेजगढ़ में धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति का केंद्र बने हुए हैं। पूजा पंडाल में भक्तिमय वातावरण के बीच लोगों ने माता रानी से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। प्रतापगढ़ से विजय मिश्रा की रिपोर्ट। Bharat Express 241
- स्नातक एवं एमएससी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, पुराने सहयोगी के रुख बदलने से चर्चाओं का बाजार गर्म प्रतापगढ़।** आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एवं एमएलसी चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच कांति सिंह के साथ करीब 18 वर्षों तक कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले उनके पुराने प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह पटेल भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एवं सदर विधायक राजेंद्र मौर्य की उपस्थिति में उनसे अलग होकर भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे इंजी अवनीश सिंह के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। अपने निर्णय के संबंध में उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक कांति सिंह के साथ जुड़े रहे और संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनका सहयोग करते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने कांति सिंह और वर्तमान सपा सांसद एसपी सिंह पटेल को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन समय आने पर उन्हें एक छोटे कार्यकर्ता के रूप में भी अपेक्षित सम्मान नहीं मिल सका।वो केवल अपने परिवार कैसे आगे बढ़े काम करते है सिर्फ अपने परिवार की चिंता है अपने दर्द को साझा करते हुए उन्होंने संकल्प लिया इस सदस्य विधान परिषद चुनाव में प्रतापगढ़ से जमानत जबत होगी सपा प्रत्याशी की सरबजीत ने अपने सभी समर्थकों के साथ बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन दिया उन्होंने आगामी चुनाव में इंजी अवनीश सिंह के समर्थन में अपने मतदाताओं और समर्थकों से सहयोग की अपील की। उनका कहना है कि अब वह इंजी अवनीश सिंह के साथ खड़े होकर चुनावी गतिविधियों में अपनी भूमिका निभाएंगे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने कचेहरी में जनसम्पर्क किया जहाॅं उनको व्यापक जनसमर्थन मिला इस अवसर पर पमुख रूप से एड0 शिवेश शुक्ला महेश गुप्ता, राघवेन्द्र शुक्ला विनय सिंह संदीप सिंह राघवेन्द्र सिंह रोहित सिंह चन्दन शुक्ला अनुराग मिश्र अजय सिंह अमर सिंह सहित अन्य कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे1
- प्रतापगढ़ पुलिस ने शोहदे भाइयों को सिखा दिया सबक... नगर कोतवाली के भगवा चौराहे के पास राह चलते बीए की छात्रा से की प्रतापगढ़ पुलिस ने शोहदे भाइयों को सिखा दिया सबक... नगर कोतवाली के भगवा चौराहे के पास राह चलते बीए की छात्रा से की छेड़खानी। अश्लील हरकते करते हुए मांग रहे थे मोबाइल नबर। आज पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर भंगवा चौकी के पास से नगर कोतवाली लाई... रानीगंज इलाके के भवानीगढ़ ताला गांव का दक्ष पाल और इसका मौसेरा भाई मांधाता इलाके के अकारीपुर गांव का सुभाष पाल नाम के हैं ये शोहदे। पुलिस ने पीटते हुए शहर में घुमा दिया। नारियों के सम्मान में शहर में घुमाया गया। शोहदों के अब होश ठिकाने होंगे।1