वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4 /5 की लिफ्ट में फंसे 6 यात्री महिला और बच्चे सहित 6 लोगों को बाहर निकाला झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4- 5 पर लगी रेलवे लिफ्ट में 6 लोग फंस गए जिसमें दो बच्चे भी थे।, आधे घंटे बाद मौके पहुंचे रेलवे का स्टाफ और लिफ्ट टेक्नीशियन ने रेस्क्यू कर लेट में फंसे सभी लोगों को एक-एक करके सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा, बताया जा रहा है जैसे ही यात्री अंदर लिफ्ट के अंदर गया तभी उस यात्री का बैग फस गया जिस वजह से चलती लिफ्ट बीच में फस गई, अंदर मौजूद टी टी ई स्टाफ ने इनफॉरमेशन रेलवे के अधिकारियों को दी, इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और बीच में फांसी लिफ्ट की चादर को काटकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, फिर डॉक्टर की टीम ने घबराये यात्री और रेलवे कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण किया गया और उन्हें जरूरत के हिसाब से दवाइयां देकर सभी को जाने दिया गया। वही लिफ्ट में फंसी महिला यात्री मंजू ने बताया कि जब हम लोगों की लिफ्ट चलती हुई बंद हो गई और बार-बार पंखा चालू बंद हो रहा था जिससे घबराहट हो गई और आधे घंटे ज्यादा लिफ्ट में फंसे रहे।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 4 /5 की लिफ्ट में फंसे 6 यात्री महिला और बच्चे सहित 6 लोगों को बाहर निकाला झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4- 5 पर लगी रेलवे लिफ्ट में 6 लोग फंस गए जिसमें दो बच्चे भी थे।, आधे घंटे बाद मौके पहुंचे रेलवे का स्टाफ और लिफ्ट टेक्नीशियन ने रेस्क्यू कर लेट में फंसे सभी लोगों को एक-एक करके सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा, बताया जा रहा है जैसे ही यात्री अंदर लिफ्ट के अंदर गया तभी उस यात्री का बैग फस गया जिस वजह से चलती लिफ्ट बीच में फस गई, अंदर मौजूद टी टी ई स्टाफ ने इनफॉरमेशन रेलवे के अधिकारियों को दी, इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और बीच में फांसी लिफ्ट की चादर को काटकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, फिर डॉक्टर की टीम ने घबराये यात्री और रेलवे कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण किया गया और उन्हें जरूरत के हिसाब से दवाइयां देकर सभी को जाने दिया गया। वही लिफ्ट में फंसी महिला यात्री मंजू ने बताया कि जब हम लोगों की लिफ्ट चलती हुई बंद हो गई और बार-बार पंखा चालू बंद हो रहा था जिससे घबराहट हो गई और आधे घंटे ज्यादा लिफ्ट में फंसे रहे।
- झांसी। हसारी पुलिस चौकी के पीठ पीछे घनी आबादी में खुलेआम हो रहा अवैध जहरीली कच्ची शराब की बिक्री का खेल, सुबह शाम लगता है भारी जमाबड़ा, वीडियो बनाने या विरोध करने वालों को दी जाती है धमकियां, की जाती है मारपीट, पुलिस की उदासीनता शराब माफियाओं के लिए वरदान साबित*1
- झांसी के मऊरानीपुर नगर में आग लगने से 6 दुकानें जलकर खाक झांसी के मऊरानीपुर नगर की लाल बाजार में आग लगने से 6 दुकानें जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार प्रातः काल लगभग 8:00 बजे दमेले कॉलेज के बाहर अम्विका नामदेव की चश्मे की दुकान, बबलू कटारे की प्लास्टिक की सामान की दुकान, राजेश अग्रवाल की मनिहारी की दुकान, रानू सौदागर की घड़ी बैग की दुकान, इकबाल सौदागर की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान, अब्दुल रहमान की जूता चप्पल की दुकान से प्रातः लगभग 8:00 बजे अचानक आग की लपटे निकलने लगी जिसे देखकर लोगों ने दुकानदारों को सूचना दी एवं प्रशासन को सूचना दी साथ ही उक्त क्षेत्र के लोगों ने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया कुछ देर बाद प्रशासन एवं अग्नि सामान मौके पर पहुंचा एवं पूर्णता आग पर काबू पाया आग लगने से दुकानदारों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया प्रशासन आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है।4
- Post by Bablu Ramaiya1
- झांसी। महानगर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी के समीप खातीबाबा रोड पर स्थित मकान की ऊपरी मंजिल पर देर शाम अचानक आग लग गई। सिलिंडर फटने से हुए तेज धमाके की आवाज से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज संत प्रकाश त्रिपाठी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ऊपर मंजिल पर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ चौकी ईसाईटोला खातीबाबा रोड पर राजबहादुर का मकान है। राजबहादुर ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। घर पर पत्नी ने मकान की ऊपरी मंजिल पर गैस सिलिंडर पर खाना बनाया और शाम होने के कारण पूजा का दीया आदि जलाकर नीचे आ गई। इसी बीच अचानक आग लग गई और सिलिंडर फटने से हुए तेज धमाके से हड़कंप मच गया। चौकी इंचार्ज संत प्रकाश त्रिपाठी सहित स्टॉप मौके पर पहुंचा व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से ऊपरी मंजिल पर रखा सामान जल गया। वहीं, थानाध्यक्ष थाना प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि ऊपरी मंजिल में आग लगी थी जिसे दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।4
- झांसी। आवारा जानवरों का आतंक फैल रहा है। बबीना में एक लावारिश घोड़ा atm में घुसने का प्रयास करते हुए।1
- झांसी भू माफियाओं में हड़काम मचा नगर निगम द्वारा की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से1
- Post by S News1
- नगर निगम प्रशासन ने भू-माफियाओं और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त के विशेष आदेश पर राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौजा नयागांव में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ स्थित आराजी नंबर 813, जो राजस्व अभिलेखों में नाले की जमीन के रूप में दर्ज है, पर लंबे समय से अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। क्षेत्रीयनिवासियों और विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बूढ़ा निवासी एक दबंग इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर वहां प्लाटिंग कर रहा था। आरोपी द्वारा नाले की जमीन को समतल कर उसे निजी प्लाट बताकर आम जनता को धोखाधड़ी से बेचने का काम किया जा रहा था। जैसे ही यह मामला नगर निगम के संज्ञान में आया, अधिकारियों ने भूमि की पैमाइश कराई और पाया कि आराजी नंबर 813 पूरी तरह से सरकारी है। शुक्रवार को नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता भारी पुलिस बल और जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुँचा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम की जेसीबी ने अवैध रूप से किए गए निर्माण को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार ओमप्रकाश सोनी और कानूनगो प्रकाश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने राजस्व संबंधी दस्तावेजों की पुष्टि की और मौके पर जमीन की सीमाओं का निर्धारण कराया।1
- दतिया प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय चन्द्र द्वारा शासकीय विधि महाविधालय में महाविद्यालय/नेशनल स्तर पर आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को विधि की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया की यह व्यवसाय सर्वश्रेष्ठ व्यवसायों में से एक है इस व्यवसाय में सतत अध्ययन की आवश्यकता है बड़े बड़े राजनेता, राष्ट्रपिता एवं राष्ट्रपति इस व्यवसाय से जुड़े रहे। उन्होंने अपने तीस वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठ मलानी जी का उदाहरण दिया की लोग उनके तर्कों को सुनते हैं लेकिन उस तर्क के पीछे की रात्रि 2 बजे तक की गई तैयारी को नहीं देखते हैं। साथ ही चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया 2005 रमेश चन्द्र लाहोटी के प्रतिदिन जर्नल सुप्रीम कोर्ट केसेस का 1 घंटा अध्ययन करने का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को सतत अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तारतम्य में महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर संविधान, स्त्रीधन, तीन तलाक, भरण पोषण, उत्तराधिकार, विधायिकाओं में प्रतिनिधित्व इत्यादि पर प्राचार्य डॉ आशुतोष राय द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1