Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा पुरानी रंजिश के चलते देखने को मिला दबंगों का कहर बड़ों के झगड़े में दुध मुहे बच्चों को पटका हालत गंभीर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि श्याम बाबू, रोहित उर्फ तुर्रा, राहुल, सुरेश, रामप्रकाश समेत करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचे के साथ घर पर धावा बोल दिया और महिलाओं सहित परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित प्रमोद कुशवाहा के अनुसार हमलावरों ने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाए, जहां से हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 🚨
ISLAM
मौदहा पुरानी रंजिश के चलते देखने को मिला दबंगों का कहर बड़ों के झगड़े में दुध मुहे बच्चों को पटका हालत गंभीर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि श्याम बाबू, रोहित उर्फ तुर्रा, राहुल, सुरेश, रामप्रकाश समेत करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों और तमंचे के साथ घर पर धावा बोल दिया और महिलाओं सहित परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। पीड़ित प्रमोद कुशवाहा के अनुसार हमलावरों ने तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाए, जहां से हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 🚨
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपी के जनपद बांदा में महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में लोकनाथ होली में रंग और गुलाब से शराब और यारों की टीम डांस कर होली उत्सव मनाते हुए ।4
- हमीरपुर। रंगों के पर्व होली को लेकर चारों तरफ फाग कार्यक्रमों की धूम रही। मौदहा कस्बे सहित आसपास के अनेक गांवों में जगह-जगह फाग व फगुआ गायन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने गुलाल उड़ाकर और पारंपरिक गीतों के साथ होली का उत्साह मनाया। इसी क्रम में मौदहा क्षेत्र के ग्राम गुसियारी में ग्राम प्रधान असरार अहमद खान ने हिंदू मुस्लिम एकता के दृष्टिगत अपने आवास पर एक फाग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान गांव के फगुआ गायकों ने पारंपरिक बुंदेलखंडी फाग गीत गाए, जिससे माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने मिलकर फूलों व गुलाल से होली खेली। ग्राम प्रधान ने कार्यक्रम में आए लोगों के लिए ठंडाई और जलपान की व्यवस्था भी की थी। इस आयोजन में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर फाग का आनंद लिया, जिससे आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश हुई। बुंदेलखंड क्षेत्र में फगुआ गायन की परंपरा काफी पुरानी है। होली के अवसर पर गांव-गांव में फाग मंडलियां पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ फगुआ गाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं देती हैं। इस परंपरा को आज भी लोग बड़े उत्साह के साथ निभा रहे हैं।1
- जनपद संभल के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के नंदरौली गांव में होलिका दहन के दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। होलिका दहन के समय एक व्यक्ति अचानक जलती आग में कूद गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों के बीच कूदने से व्यक्ति झुलस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे आग से बाहर निकाला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।1
- ट्रेन से मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर चलाया जा रहा था अभियान। बांदा जीआरपी थाना अध्यक्ष ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपी के पास से 9 किलो 800 ग्राम सूखा गांजा बरामद। गांजे की कीमत 4 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही। ट्रेन में यात्रा के दौरान तस्कर लगेज बैग में रखे था गांजे के पैकेट। तीन अलग-अलग बैगों में अलग-अलग छिपा के रखे थे गांजे के पैकेट। गिरफ्तार आरोपी उरई जिला जालौन का रहने वाला बताया जा रहा है। जीआरपी पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।ट्रेन से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर रेलवे प्रशासन चौकन्ना।3
- बांदा। शहर के कंचन पुरवा मोहल्ले में इस वर्ष होली का आयोजन खास अंदाज में किया गया। बरसाने और वृंदावन की तर्ज पर यहां फूलों की होली खेली गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। फूलों की वर्षा और भक्ति संगीत के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी व भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने किया। कंचन पुरवा में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे और होली के उत्सव का आनंद लिया। फूलों की होली और आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।1
- धार्मिक आस्था और भक्ति रस में डूबा बांदा शहर, जहां कंचन पुरवा मोहल्ला बना एक दिन के लिए ब्रजधाम। बरसाने की तर्ज पर फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरा क्षेत्र रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और भक्ति संगीत से सराबोर नजर आया। वृंदावन की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कंचन पुरवा में उमड़ा विशाल जनसमूह, जहां हर ओर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया द्वारा किया गया। आयोजन में व्यवस्था, सजावट और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। बांदा में इस अनोखी फूलों की होली ने न सिर्फ धार्मिक माहौल को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक एकता और उत्साह का भी संदेश दिया। बांदा से रिपोर्ट।1
- हमीरपुर। देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के मद्देनजर वर्णिता संस्था के तत्वावधान में विमर्श विविधा के अन्तर्गत जिनका देश ऋणी है के तहत सुमेरपुर कस्बे में संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने देश की आजादी के एक संघर्षी शूर बाबा पृथ्वी सिंह आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा पृथ्वी सिंह वास्तव में मातृभूमि के सच्चे सपूत थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका पंजाब के लालडू में चौधरी शादीराम के घर 15 सितंबर 1892 में जन्म हुआ था। मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद लाला लाजपत राय के जीवन चरित्र तथा एक कविता से इनकी वैचारिकी बदल गयी। ये 15 वर्ष की उम्र में ही आन्दोलन में कूद पड़े। ये कई देशों की यात्रा पर गये। वहां से देश की आजादी के लिए पहल की। ये गदर पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। इन्हें जिन्दा शहीद भी कहा गया। ये उस समय युवा क्रांतिकारियों के प्रेरणा श्रोत थे। आजादी के बाद भी ये लगभग साढ़े चार दशकों तक जीवित रहे। कालांतर में 5 मार्च 1989 को ये नहीं रहे। इस कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रिचा, रामनारायन सोनकर, विकास, प्रेम, सागर, प्रिन्स, पंकज सिंह, सतेन्द्र, राहुल प्रजापति आदि शामिल रहे।1
- बांदा में बरसाने की तर्ज पर फूलों की होली, कंचन पुरवा में उमड़ा जनसैलाब बांदा। शहर के कंचन पुरवा मोहल्ले में इस वर्ष होली का आयोजन खास अंदाज में किया गया। बरसाने और वृंदावन की तर्ज पर यहां फूलों की होली खेली गई, जिसने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। फूलों की वर्षा और भक्ति संगीत के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन का नेतृत्व समाजसेवी व भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने किया। कंचन पुरवा में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे और होली के उत्सव का आनंद लिया।1
- राधा-कृष्ण की भव्य फूलों की होली खेली गई। फूलों की होली में युवक-युवतियों, महिलाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में रंग गया। भाजपा वरिष्ठ नेता श्याममोहन धुरिया ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।1