Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरुग्राम का सैक्टर -17 एकबार फिर हुआ जलमग्न। अब देखना यह होगा की गुरुग्राम प्रशासन क्या इस बारिश के कारण हुए जलभराव का कुछ समाधान कर पाएगा। #gurgaon #news #ViralVideo #जलभराव गुरुग्राम का सैक्टर -17 एकबार फिर हुआ जलमग्न। अब देखना यह होगा की गुरुग्राम प्रशासन क्या इस बारिश के कारण हुए जलभराव का कुछ समाधान कर पाएगा। #gurgaon #news #ViralVideo #जलभराव
Gaurav kumar
गुरुग्राम का सैक्टर -17 एकबार फिर हुआ जलमग्न। अब देखना यह होगा की गुरुग्राम प्रशासन क्या इस बारिश के कारण हुए जलभराव का कुछ समाधान कर पाएगा। #gurgaon #news #ViralVideo #जलभराव गुरुग्राम का सैक्टर -17 एकबार फिर हुआ जलमग्न। अब देखना यह होगा की गुरुग्राम प्रशासन क्या इस बारिश के कारण हुए जलभराव का कुछ समाधान कर पाएगा। #gurgaon #news #ViralVideo #जलभराव
More news from हरियाणा and nearby areas
- पहली ही बारिश में डूबा जख्खोपुर का सरकारी प्राइमरी स्कूल वार्ड नंबर-9 में जलभराव से बच्चों की पढ़ाई ठप, समय से पहले करनी पड़ी छुट्टी; हर साल दोहराई जाती है समस्या सोहना। संवाददाता राजेन्द्र कुमार होटला मानसून की पहली ही बारिश ने नगर परिषद सोहना के वार्ड नंबर-9 स्थित जख्खोपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सोमवार को हुई बारिश के बाद स्कूल परिसर में चारों ओर पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई। हालात ऐसे बन गए कि विद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए समय से पहले छुट्टी करनी पड़ी। बारिश का पानी स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार, प्रांगण और कक्षाओं के आसपास जमा हो गया। छोटे-छोटे बच्चों को पानी के बीच होकर स्कूल से बाहर निकलना पड़ा, जबकि शिक्षक भी जलभराव के कारण परेशान नजर आए। विद्यालय में पढ़ाई का माहौल पूरी तरह प्रभावित रहा। स्कूल प्रिंसिपल बिमलेश कुमारी ने बताया कि विद्यालय में बारिश के पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। इसी कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। इस समस्या से पार्षद , एव्म संबंधित विभाग को पहले भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार ( मोगली ) ने बताया सूचना मिलने पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मौके भेजे और नालियों की सफाई कर स्कूल परिसर से पानी की निकासी कराई गई । इसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी समाधान से काम नहीं चलेगा। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद व प्रशासन से मांग की है कि स्कूल परिसर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, ताकि हर वर्ष बारिश के दौरान बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो और उन्हें सुरक्षित वातावरण में शिक्षा मिल सके।4
- पति की दूसरी शादी की सूचना पर मैरिज लॉन पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ चौधरी मैरिज लॉन पहुंच गई, जहां जमकर हंगामा हुआ। । करीब एक घंटे तक मैरिज लॉन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पति की दूसरी शादी की सूचना पर मैरिज लॉन पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी कानपुर के श्यामनगर क्षेत्र में पति की दूसरी शादी की सूचना मिलने पर पहली पत्नी अपने परिजनों के साथ चौधरी मैरिज लॉन पहुंच गई, जहां जमकर हंगामा हुआ। । करीब एक घंटे तक मैरिज लॉन में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- 😱 महिलाओं के लिए बड़ी सौगात! Rekha Gupta का ऐलान सुनकर हर कोई हैरान 🚩 🚩 दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। इस वीडियो में जानिए Delhi Mahila Yojana से जुड़ी पूरी जानकारी, किसे मिलेगा लाभ, क्या हैं योजना की प्रमुख बातें और सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या घोषणा की। वीडियो को अंत तक देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👍 Like करें 📤 Share करें 🔔 SBharat News को Subscribe करें और बेल आइकन दबाना न भूलें, ताकि हर बड़ी खबर सबसे पहले आपको मिले।1
- दिल्ली लक्ष्मी योजना को कैबिनेट की मंजूरी, 1 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के अनुसार, योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। पात्र महिलाएं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगी, जिसे इसी दिन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार ने जानकारी दी है कि रक्षा बंधन के अवसर पर लाभार्थियों के खातों में योजना की पहली किश्त जारी की जाएगी। इससे महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का उद्देश्य है।1
- एस्ट्रो सावन समिट में ज्योतिषाचार्यों ने की विश्व की चिंता, संभलकर चलना होगा वर्ना तबाही से गुजरना होगा, सुप्रसिद्ध वास्तुविद डा गुरभेज सिंह ढिल्लों सहित जाने माने ज्योतिषाचार्य हुए शामिल दिल्ली में.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.... एस्ट्रो सावन समिट में ज्योतिषाचार्यों ने की विश्व की चिंता, संभलकर चलना होगा वर्ना तबाही से गुजरना होगा, सुप्रसिद्ध वास्तुविद डा गुरभेज सिंह ढिल्लों सहित जाने माने ज्योतिषाचार्य हुए शामिल दिल्ली में.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर....1
- ये है देश की राजधानी के असली हालात 10 से 15 मिनिट की बारिश से दिल्ली हुई बेहाल1
- गुरुग्राम के सेक्टर-50 में मंदिर की दीवार व मूर्तियां तोड़े जाने पर बवाल गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम साउथ सिटी 2 में मंदिर की दीवार और मूर्ति खंडित करने पर भड़के लोग बाबा बालकनाथ मंदिर के बाहर भगवान की मूर्ति खंडित होने से स्थानीय निवासियों में रोष स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप एसीपी ने लोगो को समझाबुझा किया मामले को शांत साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-50 स्थित साउथ सिटी-2 में बाबा बालकनाथ मंदिर की चारदीवारी और प्राचीन मूर्तियों को खंडित किए जाने के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और इस कार्रवाई को धार्मिक आस्था पर सीधा प्रहार बताते हुए विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे इलाके में आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और मंदिर के साधु-संतों ने प्रशासन व भू-माफिया की मिलीभगत पर गंभीर सवाल उठाए हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब 70-80 साल पुराने और पंचायती जमीन पर बने इस मंदिर परिसर पर कुछ भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं। बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी और हाइड्रा मशीनों से मंदिर की दीवार गिरा दी गई तथा भगवान शिव और शीतला माता की मूर्तियों को खंडित कर दिया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सड़क जाम और बढ़ते हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे एसीपी ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने गुस्साए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हुआ और सड़क पर यातायात बहाल कराया जा सका। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।1
- चरित्र पर सन्देह रखते हुए पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 28 जुलाई । 27 जुलाई को थाना पुलिस भौंडसी, गुरुग्राम में अस्पताल से एक सूचना शालू नामक महिला को उसके पति द्वारा मृत अवस्था में अस्पताल में लाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बतलाया कि इसकी पत्नी की मृत्यु पेट दर्द के कारण हुई है। पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। मृतका के पिता ने पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसकी बेटी 21 वर्षीय बेटी की शादी वर्ष-2025 में हेमंत नामक व्यक्ति से हुई थी। हेमंत व इसकी बेटी बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के नजदीक एक खेत पर मजदूरी करते थे तथा वहां रहते थे। 27 जुलाई को लगभग 12 बजकर 30 मिनट पर हेमंत का इनके पास फोन आया कि इसकी बेटी के पेट में दर्द है और वो बेहोश हो गई है तथा कुछ नहीं बोल रही और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। उसके बाद हेमंत का फोन आया कि इसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जब इन्होंने अपनी बेटी के शव को देखा तो उसके गला घोंटने के निशान थे। हेमंत ने इसकी बेटी की हत्या की है। इस शिकायत पर पुलिस थाना भौंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना भौंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को 2 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हेमंत (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिवारा जिला बुलंदशहर, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी हेमंत अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण 26/27 जुलाई की रात को इसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और अपनी पत्नी के परिवार/परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए पेट दर्द से मृत्यु होने का बहाना बनाया। आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई चुन्नी बरामद की गई है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग अनुसंधानाधीन है।1