Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रमिक दिवस (01 मई)को प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होगा। 134 सरकारी अस्पतालों/हेल्थ वेलनेस सेंटर व 67 निजी अस्पतालों सहित कुल 201 स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।श्रमिक निशुल्क मेडिकल कैंप का अवश्य उठाएं लाभ।देखें अस्पतालों की सूची
PANKAJ KUMAR
श्रमिक दिवस (01 मई)को प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होगा। 134 सरकारी अस्पतालों/हेल्थ वेलनेस सेंटर व 67 निजी अस्पतालों सहित कुल 201 स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।श्रमिक निशुल्क मेडिकल कैंप का अवश्य उठाएं लाभ।देखें अस्पतालों की सूची
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मोदीजी की झालमुई का जवाब प्रियंका ने उत्तपम से दिया, ममता का सरकार बनाने का दावा, टीएमसी बैठी ईवीएम की सुरक्षा धरने पर, योगी ने बताया सपाईयों को गिरगिट, अयोध्या में श्रद्धालु के साथ मारपीट और आरोग्य मंदिरों की गुणवत्ता बढ़ाने का समय बोले नड्डा... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by PANKAJ KUMAR3
- फरीदाबाद में मजदूर दिवस के मौके पर हरियाणा बिजली निगम सर्कल कार्यालय में एचएसईबी वर्कर यूनियन के बैनर तले बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 220 कर्मचारियों ने दूसरी यूनियन छोड़कर एचएसईबी वर्कर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।1
- बुलंदशहर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खुर्जा देहात क्षेत्र के हसनगढ़ गांव के बंबे में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर जैसे ही इलाके में फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की हालत देख हर कोई दंग रह गया। युवक के गले और सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जो चीख-चीख कर किसी बड़ी वारदात की गवाही दे रहे हैं। शरीर पर कपड़ों के नाम पर सिर्फ एक लंगोट थी, जिससे ये अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। सूचना मिलते ही खुर्जा देहात पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम और पुलिस की कई कड़ियाँ जोड़ने में लगी हैं ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके और कातिलों तक पहुंचा जा सके। क्या ये रंजिश का मामला है या फिर कोई और अनहोनी? पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय खबरों के लिए "बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज" को फॉलो और सब्सक्राइब करें।1
- *कौशांबी में जंगल से भटककर गांव पहुंचा हिरन, ग्रामीणों के दौड़ाने पर हुआ घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू* कौशांबी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के बराईन का डेरा गांव में शुक्रवार दोपहर जंगल से भटककर एक हिरन पहुंच गया। अचानक गांव में हिरन दिखने से हड़कंप मच गया। *भागने में टकराया, टूटी सींग:* गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों और कुत्तों ने हिरन को दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हिरन की बांस की कोठी से टक्कर हो गई। टक्कर से हिरन की सींग टूट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। *2 घंटे चला रेस्क्यू:* स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने हिरन को सुरक्षित पकड़ा। *इलाज जारी, चिड़ियाघर भेजा जाएगा:* घायल हिरन को मंझनपुर स्थित पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाज पूरा होने के बाद हिरन को कानपुर चिड़ियाघर में सुरक्षित भेज दिया जाएगा। गांव में हिरन मिलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर उसे परेशान न करें और तुरंत विभाग को सूचना दें।4
- वैज खाने में हड्डी निकलने पर होटल मालिक और ग्राहक के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद जमकर हुई मारपीट होटल बना अखाड़ा,दोनो और से जमकर चले लातघूसे मारपीट की घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद होटल मालिक ने लगाया अपने पड़ोसी होटल मालिक पर षड्यंत्र के तहत घटना करवाने का आरोप आरोपी पड़ोसी होटल मालिक बोला मेरा इस प्रकरण से नही है कोई वास्ता,पुलिस करेगी मामले की निष्पक्ष जांच एक होटल मालिक ने एसएसपी ऑफिस पहुँच कर लगाई न्याय की गुहार पुलिस ने होटल से सीसीटीवी कैमरे फुटेज लेकर मामले की जाँच में जुटी बुलन्दशहर कोतवाली नगर क्षेत्र के काले आम चौराहा स्थित एक नॉनवेज होटल का मामला।1
- Post by Bunty Faridabad1
- ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के साइट 4 स्थित रामलीला मैदान के पीछे वाली गली में इन दिनों व्यापारियों और स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। यूपीएसआईडीसी (UPSIDC) द्वारा सड़क पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाने के कारण क्षेत्र में भारी आक्रोश है। बरसात ने बढ़ाई मुश्किलें: हाल ही में हुई बरसात के बाद, इन आधे-अधूरे खोदे गए गड्ढों में जलभराव हो गया है। स्थिति इतनी खराब है कि यह पूरी गली अब एक टापू की तरह नजर आने लगी है। गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना न केवल वाहनों के लिए, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी जोखिम भरा हो गया है। व्यापारियों में भारी रोष: क्षेत्र के व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। व्यापारियों का मुख्य सवाल यह है कि "जब सड़क बनवानी ही नहीं थी, तो इसे खोदा क्यों गया?" इस लापरवाही की वजह से दुकानदारों का व्यापार तो प्रभावित हो ही रहा है, साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी हरीश बारी और विजय विश्वकर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने इस पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। व्यापारियों का कहना है कि काम को अधूरा छोड़ने से सड़क की हालत पहले से भी बदतर हो गई है। प्रशासन से मांग: व्यापारियों ने यूपीएसआईडीसी और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए और रुकी हुई सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए, ताकि उन्हें इस नरकीय स्थिति से छुटकारा मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन व्यापारियों की इस समस्या पर कब तक जागता है और कब सुधार कार्य शुरू होता है। रिपोर्टर पंकज कुमार NCR समाचार ग्रेटर नोएडा 98704262401