logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर कुशीनगर सेवरही विकास खण्ड के भगवानपुर में सरकारी चक नाली को बंद कर सड़क निर्माण कराने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप एसडीएम कुणाल गौरव तक पहुंचा मामला, शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग। गाटा संख्या 369 और 267 के बीच स्थित चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने का आरोप। जल निकासी प्रभावित होने की आशंका से उठ रहे सवाल। आखिर सार्वजनिक चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने की नौबत क्यों आई? क्या विकास के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी?शिकायतकर्ता गुड्डू कुमार गिरी और प्रेमशंकर ने मामले की जांच कराकर चक नाली को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है।अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और मौके की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है?

14 hrs ago
user_Salma khatoon
Salma khatoon
Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर कुशीनगर सेवरही विकास खण्ड के भगवानपुर में सरकारी चक नाली को बंद कर सड़क निर्माण कराने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप एसडीएम कुणाल गौरव तक पहुंचा मामला, शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग। गाटा संख्या 369 और 267 के बीच स्थित चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने का आरोप। जल निकासी प्रभावित होने की आशंका से उठ रहे सवाल। आखिर सार्वजनिक चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने की नौबत क्यों आई? क्या विकास के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी?शिकायतकर्ता गुड्डू कुमार गिरी और प्रेमशंकर ने मामले की जांच कराकर चक नाली को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है।अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और मौके की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विश्व हिन्दू महासंघ गौ-रक्षा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, हर गांव में एक गौ-रक्षक बनाने का आह्वान। विशुनपुरा, कुशीनगर। विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन विशुनपुरा विकासखंड के ब्लॉक सभागार मनसाछापर बाजार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विश्व महासंघ के गौ-रक्षा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज प्रजापति जी रहे, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजन जायसवाल जी और गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा जी ने की तथा संचालन वरिष्ठ समाजसेवी रंजीत कुशवाहा जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। इस दौरान राजन जायसवाल ने मनोज प्रजापति जी को मां दुर्गा की तस्वीर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र.... सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज प्रजापति जी ने कहा कि हर गांव में एक गौ-रक्षक बनाया जाए जो गौ माता की सेवा व सुरक्षा में अपना योगदान दे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि राजन जायसवाल जी ने कहा कि जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करके सकल हिंदू समाज की स्थापना करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके बाद गौ माता को सुरक्षित करना है। गौ माता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, हर घर में एक गौ माता को रखना चाहिए। उन्होंने जनपद कुशीनगर इकाई के सभी प्रकोष्ठों को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. कमलेश शाही जी व संतोष जायसवाल जी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, फुलगेन कुशवाहा, जुगुनू राय, धवन जायसवाल, आत्मा गुप्ता, परमहंस सिंह, अवधेश कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, जयराम, अजय पासवान, राजनाथ कुशवाहा, राजन यादव, अंकेश यादव, हनुमान जायसवाल, संदीप मद्धेशिया, शैलेश कुमार, सोनू जी, दिनेश गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, ब्रह्मा वर्मा, सिंहासन चौहान, रमाशंकर साधु, संतोष गिरी साधु, इन्द्रजीत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और सभी ने फलाहार किया।
    1
    विश्व हिन्दू महासंघ गौ-रक्षा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, हर गांव में एक गौ-रक्षक बनाने का आह्वान।
विशुनपुरा, कुशीनगर।
विश्व हिन्दू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन विशुनपुरा विकासखंड के ब्लॉक सभागार मनसाछापर बाजार में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विश्व महासंघ के गौ-रक्षा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज प्रजापति जी रहे, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राजन जायसवाल जी और गोरक्ष प्रांत के संभाग प्रभारी डॉ. कमलेश शाही जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा जी ने की तथा संचालन वरिष्ठ समाजसेवी रंजीत कुशवाहा जी ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत करने के साथ हुआ। इस दौरान राजन जायसवाल ने मनोज प्रजापति जी को मां दुर्गा की तस्वीर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र....
सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज प्रजापति जी ने कहा कि हर गांव में एक गौ-रक्षक बनाया जाए जो गौ माता की सेवा व सुरक्षा में अपना योगदान दे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि राजन जायसवाल जी ने कहा कि जाति-पाति, छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करके सकल हिंदू समाज की स्थापना करना ही हमारा लक्ष्य है। इसके बाद गौ माता को सुरक्षित करना है। गौ माता की सेवा ही ईश्वर की सेवा है, हर घर में एक गौ माता को रखना चाहिए। उन्होंने जनपद कुशीनगर इकाई के सभी प्रकोष्ठों को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. कमलेश शाही जी व संतोष जायसवाल जी ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, फुलगेन कुशवाहा, जुगुनू राय, धवन जायसवाल, आत्मा गुप्ता, परमहंस सिंह, अवधेश कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा, जयराम, अजय पासवान, राजनाथ कुशवाहा, राजन यादव, अंकेश यादव, हनुमान जायसवाल, संदीप मद्धेशिया, शैलेश कुमार, सोनू जी, दिनेश गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, ब्रह्मा वर्मा, सिंहासन चौहान, रमाशंकर साधु, संतोष गिरी साधु, इन्द्रजीत गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और सभी ने फलाहार किया।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पर बात अनसुनी करने एवं उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की। कुशीनगर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पर बात अनसुनी करने एवं उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की।
    1
    कुशीनगर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पर बात अनसुनी करने एवं उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की।
कुशीनगर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पर बात अनसुनी करने एवं उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • स्लग -: कुशीनगर में ग्राम प्रहरियों ने सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, सांसद ने किया सम्मान रिपोर्टर. अजीत कुमार लोकेशन. कुशीनगर Mo. 9517108149 दिनांक 13.10.2026 स्लग -: कुशीनगर में ग्राम प्रहरियों ने सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, सांसद ने किया सम्मान एंकर /वीओ -: कुशीनगर जिले के जिला मुख्यालय पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी चौकीदारों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल व तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय पहुंचे। जिलाधिकारी संजय चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को सुना। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों को सम्मान दिया था और इस बार भी उनका सम्मान किया गया। इस बार एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाकर उनका सम्मान दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने इनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए इनके इलाज के लिए एक प्रहरी को पांच लाख रुपये तक की सुविधा, टोपी, पगड़ी, टॉर्च सहित तमाम सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि ये वही ग्राम प्रहरी हैं जिनके जिम्मे तमाम जिम्मेदारियां हैं, जिसे ये आज भी निभाते आ रहे हैं। इसी को देखते हुए आज मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया गया और उनका योगदान देकर सम्मानित किया गया, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। पूर्ववर्ती सरकारों में यही ग्राम प्रहरी लगातार अपनी मांग करते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुना। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से मुख्यमंत्री जी ने सभी का ख्याल रखा है। बाईट.. कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे बाईट.. Asp कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा
    4
    स्लग -: कुशीनगर में ग्राम प्रहरियों ने सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, सांसद ने किया सम्मान
रिपोर्टर. अजीत कुमार 
लोकेशन. कुशीनगर 
Mo. 9517108149
दिनांक 13.10.2026
स्लग -: कुशीनगर में ग्राम प्रहरियों ने सुना मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, सांसद ने किया सम्मान
एंकर /वीओ -: कुशीनगर जिले के जिला मुख्यालय पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी चौकीदारों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक मनीष जायसवाल व तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय पहुंचे। जिलाधिकारी संजय चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में सभी ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण को सुना।
इस अवसर पर सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि वर्ष 2019 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रहरियों को सम्मान दिया था और इस बार भी उनका सम्मान किया गया। इस बार एक हजार रुपये मानदेय बढ़ाकर उनका सम्मान दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री ने इनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए इनके इलाज के लिए एक प्रहरी को पांच लाख रुपये तक की सुविधा, टोपी, पगड़ी, टॉर्च सहित तमाम सुविधाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि ये वही ग्राम प्रहरी हैं जिनके जिम्मे तमाम जिम्मेदारियां हैं, जिसे ये आज भी निभाते आ रहे हैं। इसी को देखते हुए आज मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया गया और उनका योगदान देकर सम्मानित किया गया, जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। पूर्ववर्ती सरकारों में यही ग्राम प्रहरी लगातार अपनी मांग करते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुना। जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से मुख्यमंत्री जी ने सभी का ख्याल रखा है।
बाईट.. कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे 
बाईट.. Asp कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी कुशीनगर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पर बात अनसुनी करने एवं उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की।
    1
    विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी
कुशीनगर सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव पर बात अनसुनी करने एवं उपेक्षात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए विकास भवन के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठकर ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हाटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी का पैदल मार्च, नवरात्र-दशहरा से पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश, उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
    1
    हाटा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी का पैदल मार्च, नवरात्र-दशहरा से पहले अतिक्रमण हटाने के निर्देश, उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कसौधन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर, शिक्षा और संगठन पर हुई चर्चा सुकरौली (कुशीनगर)। अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा, कुशीनगर के तत्वावधान में नगर पंचायत सुकरौली स्थित अम्बे मैरिज हॉल में कसौधन समाज की राजनीतिक अधिकार एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा (रजि., स्थापित 1924) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर बजरंगबली गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता रहे। मुख्य अतिथि बजरंगबली गुप्ता ने कहा कि कसौधन समाज भाजपा का मूल वोटर रहा है। उत्तर प्रदेश में समाज की आबादी लाखों में है और 12 से 15 विधानसभा सीटों पर समाज निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में है। इसके बावजूद वर्तमान समय में देशभर में समाज का एक भी विधायक या सांसद नहीं होना राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी को दर्शाता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ. आदेश कसौधन, रामप्रवेश कसौधन, मार्कण्डेय कसौधन, राजनेति कसौधन, धनंजय कसौधन और अखिलेश दास कसौधन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भूनाथ कसौधन ने की, जबकि संचालन सुकरौली नगर पंचायत के चेयरमैन राजनेति कसौधन ने किया। इस दौरान अयोध्या प्रसाद कसौधन, प्रदीप गुप्ता, वीरू राज कसौधन, संदीप कसौधन, दयानंद कसौधन, पिंटू कसौधन, अखिलेश कसौधन, राजू कसौधन, जितेंद्र कसौधन, अनीष कसौधन, मनीष कसौधन, डब्लू गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुदामा कसौधन, फागू कसौधन, अरुण गुप्ता, दीपू गुप्ता, मोनू कसौधन, शशि कसौधन, चंदन गुप्ता, पवन गुप्ता और मिथिलेश कसौधन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
    1
    कसौधन समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर, शिक्षा और संगठन पर हुई चर्चा
सुकरौली (कुशीनगर)। अखिल भारतीय कसौधन वैश्य महासभा, कुशीनगर के तत्वावधान में नगर पंचायत सुकरौली स्थित अम्बे मैरिज हॉल में कसौधन समाज की राजनीतिक अधिकार एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय कसौधन वैश्य महासभा (रजि., स्थापित 1924) के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर बजरंगबली गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता रहे।
मुख्य अतिथि बजरंगबली गुप्ता ने कहा कि कसौधन समाज भाजपा का मूल वोटर रहा है। उत्तर प्रदेश में समाज की आबादी लाखों में है और 12 से 15 विधानसभा सीटों पर समाज निर्णायक भूमिका निभाने की स्थिति में है। इसके बावजूद वर्तमान समय में देशभर में समाज का एक भी विधायक या सांसद नहीं होना राजनीतिक प्रतिनिधित्व की कमी को दर्शाता है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, संगठन और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि जनार्दन प्रसाद गुप्ता ने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ ही जाति प्रमाणपत्र बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में डॉ. आदेश कसौधन, रामप्रवेश कसौधन, मार्कण्डेय कसौधन, राजनेति कसौधन, धनंजय कसौधन और अखिलेश दास कसौधन ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शम्भूनाथ कसौधन ने की, जबकि संचालन सुकरौली नगर पंचायत के चेयरमैन राजनेति कसौधन ने किया।
इस दौरान अयोध्या प्रसाद कसौधन, प्रदीप गुप्ता, वीरू राज कसौधन, संदीप कसौधन, दयानंद कसौधन, पिंटू कसौधन, अखिलेश कसौधन, राजू कसौधन, जितेंद्र कसौधन, अनीष कसौधन, मनीष कसौधन, डब्लू गुप्ता, सुभाष गुप्ता, सुदामा कसौधन, फागू कसौधन, अरुण गुप्ता, दीपू गुप्ता, मोनू कसौधन, शशि कसौधन, चंदन गुप्ता, पवन गुप्ता और मिथिलेश कसौधन सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • cute baby sudhi svara singh Bengaluru Karnataka स्वरांजलि सेवा संस्थान की प्रस्तुति
    1
    cute baby sudhi svara singh Bengaluru Karnataka स्वरांजलि सेवा संस्थान की प्रस्तुति
    user_D Anand
    D Anand
    Singer बगहा, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर कुशीनगर सेवरही विकास खण्ड के भगवानपुर में सरकारी चक नाली को बंद कर सड़क निर्माण कराने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप एसडीएम कुणाल गौरव तक पहुंचा मामला, शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग। गाटा संख्या 369 और 267 के बीच स्थित चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने का आरोप। जल निकासी प्रभावित होने की आशंका से उठ रहे सवाल। आखिर सार्वजनिक चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने की नौबत क्यों आई? क्या विकास के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी?शिकायतकर्ता गुड्डू कुमार गिरी और प्रेमशंकर ने मामले की जांच कराकर चक नाली को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है।अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और मौके की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है?
    1
    चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर

चक नाली भरवाकर बना दी सड़क! विकास के जिम्मेदार अधिकारी बेखबर
कुशीनगर सेवरही विकास खण्ड के भगवानपुर में सरकारी चक नाली को बंद कर सड़क निर्माण कराने का आरोप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप एसडीएम कुणाल गौरव तक पहुंचा मामला, शिकायतकर्ताओं ने प्रार्थना पत्र देकर की कार्रवाई की मांग। गाटा संख्या 369 और 267 के बीच स्थित चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने का आरोप। जल निकासी प्रभावित होने की आशंका से उठ रहे सवाल। आखिर सार्वजनिक चक नाली को भरवाकर सड़क बनवाने की नौबत क्यों आई? क्या विकास के जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी?शिकायतकर्ता गुड्डू कुमार गिरी और प्रेमशंकर ने मामले की जांच कराकर चक नाली को मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की है।अब देखना यह है कि वायरल वीडियो और शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारी कब संज्ञान लेते हैं और मौके की जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है?
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.