logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा में अधिवक्ताओं का बहिष्कार एसडीएम व पेशकार के स्थानांतरण की की मांग अध्यक्ष शिवपाल ने बताया कि 2 दिन बाद फिर रणनीति तैयार कर लिया जाएगा निर्णय तहसील मौदहा में एसडीएम व पेशकार के कथित अभद्र व्यवहार से नाराज़ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। सीनियर अधिवक्ता बरदानी प्रसाद के साथ पेशकार द्वारा अभद्रता और शिकायत पर एसडीएम करणवीर सिंह के भी अमर्यादित व्यवहार के आरोप के बाद मामला गरमा गया। घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन मौदहा ने आपात बैठक कर निर्णय लिया कि एसडीएम और पेशकार के स्थानांतरण तक अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। अध्यक्ष शिवलाल पाल ने बताया कि दो दिन बाद फिर बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

5 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

मौदहा में अधिवक्ताओं का बहिष्कार एसडीएम व पेशकार के स्थानांतरण की की मांग अध्यक्ष शिवपाल ने बताया कि 2 दिन बाद फिर रणनीति तैयार कर लिया जाएगा निर्णय तहसील मौदहा में एसडीएम व पेशकार के कथित अभद्र व्यवहार से नाराज़ अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर दिया है। सीनियर अधिवक्ता बरदानी प्रसाद के साथ पेशकार द्वारा अभद्रता और शिकायत पर एसडीएम करणवीर सिंह के भी अमर्यादित व्यवहार के आरोप के बाद मामला गरमा गया। घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन मौदहा ने आपात बैठक कर निर्णय लिया कि एसडीएम और पेशकार के स्थानांतरण तक अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। अध्यक्ष शिवलाल पाल ने बताया कि दो दिन बाद फिर बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में नई मण्डी पुलिस चौकी का फीता अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने काटकर उद्घाटन किया। उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी को चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चौकी का उद्देश्य अपराध नियंत्रण और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भरुआ सुमेरपुर/हमीरपुर। नगर पंचायत भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर 15, गुटखा फैक्ट्री के पास स्थित नाला पिछले कई महीनों से गंदगी से पूरी तरह पट गया है। नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और सड़ांध के कारण वहां से लगातार तेज बदबू उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण गाय और अन्य आवारा जानवर बार-बार नाले में गिर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। गंदगी और बदहाल व्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्ड नंबर 15 के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाले की सफाई कराई जाए, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों की मांग: नाले की तत्काल सफाई कराई जाए नाले के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था/जाली लगाई जाए नियमित सफाई अभियान चलाया जाए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदे
    2
    भरुआ सुमेरपुर/हमीरपुर। नगर पंचायत भरुआ सुमेरपुर के वार्ड नंबर 15, गुटखा फैक्ट्री के पास स्थित नाला पिछले कई महीनों से गंदगी से पूरी तरह पट गया है। नाले की नियमित साफ-सफाई न होने से क्षेत्र में भारी गंदगी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाले में जमा कूड़ा-कचरा और सड़ांध के कारण वहां से लगातार तेज बदबू उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले के ऊपर और किनारों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण गाय और अन्य आवारा जानवर बार-बार नाले में गिर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। गंदगी और बदहाल व्यवस्था से क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
वार्ड नंबर 15 के लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाले की सफाई और मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि तत्काल नाले की सफाई कराई जाए, सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों की मांग:
नाले की तत्काल सफाई कराई जाए
नाले के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था/जाली लगाई जाए
नियमित सफाई अभियान चलाया जाए
जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदे
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बांदा -जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कैसे बिजली के प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी से जनता त्रस्त है, बिना किसी पूर्व सूचना के लाइट बंद के दी जाती है,उपभोक्ता जब विभाग पहुचता है तो उसे वहाँ से भगा दिया जाता है, प्राइवेट कंपनी की मनमानी को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है, जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली की पुरानी व्यवस्था लागू की जाय, भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन। बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा
    1
    बांदा -जिला कांग्रेस कमेटी ने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन,
बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बताया कि कैसे बिजली के प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी से जनता त्रस्त है,
बिना किसी पूर्व सूचना के लाइट बंद के दी जाती है,उपभोक्ता जब विभाग पहुचता है तो उसे वहाँ से भगा दिया जाता है,
प्राइवेट कंपनी की मनमानी को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है,
जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिजली की पुरानी व्यवस्था लागू की जाय, भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
बाइट - राजेश दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बांदा
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
  • खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, ग्रामीण का आरोप है कि गुरगवां खदान में बिना ओटीपी और बिना अनुमति के धड़ल्ले से किया जा रहा बालू खनन ।
    1
    खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, ग्रामीण का आरोप है कि गुरगवां खदान में बिना ओटीपी और बिना अनुमति के धड़ल्ले से किया जा रहा बालू खनन ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    1
    पति और बहनोई पर घर में आग लगाने का आरोप, 8 लाख का नुकसान
पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत, बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई, बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    1
    आवारा कुत्तों के हमले से बाइक सवार युवक की हुई मौत,
बाइक सवार युवक को आवारा कुत्तों ने खदेड़ा, युवक की बाइक पोल से टकराई,
बाइक पोल में टकराने से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत,
मौत का लाइव वीडियो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,
मौदहा कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया। 👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है— बिना किसी सूचना के बिजली कटौती उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक ⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है। 📢 कांग्रेस ने मांग की है कि 👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए 👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो 🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है। बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…
    1
    जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे और बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
👉 जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी जीनियस की मनमानी चरम पर है—
बिना किसी सूचना के बिजली कटौती
उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं
कार्यालय जाने पर बदसलूकी तक
⚡ उन्होंने कहा कि इस लापरवाही और मनमानी से आम जनता पूरी तरह परेशान और गुस्से में है।
📢 कांग्रेस ने मांग की है कि
👉 पुरानी बिजली व्यवस्था को तुरंत लागू किया जाए
👉 निजी कंपनियों की जवाबदेही तय हो
🔥 भारी भीड़ के साथ हुए इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अब जनता चुप बैठने वाली नहीं है।
बाँदा में बिजली का मुद्दा अब बड़ा आंदोलन बनता दिख रहा है…
    user_Shivam
    Shivam
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। हैदरगंज निवासी 17 वर्षीय सैफ अली पुत्र रहमत अली की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सैफ अली बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे खदेड़ लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर युवक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नगर पालिका द्वारा इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.