Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारा-लालापुर मार्ग पर खराब सड़क बनी हादसों का कारण, वाहन पलटा—कई घायल बारा तहसील के लालापुर संपर्क मार्ग पर आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 के आसपास खराब सड़क के चलते एक बार फिर हादसा हो गया। गहरे गड्ढों और किनारों पर उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
Rohit Sharma
बारा-लालापुर मार्ग पर खराब सड़क बनी हादसों का कारण, वाहन पलटा—कई घायल बारा तहसील के लालापुर संपर्क मार्ग पर आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 के आसपास खराब सड़क के चलते एक बार फिर हादसा हो गया। गहरे गड्ढों और किनारों पर उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- करछना थाना क्षेत्र के तिलखवार ग्राम सभा में जमीनी विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो गया। आरोप है कि दर्जनों लोगों के साथ कुछ अज्ञात महिलाएं घर में घुसकर मकान गिराने लगीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।1
- मेजारोड प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के ग्राम लूतर में पुरानी रंजिश को लेकर मुस्लिम पक्ष में शुरू हुआ विवाद शनिवार को हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक युवक पर लाठी-डंडा, बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे ईद के दिन पुलिस की सक्रियता से नियंत्रित कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विकास कुमार पुत्र स्व. संतोष कुमार निवासी ग्राम लूतर, ग्राम प्रधान का ट्रैक्टर चालक है। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह ट्रैक्टर से मिट्टी लेकर लूतर नहर के पास जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे मुस्तकीम पुत्र सलीम अली, कौशन अंसारी पुत्र सलीम और उनके साथ करीब पांच अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने विकास पर बेल्ट, लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे अपमानित किया गया और मारपीट के दौरान उससे 5700 रुपये भी छीन लिए गए। हमले में विकास के सिर पर गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने मेजा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। इसे देखते हुए ईद के दिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय, थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह और मांडा थाना प्रभारी अनील कुमार वर्मा व कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने गांव में गश्त कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की मुस्तैदी के चलते क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही और ईद का पर्व सकुशल संपन्न हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by चंद्र दीप सिंह1
- Post by Vaibhav Yadav India Tv1
- Post by Ved Prakash Pandey1
- बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील के विकासखंड बनीकॉडर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई ब्लाक कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे द्वारा किया गया। जिसमें बनीकॉडर ब्लॉक से राजेश सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया तो वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद शैलेंद्र द्विवेदी को मिला। प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि संगठन शिक्षकों के अधिकारों मान सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहा है। उन्होंने नवगठित कार्यकारी को शुभकामनाएं देते हुए शैक्षिक गुणवत्ता सुधार व शिक्षक हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने की उम्मीद जताई। इसके अलावा उदय कुमार अग्रवाल को मंत्री और दिनेश प्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जनपदीय मंत्री उमानाथ मिश्रा कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ देवेंद्र द्विवेदी संयुक्त मंत्री सुनील त्रिपाठी दिलीप तिवारी जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार उपाध्यक्ष श्याम किशोर बाजपेई मौजूद रहे।4
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- करछना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरांव के भटौली गांव में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में श्याम बाबू भारतीया (22) पुत्र स्वर्गीय रामधनी भारतीया के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके बड़े भाई रामबाबू भारतीया (32) के हाथ में चोट लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले अनिल कुमार भारतीया (32) पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारतीया तथा उनके भाई श्याम बिहारी भारतीया (35), जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर दोनों भाई घर पहुंचे, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष द्वारा करछना थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी करछना प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।4