logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज में रज्जू भैया यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में परिणाम को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। फेल घोषित किए गए बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिणामों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि मेहनत के बावजूद उन्हें जानबूझकर फेल किया गया है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार 4 सेमेस्टर तक फेल कर दिया गया, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता हरगोविंद निषाद (आकाश) ने कहा कि यह छात्रों के साथ अन्याय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता अदित पासवान, मोनू पासी, सुनील समेत कई छात्र मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही। छात्रों की मुख्य मांगें: परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए बिना कारण फेल किए गए छात्रों को न्याय दिया जाए फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

2 hrs ago
user_चंद्र दीप सिंह
चंद्र दीप सिंह
Voice of people मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रयागराज में रज्जू भैया यूनिवर्सिटी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में परिणाम को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। फेल घोषित किए गए बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और परिणामों में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि मेहनत के बावजूद उन्हें जानबूझकर फेल किया गया है। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार 4 सेमेस्टर तक फेल कर दिया गया, जिससे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता हरगोविंद निषाद (आकाश) ने कहा कि यह छात्रों के साथ अन्याय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता अदित पासवान, मोनू पासी, सुनील समेत कई छात्र मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात कही। छात्रों की मुख्य मांगें: परिणामों की निष्पक्ष जांच कराई जाए कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए बिना कारण फेल किए गए छात्रों को न्याय दिया जाए फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जबकि छात्रों का प्रदर्शन जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज: मेजा खास में गूंजी अमन की दुआ, सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुई ईद की नमाज सुबह 7:30 बजे अकीदतमंदों ने झुकाया सिर, देश के लिए मांगी दुआएं। दरोगा परमानंद सिंह के नेतृत्व में अभेद्य रहा सुरक्षा घेरा। गले मिलकर मिटाई दूरियां, मेजा में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम। मेजा खास रामनगर (प्रयागराज): शनिवार की सुबह मेजा खास की फिजाओं में सिर्फ प्रेम और सौहार्द की गूंज सुनाई दी। अवसर था पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर का, जहाँ मेजा खास की मस्जिद में सुबह ठीक 7:30 बजे सैकड़ों अकीदतमंदों ने एक साथ खुदा की इबादत में सिर झुकाया। मुस्तैद रही खाकी, चप्पे-चप्पे पर नजर त्योहार की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए मेजा पुलिस पूरी तरह 'एक्शन मोड' में नजर आई। मेजा थाने के हल्का दरोगा परमानंद सिंह ने मोर्चा संभालते हुए खुद अपनी टीम के साथ मस्जिद के द्वार पर मुस्तैदी से डटे रहे। उनके साथ DC PC (डिस्ट्रिक्ट कमांड पोस्ट) की टीम ने भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी। पुलिस के इस सख्त पहरे और कुशल प्रबंधन के कारण नमाज शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई। सौहार्द की मिसाल: गले मिले 'अपने' नमाज खत्म होते ही फिजा 'ईद मुबारक' के नारों से गूंज उठी। क्या बड़े, क्या बच्चे—सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी कड़वाहटें भुलाईं और भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता की क्षेत्रीय जनता ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
    1
    प्रयागराज: मेजा खास में गूंजी अमन की दुआ, सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुई ईद की नमाज
सुबह 7:30 बजे अकीदतमंदों ने झुकाया सिर, देश के लिए मांगी दुआएं।
दरोगा परमानंद सिंह के नेतृत्व में अभेद्य रहा सुरक्षा घेरा।
गले मिलकर मिटाई दूरियां, मेजा में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम।
मेजा खास रामनगर (प्रयागराज): शनिवार की सुबह मेजा खास की फिजाओं में सिर्फ प्रेम और सौहार्द की गूंज सुनाई दी। अवसर था पवित्र त्योहार ईद-उल-फितर का, जहाँ मेजा खास की मस्जिद में सुबह ठीक 7:30 बजे सैकड़ों अकीदतमंदों ने एक साथ खुदा की इबादत में सिर झुकाया।
मुस्तैद रही खाकी, चप्पे-चप्पे पर नजर
त्योहार की संवेदनशीलता और सुरक्षा को देखते हुए मेजा पुलिस पूरी तरह 'एक्शन मोड' में नजर आई। मेजा थाने के हल्का दरोगा परमानंद सिंह ने मोर्चा संभालते हुए खुद अपनी टीम के साथ मस्जिद के द्वार पर मुस्तैदी से डटे रहे। उनके साथ DC PC (डिस्ट्रिक्ट कमांड पोस्ट) की टीम ने भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी। पुलिस के इस सख्त पहरे और कुशल प्रबंधन के कारण नमाज शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई।
सौहार्द की मिसाल: गले मिले 'अपने'
नमाज खत्म होते ही फिजा 'ईद मुबारक' के नारों से गूंज उठी। क्या बड़े, क्या बच्चे—सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर पुरानी कड़वाहटें भुलाईं और भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता की क्षेत्रीय जनता ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • करछना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरांव के भटौली गांव में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में श्याम बाबू भारतीया (22) पुत्र स्वर्गीय रामधनी भारतीया के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके बड़े भाई रामबाबू भारतीया (32) के हाथ में चोट लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले अनिल कुमार भारतीया (32) पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारतीया तथा उनके भाई श्याम बिहारी भारतीया (35), जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर दोनों भाई घर पहुंचे, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष द्वारा करछना थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी करछना प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    4
    करछना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरांव के भटौली गांव में दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में श्याम बाबू भारतीया (22) पुत्र स्वर्गीय रामधनी भारतीया के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनके बड़े भाई रामबाबू भारतीया (32) के हाथ में चोट लगने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले अनिल कुमार भारतीया (32) पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद भारतीया तथा उनके भाई श्याम बिहारी भारतीया (35), जो पेशे से सफाई कर्मी हैं, ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
किसी तरह अपनी जान बचाकर दोनों भाई घर पहुंचे, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित पक्ष द्वारा करछना थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी करछना प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रिपोर्ट केवला प्रसाद प्रयागराज। जनपद के सहसों क्षेत्र अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में दो गायों की भी जान चली गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संग्राम यादव (लगभग 60 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे अपनी गौशाला में पशुओं को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पास के पेड़ पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से संग्राम यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पास में मौजूद उनका बेटा ज्ञान सिंह भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में भारी नुकसान इस दर्दनाक घटना में किसान की दो गायों की भी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बड़ा नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की अपील स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बारिश और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील भी की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 👉 यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
    3
    रिपोर्ट केवला प्रसाद 
प्रयागराज। जनपद के सहसों क्षेत्र अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में दो गायों की भी जान चली गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी संग्राम यादव (लगभग 60 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे अपनी गौशाला में पशुओं को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पास के पेड़ पर आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से संग्राम यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं पास में मौजूद उनका बेटा ज्ञान सिंह भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे में भारी नुकसान
इस दर्दनाक घटना में किसान की दो गायों की भी मौके पर ही मौत हो गई। इससे परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का बड़ा नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।
प्रशासन की अपील
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। साथ ही बारिश और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील भी की जा रही है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
👉 यह हादसा एक बार फिर यह याद दिलाता है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
    user_Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Kewala Prasad Gautam News prayagraj
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • प्रयागराज: थाना सरायइनायत के रतौरा ग्राम सभा में डॉ०भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर भारी आक्रोश,प्रशासन ने आक्रोश को देखते हुए तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराया। प्रशिक्षु आईपीएस ईश्वर चंद्र गुर्जर ने ग्रामीणों से सौहार्द बनाएं रखने का आग्रह किया। तो वही थाना प्रभारी ने भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की,आक्रोशित लोगों ने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। संबंधित थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है,इस तरह की घटनाएं अब आम बात हो गई है,भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
    1
    प्रयागराज: थाना सरायइनायत के रतौरा ग्राम सभा में डॉ०भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर भारी आक्रोश,प्रशासन ने आक्रोश को देखते हुए तत्काल नई प्रतिमा स्थापित कराया। प्रशिक्षु आईपीएस ईश्वर चंद्र गुर्जर ने ग्रामीणों से सौहार्द बनाएं रखने का आग्रह किया। तो वही थाना प्रभारी ने भी शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की,आक्रोशित लोगों ने अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। संबंधित थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है,इस तरह की घटनाएं अब आम बात हो गई है,भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रयागराज को आवश्यक कार्रवाई करने की आवश्यकता है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • पूर्व चेयरमैन श्याम कृष्ण ऊर्फ पप्पू यादव रफीक अहमद (सुड्डू) अनस कुरैशी सबनैन अहमद मेराज अंसारी तौफीक अहमद इरफ़ान अली शानू कुरैशी मोहम्मद आशिफ समीर आदि लोग उपस्थित रहें
    1
    पूर्व चेयरमैन श्याम कृष्ण ऊर्फ पप्पू यादव रफीक अहमद (सुड्डू) अनस कुरैशी सबनैन अहमद मेराज अंसारी तौफीक अहमद इरफ़ान अली शानू कुरैशी  मोहम्मद आशिफ
समीर आदि लोग उपस्थित रहें
    user_GOPAL JEE
    GOPAL JEE
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • प्रयागराज कटरा जगराम चौराहा की रहने वाली ज्योतिषाचार्य अंबुजा नवरात्र पर बता रही माता की पूजा करने की विधि,पूजा का शुभ मुहूर्त,कितना फलदायी होगा यह नवरात्र। क्या करें और क्या न करें इन पूरे नौ दिनों में आपके घर पर मां का आशीर्वाद कैसे बना रहे घर में कैसी शांति के जरिए सुख समृद्धि बनी रहे पूरी जानकारी दे रही है फेमस ज्योतिषाचार्य अंबुजा। अपनी किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें ज्योतिषाचार्य अंबुजा जी से। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    प्रयागराज कटरा जगराम चौराहा की रहने वाली ज्योतिषाचार्य अंबुजा नवरात्र पर बता रही माता की पूजा करने की विधि,पूजा का शुभ मुहूर्त,कितना फलदायी होगा यह नवरात्र। क्या करें और क्या न करें इन पूरे नौ दिनों में आपके घर पर मां का आशीर्वाद कैसे बना रहे घर में कैसी शांति के जरिए सुख समृद्धि बनी रहे पूरी जानकारी दे रही है फेमस ज्योतिषाचार्य अंबुजा।
अपनी किसी भी समस्या के लिए संपर्क करें ज्योतिषाचार्य अंबुजा जी से।
पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूजीसी मुद्दे पर बोले पूर्व विधायक उदय भान कांवरिया, कहा—कुर्सी की चिंता है जनता चिंता नहीं इसलिए नहीं बोलते हैं कुर्सी वाले छात्रों और समाज के हक के लिए विरोध जरूरी यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर पूर्व विधायक उदय भान कांवरिया ने खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि यदि सामान्य वर्ग और समाज के लोग इसका विरोध नहीं करेंगे, तो फिर कौन करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही वे सत्ता पक्ष से जुड़े हुए हैं, लेकिन यदि कोई निर्णय छात्रों और समाज के हित में नहीं है, तो उसका विरोध करना जरूरी हो जाता है। उन्होंने कहा कि यूजीसी का निर्णय भले ही नीति के तहत लिया गया हो, लेकिन यदि यह छात्रों के भविष्य को प्रभावित करता है, तो इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष में रहते हुए भी सच बोलने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए उन्होंने गांव-गांव, गली-गली मेहनत की है और कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही सरकार बनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ लोग कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो संगठन के लिए ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष कहीं भी समाज या किसी वर्ग के खिलाफ गलत निर्णय लेता है, तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसे सही दिशा दिखाएं। अंत में उदय भान कांवरिया ने कहा कि उन्हें न तो अपने पद की चिंता है, न पार्टी की, बल्कि उन्हें केवल अपने समाज, विद्यार्थियों और उनके अधिकारों की लड़ाई की चिंता है, जो आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगी।
    1
    यूजीसी मुद्दे पर बोले पूर्व विधायक उदय भान कांवरिया, कहा—कुर्सी की चिंता है जनता चिंता नहीं इसलिए नहीं बोलते हैं कुर्सी वाले
छात्रों और समाज के हक के लिए विरोध जरूरी
यूजीसी से जुड़े मुद्दे पर पूर्व विधायक उदय भान कांवरिया ने खुलकर अपनी राय रखते हुए कहा कि यदि सामान्य वर्ग और समाज के लोग इसका विरोध नहीं करेंगे, तो फिर कौन करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भले ही वे सत्ता पक्ष से जुड़े हुए हैं, लेकिन यदि कोई निर्णय छात्रों और समाज के हित में नहीं है, तो उसका विरोध करना जरूरी हो जाता है।
उन्होंने कहा कि यूजीसी का निर्णय भले ही नीति के तहत लिया गया हो, लेकिन यदि यह छात्रों के भविष्य को प्रभावित करता है, तो इसके खिलाफ आवाज उठाना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए समाज को एकजुट होकर विरोध करना चाहिए।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष में रहते हुए भी सच बोलने से पीछे नहीं हटना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए उन्होंने गांव-गांव, गली-गली मेहनत की है और कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही सरकार बनी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पार्टी में शामिल हुए कुछ लोग कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो संगठन के लिए ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष कहीं भी समाज या किसी वर्ग के खिलाफ गलत निर्णय लेता है, तो कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसे सही दिशा दिखाएं।
अंत में उदय भान कांवरिया ने कहा कि उन्हें न तो अपने पद की चिंता है, न पार्टी की, बल्कि उन्हें केवल अपने समाज, विद्यार्थियों और उनके अधिकारों की लड़ाई की चिंता है, जो आने वाली पीढ़ी को नई दिशा देगी।
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बारा तहसील के लालापुर संपर्क मार्ग पर आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 के आसपास खराब सड़क के चलते एक बार फिर हादसा हो गया। गहरे गड्ढों और किनारों पर उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
    1
    बारा तहसील के लालापुर संपर्क मार्ग पर आज शनिवार दोपहर करीब 2:00 के आसपास खराब सड़क के चलते एक बार फिर हादसा हो गया। गहरे गड्ढों और किनारों पर उगी झाड़ियों के कारण वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसे में सवार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा।
    user_Rohit Sharma
    Rohit Sharma
    निष्पक्षता से खबर को प्रकाशित करना मेरा बारा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kanhaiya tiwari
    1
    Post by Kanhaiya tiwari
    user_Kanhaiya tiwari
    Kanhaiya tiwari
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.