*बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर रोड में घुसा तीन मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कोई हताहत नहीं* थाना कुरई के सामने आज एक बड़ा हादसा होते टल गया थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक ट्रक क्रमांक A P02 TE5238 कोई मुख्यालय में अस्पताल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क की रेलिंग तोड़कर पैदल रोड पर जा घुसा जिससे एक मोटर साइकिल ट्रक के नीचे आ गई जो मोटर साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जो चलने लायक भी नहीं बच पाई एवं एक स्कूटी एवं एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रक को जप्त कर थाना में खड़ा कर मामला को विवेचना में लिया जांच जारी है। ग्रामीणजन ने कहा कि आए दिन लगातार हादसा हो रहे हैं नेशनल हाईवे से लगे स्कूल कॉलेज,अस्पताल, जनपद, तहसील कार्यालय, एस डी कार्यालय इसी रोड से होकर गुजरते हैं जिससे कई बार मासूम एवं ग्रामीण जन भी हादसे के शिकार हो जाते हैं ग्रामीणों ने मांग की की कुरई में बायपास रोड तत्काल बनाई जाए। पूर्व में भी कई बार मांगे की गई है बाईपास के लिए पूर्व में ही मौजा दिया जा चुका है।
*बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर रोड में घुसा तीन मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कोई हताहत नहीं* थाना कुरई के सामने आज एक बड़ा हादसा होते टल गया थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम ने बताया कि बुधवार को दोपहर एक ट्रक क्रमांक A P02 TE5238 कोई मुख्यालय में अस्पताल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क की रेलिंग तोड़कर पैदल रोड पर जा घुसा जिससे एक मोटर साइकिल ट्रक के नीचे आ गई जो मोटर साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जो चलने लायक भी नहीं बच पाई एवं एक स्कूटी एवं एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई
है। ट्रक को जप्त कर थाना में खड़ा कर मामला को विवेचना में लिया जांच जारी है। ग्रामीणजन ने कहा कि आए दिन लगातार हादसा हो रहे हैं नेशनल हाईवे से लगे स्कूल कॉलेज,अस्पताल, जनपद, तहसील कार्यालय, एस डी कार्यालय इसी रोड से होकर गुजरते हैं जिससे कई बार मासूम एवं ग्रामीण जन भी हादसे के शिकार हो जाते हैं ग्रामीणों ने मांग की की कुरई में बायपास रोड तत्काल बनाई जाए। पूर्व में भी कई बार मांगे की गई है बाईपास के लिए पूर्व में ही मौजा दिया जा चुका है।
- *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश* *चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त* बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।2
- बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।1
- आवारा पशुओं और सुअरों से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार सिवनी। नगर से लगे ग्राम लूघरवाड़ा के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत देकर गांव में बढ़ती आवारा पशुओं और सुअरों की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि आवारा पशु और सुअर खेतों में घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रातभर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। किसानों ने प्रशासन से गांव में आवारा पशुओं के लिए बाड़ा बनाकर उचित व्यवस्था करने, खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- Seoni News: गणेशगंज की साप्ताहिक बाजार में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार में उमड़ी भीड़1
- नगर निगम प्रशासन मुख्य मार्ग की नली को जल्द से जल्द सुधर जाए आने जाने वाले को हो रही है बदबूदार गंदगी से परेशान परासिया रोड स्थित यह दृश्य काफी संवेदनशील नगर निगम छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित मुख्य मार्ग में की नली जाम हो जाने से बदबूदार पानी सड़क में बह रहा है । गंभीर बीमारी के संकेत दे रहा है । बीते कुछ दिनों से यहां पानी आए दिन बह रहा है जिसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है आसपास कई संस्थान एवं शोरूम स्थित है जहां पर सैकड़ो की संख्या पर कामगार काम करने आते हैं नगर निगम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की व्यवस्था करें ।1
- छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। छिंदवाड़ा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया है। कुंडीपुरा थाना, अमरवाड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार आरोपियों के कब्जे से 320 किलो गांजा, एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल अशोक लीलैंड कंटेनर और टाटा सफारी भी जब्त की है। गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय ने पत्रकारवार्ता में बताया कि पुलिस कोतस्करों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद नरसिंहपुर-नागपुर हाईवे पर सिंगोड़ी पेंच नदी के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। टीम ने करीब 40 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने टाटा सफारी को पुलिस द्वारा खड़े किए गए कंटेनर में टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।1
- छिंदवाड़ा में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की दिशा में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20 हजार सीड बॉल का प्रक्षेपण किया गया। इस अभियान का लक्ष्य निगम क्षेत्र में कुल एक लाख सीड बॉल का प्रक्षेपण कर प्राकृतिक हरियाली को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू सहित नगर निगम के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मॉडल फ्यूचर कला एवं तकनीकी शिक्षा समिति के नेतृत्व में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये सीड बॉल तैयार किए। अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला रोजगार, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।4
- रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।1