बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

- *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश* *चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त* बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।2
- बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।1
- Seoni News: 12 ज्योतिर्लिंग स्तोत्र और रुद्राष्टकम से गूंजा सिद्ध पीठ मठ मंदिर1
- उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा1
- जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं, बुजुर्ग ने सुनाया मधुर गीत सिवनी। विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। इसी दौरान ग्राम बाँकी से पहुंचे एक बुजुर्ग ने विधायक के समक्ष मधुर गीत प्रस्तुत किया। बुजुर्ग के गीत ने जनसुनवाई के माहौल को भावुक और आत्मीय बना दिया। विधायक ने भी बुजुर्ग का उत्साहवर्धन किया।1
- भाजपा ने कटंगी विधानसभा के लिए सोशल मीडिया टीम की घोषणा की, शैलेष ठाकरे बने संयोजक1
- एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल कार्य भार मुक्त, परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी ने सम्हाला एसडीएम का अतिरिक्त कार्यभार वारासिवनी। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा 21 अगस्त 2026 को वारासिवनी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्तिकेय जायसवाल भारतीय प्रशासनिक सेवा 2022 का स्थानांतरण जिला पंचायत श्योपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर किया गया था। जिस पर कलेक्टर बालाघाट के आदेश पर अपर कलेक्टर जी एस धुर्वे द्वारा 24 अगस्त 2026 को एक आदेश जारी कर परसवाड़ा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीश प्यासी को अपने कार्य के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व वारासिवनी का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया है। वहीं एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल को शासन के आदेशानुसार जिला पंचायत श्योपुर के लिए पद से भारमुक्त कर दिया गया है। अपर कलेक्टर बालाघाट द्वारा आदेश जारी करते ही 24 अगस्त की दोपहर में एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल ने अपने पद से भारमुक्त होकर परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी को वारासिवनी एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सांैप दिया है। श्रीश प्यासी ने 24 अगस्त को ही अतिरिक्त प्रभार संभाल कर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अब वारासिवनी की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीश प्यासी के पास रहेगी। उनके सामने आम जनता से जुड़े मामलों और क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। देखना होगा कि नई प्रशासनिक व्यवस्था में वारासिवनी के कामकाज को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं?1
- मवेशी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पिकअप, दो मोटरसाइकिल और 72 हजार रुपये नकद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त मवेशी चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार पिकअप, दो मोटरसाइकिल और 72 हजार रुपये नकद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त सिवनी। कुरई थाना एवं बादलपार चौकी पुलिस ने मवेशी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और मवेशी बिक्री से प्राप्त 72 हजार रुपये नकद सहित कुल 6 लाख 97 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 की दरमियानी रात ग्राम चक्की खमरिया निवासी फरियादी के खेत में बने कोठे का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर पांच मवेशी चोरी कर ले गए थे। शिकायत पर बादलपार चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से मवेशियों को चोरी कर पिकअप वाहन MP 50 ZB 8914 से मदार टेकरी, बरेला (जबलपुर) पहुंचाया था। वहां मवेशियों को मनोज यादव के माध्यम से 1 लाख 25 हजार रुपये में बेचने के बाद रकम आपस में बांट ली गई। सात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मामले में दीपक सोनवाने, अमित कुमार यादव, अशफाक खान, सलमान उर्फ बल्लम खान, मोहशीन उर्फ काले खान, वासिद खान और मनोज यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिवनी, बरघाट, डूंडासिवनी क्षेत्र के साथ जबलपुर जिले का आरोपी भी शामिल है। यह सामान हुआ जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 72 हजार रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन, करीब 55 हजार रुपये कीमत की पल्सर मोटरसाइकिल और करीब 70 हजार रुपये कीमत की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 6 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट श्री ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में कुरई थाना एवं बादलपार चौकी पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1