Shuru
Apke Nagar Ki App…
उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा
BRMG SEONI
उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: छोटीकाशी आदेगांव में अनोखा आयोजन, रक्षा सूत्र के साथ शिक्षा का बड़ा संदेश1
- उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा1
- जनसुनवाई में विधायक ने सुनीं जनता की समस्याएं, बुजुर्ग ने सुनाया मधुर गीत सिवनी। विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारा मुख्य लक्ष्य है और जनता की हर समस्या का समाधान हमारी जिम्मेदारी है। इसी दौरान ग्राम बाँकी से पहुंचे एक बुजुर्ग ने विधायक के समक्ष मधुर गीत प्रस्तुत किया। बुजुर्ग के गीत ने जनसुनवाई के माहौल को भावुक और आत्मीय बना दिया। विधायक ने भी बुजुर्ग का उत्साहवर्धन किया।1
- बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।1
- इंडिया की पहचान हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी धर्म के लोग भाईचारा का संदेश देते हुए2
- भाजपा ने कटंगी विधानसभा के लिए सोशल मीडिया टीम की घोषणा की, शैलेष ठाकरे बने संयोजक1
- छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के गुप्त बॉक्स और सफारी के डैशबोर्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ एक अवैध पिस्टल, कारतूस और 24 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।4
- Seoni News: सोना-चांदी से तिलक, तांबे-पीतल से जटाएं.. अष्टधातु स्क्रैप से बने अद्भुत महादेव..1