logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के गुप्त बॉक्स और सफारी के डैशबोर्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ एक अवैध पिस्टल, कारतूस और 24 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

10 hrs ago
user_संतोष कुमार बाथरी
संतोष कुमार बाथरी
Chhindwara, Madhya Pradesh•
10 hrs ago

छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 320 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अमरवाड़ा पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक कंटेनर और टाटा सफारी को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर के गुप्त बॉक्स और सफारी के डैशबोर्ड से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके साथ एक अवैध पिस्टल, कारतूस और 24 हजार 90 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की ओर जा रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना और अन्य नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
    1
    रक्षाबंधन, बलराम जयंती और जन्माष्टमी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त , शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं संभालेंगे अधिकारी
सिवनी। जिले में रक्षाबंधन, बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सिवनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं उपसंचालक कृषि को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिकारी संबंधित विभागों से समन्वय कर 28 अगस्त रक्षाबंधन, 2 सितंबर बलराम जयंती और 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Seoni News: कुरई में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 3 बाइक चपेट में—मचा हड़कंप
    1
    Seoni News: कुरई में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, 3 बाइक चपेट में—मचा हड़कंप
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
    1
    कलेक्टर ने नगर परिषद मोहगांव प्लांट और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

मोहगांव 26 अगस्त 2026 कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने बुधवार को नगर परिषद मोहगांव का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की जानकारी ली उन्होंने कर्मचारियों से उनके दायित्व लंबित प्रकरणों तथा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने जनगणना से संबंधित तैयारियों की भी जानकारी ली नगर परिषद कार्यालय में आम नागरिकों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना एवं शासन की योजनाओं से संबंधित सूचना बोर्ड की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया उन्होंने मौके पर प्लांट की नपती कराते हुए निर्माण कार्य की स्थिति एवं संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली नियमों के विपरीत निर्माण पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा को निर्देशित किया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कराया जाए उन्होंने ठेकेदार को प्लांट से संबंधित पूर्ण ड्राइंग एवं डिजाइन का बोर्ड मौके पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य जारी रहने तक कार्यपालन यंत्री सहायक यंत्री एवं उपयंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाना अनिवार्य रहेगा उन्होंने संबंधित पटवारी एवं आरआई को भी नोटिस जारी कर जवाब लेने के निर्देश दिए
निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए क्यूब टेस्ट कराने के निर्देश भी दिए गए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच एवं आवश्यक कार्रवाई पूरी होने तक संबंधित निर्माण कार्य को रोकना सुनिश्चित करें
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में नियमों का पालन और गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है मौके पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए
नगर परिषद मोहगांव में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना अमृत 2.0 ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा विशेष निधि के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य संचालित हैं रोड डिवाइडर एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है अमृत 2.0 के तहत ग्रीन स्पेसेस एवं वाटर बॉडी रिज्यूवनेशन के कार्य भी पूर्ण हो चुके हैं जबकि वाटर सप्लाई वर्क का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण बताया गया है
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति पर लगातार निगरानी रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली कार्यों की स्थिति से संतुष्ट होकर उन्होंने लाइब्रेरी स्टाफ सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप अच्छा काम कर रहे हैं उन्होंने स्टाफ को इसी तरह बेहतर कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री सिद्धार्थ पटेल सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
    user_निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    निलेश कलसकर अटल प्रगति न्यूज़
    Farmer पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश* *चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त* बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।
    2
    *चक्की खमरिया की मवेशी चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय ग्रहों का हुआ पर्दाफाश*
*चक्की खमरिया मैं हुई मवेशी चोरी के आठ आरोपी गिरफ्तार 79 हजार नगद सहित कब्जा से वाहन किया जप्त*
बरघाट एसडीओपी ललित गठरे नदी जानकारी थाना कुरई पुलिस चौकी बादल पार की सराहनीय पहल।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है। आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं। सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
    1
    बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी ,सांसद भारती पारधी
बालाघाट-सिवनी फोरलेन को ₹3,458 करोड़ की मंजूरी
सांसद भारती पारधी के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को मिली निर्णायक मंजूरी
बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लगभग 91.64 किलोमीटर लंबे बालाघाट-सिवनी मार्ग को फोरलेन हाईवे के रूप में विकसित करने के लिए ₹3,458 करोड़ की अनुमानित लागत को मंजूरी प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय से बालाघाट और सिवनी सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है।
इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति में बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। सांसद श्रीमती पारधी ने क्षेत्र की इस वर्षों पुरानी मांग को लगातार शासन के समक्ष प्रमुखता से उठाया और इसके शीघ्र निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर निरंतर प्रयास किए। दिल्ली से लेकर भोपाल तक उन्होंने इस परियोजना की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसके महत्व को मजबूती से रखा। उनके इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को कैबिनेट की निर्णायक मंजूरी मिल सकी है।
आवागमन होगा आसान, यात्रा समय में आएगी कमी
फोरलेन सड़क के निर्माण से बालाघाट और सिवनी के बीच आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। वर्तमान में जहां इस मार्ग पर यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे तक का समय लग जाता है, वहीं फोरलेन निर्माण के बाद यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। इससे दोनों जिलों के बीच आवागमन के साथ ही महाराष्ट्र तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
व्यापार, कृषि और उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
बालाघाट-सिवनी फोरलेन केवल आवागमन की सुविधा बढ़ाने वाली परियोजना नहीं है, बल्कि इसे क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से कृषि उपज के परिवहन, व्यापारिक गतिविधियों, उद्योगों और स्थानीय व्यवसायों को गति मिलने की उम्मीद है। इससे रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
सांसद भारती पारधी ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
परियोजना को मंजूरी मिलने पर सांसद श्रीमती भारती पारधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बालाघाट-सिवनी फोरलेन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। इसके लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए और शासन के समक्ष इस विषय को प्राथमिकता से रखा। कैबिनेट से मंजूरी मिलना बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सांसद श्रीमती पारधी ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बालाघाट-सिवनी फोरलेन की मंजूरी को सांसद श्रीमती भारती पारधी के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा
    1
    उफनते नाले पर जान हथेली पर रखकर सफर, पुल की मांग के बावजूद नहीं जागा प्रशासन
सिवनी जिले के धोरिया और धाधर टोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उफनते नाले को जान जोखिम में डालकर पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह जोखिम भरा हो जाता है और हादसों का खतरा बना रहता है। एसडीएम और जनपद सीईओ ने कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार किया, जबकि आरईएस विभाग को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। पूरे मामले पर जनपद सदस्य जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार आवेदन निवेदन किया पर कोई कार्रवाई नहीं लगता है किसी बड़े हादसे के बाद प्रशासन जागेगा
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में राखियों से सजा बाजार, ऑनलाइन शॉपिंग की चुनौती रक्षाबंधन पर्व को लेकर छिंदवाड़ा का बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गया है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर भीम, मोटू-पतलू से लेकर भाई, बहन, जीजा-भाई और भाभी के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं कुल मिलाकर रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा का राखी बाजार गुलजार है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी दुकानदारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बाजार में राखियों की वैरायटी और आकर्षक डिजाइनों ने खरीदारी की रौनक बढ़ा दी है। दुकानदारों को त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन का असर राखियों के कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी राखियां खरीद रहे हैं।
    4
    छिंदवाड़ा में राखियों से सजा बाजार, ऑनलाइन शॉपिंग की चुनौती

रक्षाबंधन पर्व को लेकर छिंदवाड़ा का बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गया है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर भीम, मोटू-पतलू से लेकर भाई, बहन, जीजा-भाई और भाभी के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं कुल मिलाकर रक्षाबंधन से पहले छिंदवाड़ा का राखी बाजार गुलजार है, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी दुकानदारों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बाजार में राखियों की वैरायटी और आकर्षक डिजाइनों ने खरीदारी की रौनक बढ़ा दी है। दुकानदारों को त्योहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन का असर राखियों के कारोबार पर भी देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी राखियां खरीद रहे हैं।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • Seoni News: 12 ज्योतिर्लिंग स्तोत्र और रुद्राष्टकम से गूंजा सिद्ध पीठ मठ मंदिर
    1
    Seoni News: 12 ज्योतिर्लिंग स्तोत्र और रुद्राष्टकम से गूंजा सिद्ध पीठ मठ मंदिर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार 20 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस, न्यायालय ने भेजा जेल सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से स्कूल के बाहर छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंजेश पिता नौमी भलावी (20), निवासी गोरखपुर, थाना छपारा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के आसपास घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने और उनकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    1
    नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
20 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस, न्यायालय ने भेजा जेल
सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से स्कूल के बाहर छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अंजेश पिता नौमी भलावी (20), निवासी गोरखपुर, थाना छपारा को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के आसपास घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखने और उनकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.