*किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, गोटेगांव में मटर मंडी सहित 4 प्रमुख मांगें उठाईं!* नरसिंहपुर ! 18 सितम्बर 2026 गोटेगांव। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ, गोटेगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने प्रमुख रूप से गोटेगांव में मटर मंडी स्थापित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग की फसल की लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में सोयाबीन, उड़द एवं मक्का की खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। वहीं मंडी अधिनियम की धारा 36/3 को लागू कराने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
*किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, गोटेगांव में मटर मंडी सहित 4 प्रमुख मांगें उठाईं!* नरसिंहपुर ! 18 सितम्बर 2026 गोटेगांव। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ, गोटेगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने प्रमुख रूप से गोटेगांव में मटर मंडी स्थापित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग की फसल की लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में सोयाबीन, उड़द एवं मक्का की खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। वहीं मंडी अधिनियम की धारा 36/3 को लागू कराने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
- *किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, गोटेगांव में मटर मंडी सहित 4 प्रमुख मांगें उठाईं!* नरसिंहपुर ! 18 सितम्बर 2026 गोटेगांव। किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आज भारतीय किसान संघ, गोटेगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने प्रमुख रूप से गोटेगांव में मटर मंडी स्थापित किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंग की फसल की लंबित राशि किसानों को शीघ्र प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में सोयाबीन, उड़द एवं मक्का की खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई गई। वहीं मंडी अधिनियम की धारा 36/3 को लागू कराने की मांग की गई। भारतीय किसान संघ ने कहा कि किसानों की इन समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।1
- #Gadarwara पलोहा करजू नगर में सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन https://youtu.be/3YKtjRuTUqk?si=tilXk0ry_HUU5UKu1
- डोभी में दस लक्षण महापर्व श्रद्धा,भक्ति और उत्सव के साथ मनाया जा रहा1
- महाविद्यालय में दीप जलाकर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ बनखेड़ी। शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी में गुरुवार को दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के तहत आशा के दीप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली बनाकर दीप जलाए। इसके साथ ही कक्षाओं में भी दीप प्रज्ज्वलित कर परिसर को रोशन किया। नोडल अधिकारी डॉ. आशीष बिल्लौरे ने बताया कि प्राचार्य गोपाल गुर्जर के मार्गदर्शन में आयोजित यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थियों को जिला, संभाग और राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अनूप साहू ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नंदलाल पटेल ने किया तथा आभार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगतसिंह बामनिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- जनपद सदस्य आशु पुरोहित ने जनपद अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा, पिपरिया की राजनीति में हलचल पिपरिया - जनपद पंचायत पिपरिया के वार्ड क्रमांक 12 के जनपद सदस्य आशु पुरोहित ने अपने पद से जनपद पंचायत अध्यक्ष संध्या सिंगारे के नाम त्यागपत्र प्रस्तुत करते हुए मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 37 तथा पंचायत (पदाधिकारियों का त्यागपत्र) नियम, 1995 के तहत नियमानुसार इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है जो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, वही आशु पुरोहित ने ये भी कहा वह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिपरिया को भी आज त्यागपत्र की कॉपी देने जाएंगे । हालांकि जनपद पंचायत अध्यक्ष ने अभी इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है उनका कहना है कि इस विषय पर कुछ दिन विचार करने के बाद नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा, इस्तीफे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है । वहीं स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पिछले 3–4 वर्षों से जनपद सदस्य की बातों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था और ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों की अनदेखी हो रही थी, कुछ सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि पहले उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी । वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओर भी जनपद सदस्य अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं ।3
- नरसिंहपुर-कर्मचारियों के नाम पर लिया लाखो का लोन शिवसेना ने खोला मोर्चा,न्याय नहीं मिला तो दी आंदोलन की चेतावनी नरसिंहपुर जिले में रसूखदारों ने अपनी कंपनी फैक्ट्री में कर्मचारियों को रोजगार तो दिया लेकिन उनके नाम पर बैंकों से लाखों का लोन ले लिया और अब उन्ही कर्मचारियों को अपनी हक की मजदूरी चार महीने से नही दी जा रही जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई कर्मचारियों को खाने के लाले पड़ गए जब यह मुद्दा शिवसेना के संज्ञान में आया तो कर्मचारियों के हित में शिवसेना ने आवाज बुलंद की और कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा और जल्द इस पूरे मामले पर कार्यवाही की मांग की1
- *सड़क हादसे में पति की मौत, अज्ञात वाहन चालक की पहचान की मांग; CCTV फुटेज सुरक्षित कराने एसपी से लगाई गुहार!* नरसिंहपुर। 18 सितम्बर 2026 28 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे ग्राम मुरली पौंडी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में लखन मेहरा, पिता भागचंद मेहरा की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा मेहरा ने अब पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर अज्ञात वाहन एवं चालक की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में पुष्पा मेहरा ने बताया कि दुर्घटना में उनके पति की मृत्यु हुई और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ था। उनका कहना है कि घटना को काफी समय बीत जाने के बाद भी अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के संबंध में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। आवेदिका ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि 28 जुलाई की रात करीब 10 बजे के आसपास की घटनास्थल से संबंधित CCTV फुटेज सुरक्षित कराकर जांच कराई जाए। साथ ही आसपास के पेट्रोल पंप, पुल एवं सड़क पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी जांच में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। आवेदन में अज्ञात वाहन एवं चालक की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने तथा संबंधित थाना प्रभारी को मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच के निर्देश देने की मांग की गई है। इसके अलावा आवेदिका ने मामले में अब तक की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया है। पुष्पा मेहरा ने आवेदन के साथ 181 शिकायत की प्रति/शिकायत नंबर 40271604 का उल्लेख भी किया है। अब पुलिस जांच के दौरान CCTV एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान हो पाती है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।1
- प्रदीप शर्मा करेली एसीएन भारत करेली थाना अंर्तगत ग्राम पनारी में अवैध शराब पर सवाल, वर्चस्व की लड़ाई में नौसेना के जवान पर चाकू से हमला अवैध शराब को लेकर पहले भी शिकायतों का दावा1