logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाराणसी में नगर निगम जर्जर हो चुके 21 मकान व दुकान गिराने गया था। लोग 10 दिन की मोहलत मांग रहे थे। अधिकारी नहीं माने। एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा ली।

15 hrs ago
user_Awadh News
Awadh News
Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

वाराणसी में नगर निगम जर्जर हो चुके 21 मकान व दुकान गिराने गया था। लोग 10 दिन की मोहलत मांग रहे थे। अधिकारी नहीं माने। एक व्यक्ति ने अपने घर में आग लगा ली।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मितौली खीरी। डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं
    1
    मितौली खीरी।
डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी 
इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • सोनभद्र -पति-पत्नी-वो का हाईवोल्टेज ड्रामा सिटी मार्ट में सोनभद्र में एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने सिटी मार्ट पहुंचा था, तभी पीछे-पीछे उसकी पत्नी भी वहां आ गई। इसके बाद शॉपिंग मॉल के अंदर जमकर हंगामा हुआ और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    1
    सोनभद्र -पति-पत्नी-वो का हाईवोल्टेज ड्रामा सिटी मार्ट में
सोनभद्र में एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने सिटी मार्ट पहुंचा था, तभी पीछे-पीछे उसकी पत्नी भी वहां आ गई। इसके बाद शॉपिंग मॉल के अंदर जमकर हंगामा हुआ और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योगी बोले-कटे इसलिए थे, क्योंकि बंटे थे फिर बटेंगे, तो कटेंगे बांग्लादेश में रोज दलित हिंदू मारे जा रहे सीतापुर में सीएम योगी ने कहा- अगर सनातन पर संकट आएगा तो देश पर संकट आएगा। बंटोगे तो कटोगे। इसलिए बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। भूतकाल में गुलाम इसलिए हुए थे कि हम बंटे थे। भूतकाल में कटे इसलिए थे क्योंकि हम बंटे थे। बांग्लादेश में आज हिंदुओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। वहां रोज दलित हिंदुओं की हत्या हो रही है। लेकिन देश के लोग चुप हैं। इसलिए हमें एकजुट रहना है। सीएम ने यहां तपोधाम आश्रम में गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल का अनावरण किया। गिरधारी नाथ महाराज पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित शक्तिपीठ के संत रहे हैं। देश के बंटवारे के बाद उन्होंने सीतापुर में आकर अपनी साधना पूरी की थी। जिनकी याद में तपोधाम आश्रम में उनका स्मारक बनाया गया है। अब नैमिष में महंत गिरधारी नाथ को भी जान सकेंगे सीएम ने कहा- जिस तरह पूर्वी भारत में शक्तिपीठ का महत्व है, वैसे ही पश्चिम में हिंगलाज का महत्व है। फिलहाल ये मंदिर पाकिस्तान में स्थित है। वहां हमारे बहुत कम लोग ही दर्शन करने जा पाते हैं। सीतापुर भारत के सनातन का पौराणिक स्थल है। भारत के पौराणिक स्थलों को पुनर्स्थापित करने का जिम्मा हमने लिया है। 3500 वर्ष पहले 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिष में की थी और सभी ग्रंथ वही लिखा है। नैमिष ही महापुरुषों की तपस्थली है। अब यहां महंत गिरधारी नाथ को भी लोग जान सकेंगे। हमारे यहां चीटी को आंटा डालते हैं, ये सनातन की समानता सनातन में पहला ग्रास गो माता और अंतिम ग्रास कुत्ते को दिया जाता है। ये समता का व्यवहार है, जो सिर्फ भारत में मिलेगा। चीटी को भी लोग आटा डालते हैं। कितना भी जहरीला सांप हो उसे भी लोग नागमंचमी के दिन दूध पिलाते हैं। ये सनातन में ही संभव है। पिछले 11 साल में देश ने तरक्की की चीन बढ़ रहा था और भारत को बढ़ाने का जो प्रयास होना चाहिए था वो नहीं हो पाया। मुगलों ने तो लूटा ही था और अंग्रेजों ने आश्रम पद्धति को खत्म करने का काम किया। देश 1947 में आजाद होता है, तब दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी महज 2 फीसदी रह गई थी। पिछले 11 वर्षों में भारत की प्रगति देखा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नंबर होगा।
    1
    योगी बोले-कटे इसलिए थे, क्योंकि बंटे थे फिर बटेंगे, तो कटेंगे बांग्लादेश में रोज दलित हिंदू मारे जा रहे
सीतापुर में सीएम योगी ने कहा- अगर सनातन पर संकट आएगा तो देश पर संकट आएगा। बंटोगे तो कटोगे। इसलिए बांटने वाले लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है।
भूतकाल में गुलाम इसलिए हुए थे कि हम बंटे थे। भूतकाल में कटे इसलिए थे क्योंकि हम बंटे थे। बांग्लादेश में आज हिंदुओं की हालत किसी से छिपी नहीं है। वहां रोज दलित हिंदुओं की हत्या हो रही है। लेकिन देश के लोग चुप हैं। इसलिए हमें एकजुट रहना है।
सीएम ने यहां तपोधाम आश्रम में गिरधारी नाथ महाराज स्मारक स्थल का अनावरण किया। गिरधारी नाथ महाराज पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थित शक्तिपीठ के संत रहे हैं। देश के बंटवारे के बाद उन्होंने सीतापुर में आकर अपनी साधना पूरी की थी। जिनकी याद में तपोधाम आश्रम में उनका स्मारक बनाया गया है।
अब नैमिष में महंत गिरधारी नाथ को भी जान सकेंगे सीएम ने कहा- जिस तरह पूर्वी भारत में शक्तिपीठ का महत्व है, वैसे ही पश्चिम में हिंगलाज का महत्व है। फिलहाल ये मंदिर पाकिस्तान में स्थित है। वहां हमारे बहुत कम लोग ही दर्शन करने जा पाते हैं।
सीतापुर भारत के सनातन का पौराणिक स्थल है। भारत के पौराणिक स्थलों को पुनर्स्थापित करने का जिम्मा हमने लिया है। 3500 वर्ष पहले 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिष में की थी और सभी ग्रंथ वही लिखा है। नैमिष ही महापुरुषों की तपस्थली है। अब यहां महंत गिरधारी नाथ को भी लोग जान सकेंगे।
हमारे यहां चीटी को आंटा डालते हैं, ये सनातन की समानता
सनातन में पहला ग्रास गो माता और अंतिम ग्रास कुत्ते को दिया जाता है। ये समता का व्यवहार है, जो सिर्फ भारत में मिलेगा। चीटी को भी लोग आटा डालते हैं। कितना भी जहरीला सांप हो उसे भी लोग नागमंचमी के दिन दूध पिलाते हैं। ये सनातन में ही संभव है। पिछले 11 साल में देश ने तरक्की की
चीन बढ़ रहा था और भारत को बढ़ाने का जो प्रयास होना चाहिए था वो नहीं हो पाया। मुगलों ने तो लूटा ही था और अंग्रेजों ने आश्रम पद्धति को खत्म करने का काम किया। देश 1947 में आजाद होता है, तब दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की भागीदारी महज 2 फीसदी रह गई थी।
पिछले 11 वर्षों में भारत की प्रगति देखा होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। अब भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। अमेरिका और चीन के बाद भारत का नंबर होगा।
    user_Ankitsinghtomar
    Ankitsinghtomar
    पत्रकार महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पलिया से लखनऊ जा रही बस की ट्रेक्टर से भयंकर टक्कर,प्राइवेट बस पलिया रोड के दाऊदपुर के पास हुआ हादसा।
    1
    पलिया से लखनऊ जा रही बस की ट्रेक्टर से भयंकर टक्कर,प्राइवेट बस पलिया रोड के दाऊदपुर के पास हुआ हादसा।
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अस्पताल में जबरन बयान और ऑक्सीजन हटाने का गंभीर आरोप पलिया कलां-खीरी। थाना पलिया क्षेत्र के ग्राम बंशीनगर फरसहिया निवासी तरसम सिंह ने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र मनजिन्दर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि जायदाद हड़पने की नीयत से साजिश रचकर उनके पुत्र को प्रताड़ित किया गया, फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए और इलाज के दौरान उसकी ऑक्सीजन तक निकाल दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अंततः मौत हो गई। पीड़ित के अनुसार उनका पुत्र मनजिन्दर सिंह बीते करीब 20 दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज लखनऊ स्थित न्यू लाइफ आयुष्मान हास्पिटल में चल रहा था। आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे दिन में कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मनजिन्दर सिंह पर दबाव बनाते हुए जबरन बयान दिलाने का प्रयास किया, कि उसके पिता मलकीत सिंह द्वारा दी गई संपत्ति उनके नाम करा दी जाए। जब मनजिन्दर सिंह ने इनकार किया तो आरोपितों ने फर्जी वीडियो बनवाकर और कागजातों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने मनजिन्दर सिंह की ऑक्सीजन निकाल दी और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपितों ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। तरसम सिंह ने यह भी आशंका जताई है कि इसी प्रकार की साजिश के तहत उनके ससुर मलकीत सिंह की भी पहले मौत हुई थी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे प्रकरण की गहन जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध हत्या, धोखाधड़ी और षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अस्पताल में जबरन बयान और ऑक्सीजन हटाने का गंभीर आरोप
पलिया कलां-खीरी। थाना पलिया क्षेत्र के ग्राम बंशीनगर फरसहिया निवासी तरसम सिंह ने पलिया कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र मनजिन्दर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि जायदाद हड़पने की नीयत से साजिश रचकर उनके पुत्र को प्रताड़ित किया गया, फर्जी दस्तावेज तैयार कराए गए और इलाज के दौरान उसकी ऑक्सीजन तक निकाल दी गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और अंततः मौत हो गई।
पीड़ित के अनुसार उनका पुत्र मनजिन्दर सिंह बीते करीब 20 दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज लखनऊ स्थित न्यू लाइफ आयुष्मान हास्पिटल में चल रहा था। आरोप है कि 3 फरवरी 2026 को करीब 11 बजे दिन में कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचकर मनजिन्दर सिंह पर दबाव बनाते हुए जबरन बयान दिलाने का प्रयास किया, कि उसके पिता मलकीत सिंह द्वारा दी गई संपत्ति उनके नाम करा दी जाए। जब मनजिन्दर सिंह ने इनकार किया तो आरोपितों ने फर्जी वीडियो बनवाकर और कागजातों पर अंगूठा व हस्ताक्षर करवा लिए।
पीड़ित पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपितों ने मनजिन्दर सिंह की ऑक्सीजन निकाल दी और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपितों ने परिवार के सदस्यों को धमकी दी कि यदि मामले की शिकायत की गई तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।
तरसम सिंह ने यह भी आशंका जताई है कि इसी प्रकार की साजिश के तहत उनके ससुर मलकीत सिंह की भी पहले मौत हुई थी। पीड़ित ने पुलिस से पूरे प्रकरण की गहन जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध हत्या, धोखाधड़ी और षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरान्त आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Rajisthan Media
    Rajisthan Media
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • चपरतला खीरी डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं
    1
    चपरतला खीरी
डीसीएम श्रीराम ग्रुप की चीनी मिल अजबापुर ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली निकालकर किसानों को ज्यादा से ज्यादा गन्ना बोने की अपील की गयी 
इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे किसानों को गन्ने की खेती से फायदा भी बताएं
    user_मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    मीडिया का आधिकार समाचार लखीमपुर खीरी
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • सीतापुर : सीतापुर के प्रसिद्ध तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
    1
    सीतापुर : सीतापुर के प्रसिद्ध तपोधाम आश्रम में मूर्ति स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही तथा चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    Voice of people सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • संदिग्ध अवस्था में युवक की गोली लगने से मौत, किराने का सामान घर लेने मितौली निकला था। मितौली( लखीमपुर खीरी) थाना क्षेत्र के लल्हौआ मितौली मार्ग पर बड़ी नहर पुल के पश्चिम किराना व्यापारी मनीष राठौर 35 की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई। युवक के गर्दन से नीचे सटाकर गोली लगी है पीछे सर में भी चोट के निशान है। मृतक युवक किराने का समाना लेने मितौली जा रहा था। घटना स्थल से बाइक करीब 50 मीटर दूर मिली है। हाथ में अवैध तमंचा भी मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई  मृतक का भाई शैलेन्द्र उर्फ सोनू लल्हौआ से मितौली आ रहा था तब उसने शव पड़ा देख घर लौट गया परिवार वालों को सूचना दी घटना स्थल पर बड़ी संख्या ग्रामीण पहुंच गए। सीओ यादवेंद्र व थाना प्रभारी महेश पाठक भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। पुलिस आत्महत्या या हत्या सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जुट गई मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर पुत्र की हत्या आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी है। शव का पीएम कराया जा रहा है।
    1
    संदिग्ध अवस्था में युवक की गोली लगने से मौत, किराने का सामान घर लेने मितौली निकला था।
मितौली( लखीमपुर खीरी) थाना क्षेत्र के लल्हौआ मितौली मार्ग पर बड़ी नहर पुल के पश्चिम किराना व्यापारी मनीष राठौर 35 की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत हो गई। युवक के गर्दन से नीचे सटाकर गोली लगी है पीछे सर में भी चोट के निशान है। मृतक युवक किराने का समाना लेने मितौली जा रहा था। घटना स्थल से बाइक करीब 50 मीटर दूर मिली है। हाथ में अवैध तमंचा भी मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई 
मृतक का भाई शैलेन्द्र उर्फ सोनू लल्हौआ से मितौली आ रहा था तब उसने शव पड़ा देख घर लौट गया परिवार वालों को सूचना दी घटना स्थल पर बड़ी संख्या ग्रामीण पहुंच गए। सीओ यादवेंद्र व थाना प्रभारी महेश पाठक भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है। पुलिस आत्महत्या या हत्या सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल जुट गई मृतक के पिता ने अज्ञात लोगों पर पुत्र की हत्या आरोप लगा कर पुलिस को तहरीर दी है। शव का पीएम कराया जा रहा है।
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.