मुनस्यारी में 14 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, POCSO में मुकदमा दर्ज पिथौरागढ़। मुनस्यारी से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने जिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी की एक साल पहले गुपचुप शादी की गई थी। आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस पुणे जाने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, लड़की और आरोपी युवक एक-दूसरे को स्कूल से जानते थे। दोनों ने पिछले साल मंदिर में शादी की और बाद में पुणे में साथ रहने लगे, जहां युवक एक निजी कंपनी में काम करता है। डिलीवरी के समय वह पुणे में ही मौजूद था और अब तक मुनस्यारी नहीं लौटा है। अस्पताल से पुलिस को मिली सूचना प्रसव पीड़ा होने पर ससुराल पक्ष के लोग किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर बबीता टम्टा ने बताया कि POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पारिवारिक स्थिति भी जटिल बताया जा रहा है कि किशोरी के पिता पुणे में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं, जबकि उसकी मां पहले ही परिवार छोड़ चुकी है। वह मुनस्यारी में अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी और शादी के बाद पुणे चली गई थी। लड़की के माता-पिता दोनों दूसरी शादी कर चुके हैं। बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि समिति को मामले की जानकारी दे दी गई है और अस्पताल में किशोरी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। देखभाल के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुणे जा सकती है। अब तक आरोपी मुनस्यारी नहीं पहुंचा है। यदि आने वाले दिनों में भी वह नहीं आता है तो पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। बलुवाकोट थानाध्यक्ष नीमा बोहरा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी युवक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित जिला महिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक 21 वर्ष का है और वर्तमान में पुणे में काम करता है। नवजात के जन्म के बाद वह नामकरण के लिए गांव आने वाला था, लेकिन कानूनी कार्रवाई शुरू होने के बाद वह घर नहीं लौटा है और फिलहाल पुणे में ही मौजूद है।

- Platelet-Rich Plasma (PRP) therapy for hair loss is a non-surgical, three-step medical procedure where a patient’s blood is drawn, processed in a centrifuge to concentrate platelets, and injected into the scalp to stimulate hair growth. It is commonly used for androgenetic alopecia (pattern baldness) to increase hair density and follicle health1
- 🔥 LAND FOR SALE – VIRAL DEAL ALERT! 😳🏡 Delhi–Dehradun Highway se sirf 15 minute ki duri par, Shakumbhari Road se 20 meter andar 📍 📐 Total Area: 4 Bigha 📏 Front: 180 Ft | Depth: 100 Ft 🛣 Road: 40 Ft Wide 🌿 100% Green View | Peaceful Location 🏫 Nearby: Doon College, GRD School 📍 Perfect for Investment | Township | Farmhouse 👉 Aisi badi land deal itni prime location par milna almost impossible hai! ⚠️ Aaj nahi liya toh kal regret pakka! 📞 Site visit ke liye abhi call kare: 👩💼 Miss Ritu Singh – 9528242511 📞 8077606460 | 8475834020 🔥 Limited Time Deal – Jaldi kare warna opportunity nikal jayegi! #LandForSale #DehradunProperty #ViralDeal #InvestmentOpportunity #FarmhouseLand #MissRituSingh1
- 16/04/2026 @ 6:52pm near sai mandir mohobewala Dehradun2
- The Aman Times डोईवाला पुलिस की बदमाश से मुठभेड़। डोईवाला में ऑपरेशन प्रहार के तहत देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़। पुलिस चेकिंग के दौरान भाग रहे आरोपी ने टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल। अभियुक्त के पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद, घटना में प्रयुक्त कार सीज। घायल बदमाश क्रान्तानाथ निवासी पथरी हरिद्वार पर चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज, पहले से था वांछित। एसएसपी देहरादून परमेंद्र डोबाल ने अस्पताल पहुंचकर ली घटना की जानकारी, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी।1
- टिहरी मे जन समस्याओ सहित सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर गरजे कांग्रेस के दिग्गज नेता1
- हर्रावाला क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि एक संदिग्ध वाहन काफी देर से खड़ा है। सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन संदिग्ध, कुख्यात चोर कांता, कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीछा किया, कांता ने बैरियर तोड़े, और आगे जाकर एक खंभे से टकरा गया। वह जंगल की ओर भागा, पुलिस पर फायरिंग की, और जवाबी फायरिंग में घायल हुआ। पुलिस ने उसे पकड़कर दून अस्पताल में भर्ती कराया, और फिलहाल, उसका इलाज जारी है।1
- SSP श्वेता चौबे की सख्ती से साइबर ठग बेनकाब — ऑपरेशन प्रहार के तहत फर्जी बिजली अधिकारी बनकर लाखों की ठगी करने वाला अभियुक्त झारखंड से गिरफ्तार प्रदेश भर में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। फर्जी बिजली विभाग का अधिकारी बनकर आमजन को ठगी का शिकार बनाने वाले अभियुक्त को थाना लमबगांव पुलिस द्वारा झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। घटना का विवरण दिनांक 19 फरवरी 2026 को महेश सिंह रावत निवासी ग्राम हैरवाल, थाना लम्बगांव द्वारा एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही वादी के बैंक खाते से ₹2,59,500 की धनराशि धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पंजीकृत अभियोग उक्त प्रकरण में थाना लम्बगांव पर मु0अ0सं0 03/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उ0नि0 श्री शिवराम द्वारा की गई। पुलिस कार्यवाही विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन झारखंड राज्य में चिन्हित की गई। तत्पश्चात थाना लम्बगांव पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को अभियुक्त शिवम कुमार साहू (उम्र 22 वर्ष) निवासी बागबेडा, जमशेदपुर, झारखंड को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा खुलासा किया गया कि वह एक संगठित गिरोह का सदस्य है, जो गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें 10–15% कमीशन देकर ठगी की रकम का लेन-देन करता है। अभियोग में धारा 66(डी) आईटी एक्ट की वृद्धि की गई है ट्रांजिट रिमांड गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है तथा उसे जनपद टिहरी गढ़वाल लाया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार अभियुक्त • शिवम कुमार साहू पुत्र उमेश साहू • निवासी: बागबेडा, जमशेदपुर, झारखंड • उम्र: 22 वर्ष पुलिस टीम • उ0नि0 ना0पु0 श्री शिवराम • का0 07 ना0पु0 अमजद खान पुलिस की अपील जनपद टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि— किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर कॉल/मैसेज करने वालों से सतर्क रहें साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना से संपर्क करें1
- The Aman Times 🚨 देहरादून में फिर सड़क हादसा देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण कई वाहन इसकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोग चोटिल हो गए। 📍 हॉटस्पॉट बना मोहब्बेवाला मोहब्बेवाला क्षेत्र पहले से ही हादसों का केंद्र माना जाता रहा है। यहां अक्सर तेज रफ्तार, ब्रेक फेल और टायर फटने जैसी घटनाओं के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 🚗 पहले भी कई बार एक साथ कई वाहनों की टक्कर और भारी जाम की स्थिति बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के ठोस इंतजाम नजर नहीं आते। 🙏 राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ❗ बड़ा सवाल: क्या प्रशासन इस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर सख्ती करेगा?1