कांवड़ मेला-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान सोरों, कासगंज। कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद सोरों के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ। समारोह में कांवड़ मेला के दौरान कर्मठता, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोरों के समस्त सम्मानित सभासदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी/एसडीएम हर्षिता देवड़ा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आकाश महेरे, बड़े बाबू जयप्रकाश दुबे, प्रशांत शर्मा, गोपाल स्वामी, तरुण पाठक, दिनेश, कृष्ण मुरारी, कृष्ण मुरारी बघेल, मेड सुनील कुमार वाल्मीकि, नरेश कुमार वाल्मीकि तथा समाजसेवी सौरभ दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ मेला के सफल आयोजन में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके समर्पण और मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया।
कांवड़ मेला-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान सोरों, कासगंज। कांवड़ मेला-2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के सम्मान में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद सोरों के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ। समारोह में कांवड़ मेला के दौरान कर्मठता, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद सोरों के समस्त सम्मानित
सभासदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी/एसडीएम हर्षिता देवड़ा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, आकाश महेरे, बड़े बाबू जयप्रकाश दुबे, प्रशांत शर्मा, गोपाल स्वामी, तरुण पाठक, दिनेश, कृष्ण मुरारी, कृष्ण मुरारी बघेल, मेड सुनील कुमार वाल्मीकि, नरेश कुमार वाल्मीकि तथा समाजसेवी सौरभ दीक्षित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ मेला के सफल आयोजन में कर्मचारियों की भूमिका की सराहना करते हुए उनके समर्पण और मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया।
- विश्व गुरु बनने का प्रथम चरण गांव और ग्राम पंचायत से होकर गुजरता है। जब तक हमारी ग्राम पंचायतें साफ-सुथरी, स्वच्छ और विकसित नहीं होंगी, तब तक हमारा देश विश्व गुरु बनने की दिशा में मजबूती से कैसे आगे बढ़ेगा? आखिर जिस देश की नींव गांवों में बसती है, उस देश की पहचान भी गांवों की स्थिति से होती है। आज ग्राम शीतलवाड़ा और ग्राम पंचायत धुबई में यदि रास्तों की स्थिति खराब है और स्वच्छता की समस्याएं बनी हुई हैं, तो यह हम सभी के लिए सोचने का विषय है। हमारा सवाल किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि व्यवस्था से है—क्या स्वच्छ, सुंदर और विकसित गांवों के बिना एक विकसित और विश्व गुरु भारत का सपना पूरा हो सकता है?” ग्राम शीतलवाड़ा | ग्राम पंचायत धुबई ब्लॉक हसायन | तहसील सिकंदराराव | जनपद हाथरस “स्वच्छ गांव, सशक्त पंचायत — तभी बनेगा भारत विश्व गुरु।”1
- एटा: केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के अवागढ़ पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा अवागढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर अवागढ़ नगर में धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर रोड स्थित प्रेमा देवी पब्लिक स्कूल से हुआ। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एटा रोड स्थित पचौरी फार्म हाउस पहुंची। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा मुख्य अतिथि तथा एटा सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजन समिति की ओर से केंद्रीय मंत्री, विधायक सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायक सिंह फौजी ने की, जबकि मंच का संचालन डॉ. राजपाल सिंह ने किया। मंच से केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड ने समाज में शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा को क्षेत्र एवं समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और उनके समाधान की मांग की। वहीं मंच पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी के स्वरूप में मौजूद बालिका को तलवार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजक रघुवीर सिंह लोधी, संयोजक एडवोकेट हरिशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष दिनेश लोधी, महामंत्री मुनेश लोधी, संरक्षक रोहन सिंह वर्मा नेताजी,किसान नेता लोधी तेज सिंह वर्मा, मानवेन्द्र सिंह लोधी (समाज सेवी),शिशुपाल लोधीकुंवर पाल लोधी, अमर पाल सिंह लोधी, सतीश लोधी, योगेश राजपूत आनंदपुर, राहुल राजपूत, कमलेश राजपूत, पंकज लोधी, रविकांत लोधी, रोहित राजपूत, सोनू अध्यापक, एड. निर्देश लोधी, पंकज लोधी,बलदेव लोधी, डॉ. राजवीर सिंह आनंदपुर और अतर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं मानवेंद्र सिंह लोधी ‘मानू भईया’, समाज सेवी की ओर से शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों एवं यात्रियों के लिए जल वितरण की व्यवस्था की गई। जल वितरण के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई। शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- बदायूं में सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा की स्थापना रोकने पर बवाल। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया। पुलिस, PAC, एंबुलेंस सहित कई वाहनों के शीशे टूटे। कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना है।1
- एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। एटा/सकीट। आगामी बारावफात एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सकीट श्री नीतीश गर्ग के नेतृत्व में थाना सकीट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और सार्वजनिक क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। क्षेत्राधिकारी सकीट ने मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहते हुए निरंतर गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।3
- एटा में रानी अवंतीबाई लोधी की 195वीं जयंती के अवसर पर एटा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जीटी रोड़ पर उत्साह का जनसैलाब उमड़ पड़ा ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर युवा और बुजुर्ग नाचते-झूमते नजर आए। लोग वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ पैदल आगे बढ़े। भव्य आकर्षित झांकियां और भारी भीड़ शोभायात्रा के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। वीरांगना अवंतीबाई जयंती के अवसर पर पूरे शहर में गौरव और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने बड़ा दावा किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह 2017 में बीजेपी ने 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाई थी, उसी तरह इस बार भी सरकार बनाएगी 2027 के चुनाव को लेकर पार्टी पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।1
- Pan Pdf Download Service Available 🚨🛜🔥 #viralreels #virel #popularpic #reelviral #instalike1
- बदायूं से बहुत बड़ी खबर 🔴🔴 #BADAUN मे सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना को लेकर बवाल..पुलिस पर जमकर पथराव,12 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़..पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल,मौके पर भारी पुलिस बल तैनात फैजगंज बेहटा के सीकरी गांव में बिना अनुमति बाबा साहब की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद बढ़ा.... दोबारा चबूतरा बनाने की कोशिश पर पुलिस पर पथराव, 12 से ज्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त,पुलिस ने उपद्रवियों को हिरासत में लिया....!1
- शाहजहांपुर - नगर निगम पार्षद है. हाथों में गंगाजल लेकर कसम खा रहे हैं कि भ्रष्टाचार की कमाई में ईमानदारी से बंटवारा होगा. नगर निगम से होने वाली आमदनी 60 हिस्सों में बराबर बंटेंगी.1