कलिजरा में ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ, भव्य कलश स्थापना के साथ गूंजा धर्म का जयघोष कलिजरा, वागड़ की धर्मधरा कलिजरा में पहली बार आर्यिका संघ के ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाहुबली परिसर में ध्वजारोहण से हुआ, जिसका सौभाग्य धनपाल पचोरी (नौगामा) को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्य श्री 108 विभव सागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका सिद्ध श्री, आर्यिका संघ श्री एवं आर्यिका सभा श्री के 10वें पावन वर्षायोग (चातुर्मास) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रधान सुभाषजी तथा अब्दुल गफ्फार ने किया, जबकि मंगलाचरण ईशानवी एवं फैनी ने प्रस्तुत किया। कलश स्थापना से पूर्व बालिका मंडल, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल की धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नौगामा, बागीदौरा, बड़ोदिया, परतापुर, घाटोल, तलवाड़ा, अरथूना, बांसवाड़ा, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, सागवाड़ा सहित मध्यप्रदेश के इंदौर एवं दक्षिण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आर्यिका संघ के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज अध्यक्ष रतनपाल दोसी ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन भैयाजी एवं संजीव धनावत ने किया। अपने प्रेरणादायी प्रवचन में आर्यिका सिद्ध श्री ने कहा कि "मन में धर्म के भाव जागृत होना ही सच्चे धर्म की पहचान है।" उन्होंने कहा कि चातुर्मास का उद्देश्य धन नहीं, बल्कि धर्म का अर्जन करना है। वहीं आर्यिका सभा श्री ने कलश को समृद्धि, मंगल और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए प्रत्येक घर को धर्ममय बनाने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान प्रथम कलश गांधी बदामीलाल कुशलजी परिवार, द्वितीय गांधी पंकज कुमार केसरीमल परिवार, तृतीय दोसी नगीनलाल किशनलाल परिवार, चतुर्थ रतनपाल मोतीलाल दोसी परिवार तथा पंचम सुशील रतनपाल घोड़ा परिवार को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंत में बालिकाओं, महिलाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया
कलिजरा में ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ, भव्य कलश स्थापना के साथ गूंजा धर्म का जयघोष कलिजरा, वागड़ की धर्मधरा कलिजरा में पहली बार आर्यिका संघ के ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाहुबली परिसर में ध्वजारोहण से हुआ, जिसका सौभाग्य धनपाल पचोरी (नौगामा) को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्य श्री 108 विभव सागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका सिद्ध श्री, आर्यिका संघ श्री एवं आर्यिका सभा श्री के 10वें पावन वर्षायोग (चातुर्मास) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रधान सुभाषजी तथा अब्दुल गफ्फार ने किया, जबकि मंगलाचरण ईशानवी एवं फैनी ने प्रस्तुत किया। कलश स्थापना से पूर्व बालिका मंडल, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल की धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नौगामा, बागीदौरा, बड़ोदिया, परतापुर, घाटोल, तलवाड़ा, अरथूना, बांसवाड़ा, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, सागवाड़ा सहित मध्यप्रदेश के इंदौर एवं दक्षिण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आर्यिका संघ के
चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज अध्यक्ष रतनपाल दोसी ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन भैयाजी एवं संजीव धनावत ने किया। अपने प्रेरणादायी प्रवचन में आर्यिका सिद्ध श्री ने कहा कि "मन में धर्म के भाव जागृत होना ही सच्चे धर्म की पहचान है।" उन्होंने कहा कि चातुर्मास का उद्देश्य धन नहीं, बल्कि धर्म का अर्जन करना है। वहीं आर्यिका सभा श्री ने कलश को समृद्धि, मंगल और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए प्रत्येक घर को धर्ममय बनाने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान प्रथम कलश गांधी बदामीलाल कुशलजी परिवार, द्वितीय गांधी पंकज कुमार केसरीमल परिवार, तृतीय दोसी नगीनलाल किशनलाल परिवार, चतुर्थ रतनपाल मोतीलाल दोसी परिवार तथा पंचम सुशील रतनपाल घोड़ा परिवार को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंत में बालिकाओं, महिलाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया
- कलिजरा में ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ, भव्य कलश स्थापना के साथ गूंजा धर्म का जयघोष कलिजरा, वागड़ की धर्मधरा कलिजरा में पहली बार आर्यिका संघ के ऐतिहासिक चातुर्मास का शुभारंभ भव्य कलश स्थापना के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बाहुबली परिसर में ध्वजारोहण से हुआ, जिसका सौभाग्य धनपाल पचोरी (नौगामा) को प्राप्त हुआ। इसके बाद आचार्य श्री 108 विभव सागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका सिद्ध श्री, आर्यिका संघ श्री एवं आर्यिका सभा श्री के 10वें पावन वर्षायोग (चातुर्मास) का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, पूर्व जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रधान सुभाषजी तथा अब्दुल गफ्फार ने किया, जबकि मंगलाचरण ईशानवी एवं फैनी ने प्रस्तुत किया। कलश स्थापना से पूर्व बालिका मंडल, महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल की धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नौगामा, बागीदौरा, बड़ोदिया, परतापुर, घाटोल, तलवाड़ा, अरथूना, बांसवाड़ा, सज्जनगढ़, कुशलगढ़, सागवाड़ा सहित मध्यप्रदेश के इंदौर एवं दक्षिण क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आर्यिका संघ के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज अध्यक्ष रतनपाल दोसी ने बताया कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम का संचालन भैयाजी एवं संजीव धनावत ने किया। अपने प्रेरणादायी प्रवचन में आर्यिका सिद्ध श्री ने कहा कि "मन में धर्म के भाव जागृत होना ही सच्चे धर्म की पहचान है।" उन्होंने कहा कि चातुर्मास का उद्देश्य धन नहीं, बल्कि धर्म का अर्जन करना है। वहीं आर्यिका सभा श्री ने कलश को समृद्धि, मंगल और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक बताते हुए प्रत्येक घर को धर्ममय बनाने का संदेश दिया। आयोजन के दौरान प्रथम कलश गांधी बदामीलाल कुशलजी परिवार, द्वितीय गांधी पंकज कुमार केसरीमल परिवार, तृतीय दोसी नगीनलाल किशनलाल परिवार, चतुर्थ रतनपाल मोतीलाल दोसी परिवार तथा पंचम सुशील रतनपाल घोड़ा परिवार को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अंत में बालिकाओं, महिलाओं एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया2
- कुशलगढ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी अपनी ही दुर्दशा पर आंसु बहाता कुशलगढ़ बाईपास का रोड़ दो राजनेतिक दलों के दिग्गजों का मार्ग बदहाल , जवाबदेही से पिछे क्यु जनप्रतिनिधि व अधिकारी एक और केंद्र सरकार से लेकर राजस्थान में डबल इंजन की सरकार वही जीस कस्बे पर हमारी टीम पंहुची कुशलगढ़ वहां भी प्रधान भाजपा के तथा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड विराजमान,फीर भी कुशलगढ़ में बने बाईपास का डामरीकरण गड्ढों में तब्दील हो कर सरकार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता हुआ नजर आ रहा है, इस रोड़ पर सेकंडों दो पहिया व अन्य वाहनों का आवागमन होता है इतना ही नहीं सेकंडों लोग भी इसी मार्ग पर पेदल चलते हैं आलम यह है कि यह रोड़ बरसात में छोटे-छोटे नहीं बल्कि बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है पर सभी के सभी कुंभकर्ण की निंद क्यों सोएं हुएं हैं!हम आपको बतादे की जीस मार्ग पर हमारी कलम से पाठकों सरकार व जनप्रतिनिधियों तक ध्यान दिला रहे हैं उस मार्ग पर भाजपा नेता तथा पुर्व विधायक व संसदीय सचिव भीमा भाई डामोर तथा वर्तमान विधायक श्रीमती रमीला हुरतींग खडीया भी उसी मार्ग से गुजर कर अपने निवास पर आना जाना करते हैं वहीं अधिकारीयों का आना-जाना उसी मार्ग पर लगा रहता है पर इस मार्ग की दशा दिशा पर ध्यान केंद्रित क्यों नहीं क्या जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों व नगरपालिका प्रशासन की जवाबदारी नहीं तो क्या लोगों ने बताया कि इस बाईपास रोड पर खड्डे इतने की जरा सी चूक कभी भी हादसे को न्योता देदे लोगों ने बताया कि राजनेतिक दलों के लोग वोट बैंक और सत्ता के सिंहासन पर विराजमान हो कर जनप्रतिनिधि तो बनकर सत्ता का सुख प्राप्त कर लेते हैं पर इस मार्ग को सुधारने की आगे रहकर पहल क्यों नहीं करतें देखना यह होगा कि क्या मौजूदा सरकार जनप्रतिनिधि अधिकारी व नगरपालिका प्रशासन इस समस्या से निजात दिलाएंगे या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!4
- ग्राम पंचायत कचनारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया ग्राम पंचायत कचनारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया ग्राम पंचायत कचनारा आयोजित जीबीएच जनरल हास्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि: शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन डां.सुरेश जिनगर व ग्राम पंचायत सरपंच हारुन कुरैशी के सानिध्य में कचनारा ग्राम पंचायत मे रखा गया जिसमें बडी संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने नि शुल्क चिकित्सा परामर्श कराया1
- अरनोद थाना परिसर में जीवनरक्षक प्रशिक्षण, सीपीआर और प्राथमिक उपचार की दी जानकारी1
- मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान मूंगाणा में ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों ने दीं सेवाएं,मौके पर हुआ समस्याओं का त्वरित समाधान जुबेर अहमद धरियावद मूंगाणा-राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को ग्राम पंचायत मूंगाणा के अटल सेवा केंद्र (लोदिया रोड) स्थित भवन में ग्रामीण सेवा शिविर–2026 का फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें 22 विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर ग्रामीणों और आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र,विवाह पंजीयन,जॉब कार्ड,जन आधार सहित विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग ने नामांतरण, सीमा ज्ञान एवं भूमिहीन प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का निपटारा किया। चिकित्सा विभाग की ओर से आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही बीपी, शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच एवं कैंसर स्क्रीनिंग जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी लक्ष्मी लाल गमेती, नायब तहसीलदार नारायण लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हुरमल मईड़ा,एलडीसी गणेश मीणा, पटवारी बाबूलाल मीणा, सरपंच प्रशासक चंपा देवी मीणा, उप सरपंच शिवराज सिंह राणावत,वगतपुरा सरपंच प्रशासक हरिश्चंद्र मीणा, रमेश मेघवाल वार्ड पंच नरेश लबाना सुरक्षा गार्ड सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- सेवानिवृत्ति के तीन दिन बाद थामा भाजपा का दामन, पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने दिलाई सदस्यता; पंचायतीराज चुनाव की रणनीति पर भी हुई अहम चर्चा सीमलवाड़ा। क्षेत्र के पीठ निवासी एवं हाल ही में सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ शिक्षक व शिक्षक संघ के नेता प्रवीण जैन ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में नई पारी की शुरुआत की। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा स्वयं भाजपा पदाधिकारियों के साथ उनके निवास पहुंचे और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई। प्रवीण जैन 31 जुलाई को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। लंबे समय तक शिक्षा जगत में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ वे शिक्षक संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके सामाजिक सरोकार, अनुशासित कार्यशैली और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सोच को देखते हुए भाजपा ने उन्हें अपने साथ जोड़कर संगठन को नई मजबूती देने का प्रयास किया है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और समाज में मजबूत जनसंपर्क का लाभ पार्टी को आगामी समय में मिलेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाले लोगों का हमेशा सम्मान करती है। प्रवीण जैन जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्व के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में भाजपा और अधिक मजबूत होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुणवंत कलाल, मंडल अध्यक्ष परेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष कुंआ मगनलाल डामोर, मंडल महामंत्री रतन सिंह चौहान, प्रवीण पाटीदार, वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, अशोक भुता, राजुकुमार जैन, गोवर्धन जैन, भाविन पंड्या, अजीत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा भाजपा नेताओं के साथ जिला महामंत्री ईश्वर लाल लबाना के कार्यालय पहुंचे, जहां आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका तथा चुनावी रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान वरिष्ठ नेता जवाहर लाल लबाना भी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के समन्वय के साथ जनसंपर्क अभियान तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। इससे पूर्व सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग खंड सीमलवाड़ा में अधिशाषी अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए धंबोला निवासी दिनेश चंद्र नाथूलाल पंड्या का स्वागत अभिनंदन किया। वहीं धंबोला निवासी मुकेश मेहता जोकि विद्यानिकेतन स्कूल धंबोला में संस्थाप्रधान थे ओर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अनिल पंड्या का निधन होने पर दोनों के निवास पहुंच शोक सप्तम परिवार को ढांढस बंधाया ओर दोनों की तस्वीर समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश पंड्या, सुभाष पंड्या, धनेश्वर पाटीदार, विपिन पंड्या, सुनिल भट्ट सहित मौजूद रहे।1
- नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *✍️नीमकाथाना में भारी तबाही का मंजर हुआ शुरू एक बार फिर: सड़क चौड़ाइकरण, अतिक्रमण।🇮🇳* *नीमकाथाना में आज से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, कई लोग स्वयं तोड़ रहे मकान-दुकान* रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) नीम का थाना, सीकर ✍️नीमकाथाना। शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार, 3 अगस्त से सिरोही नदी से खेतड़ी रोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन के अनुसार सड़क की चौड़ाई 80 फीट की जानी है, जिसके दायरे में करीब 186 मकान व दुकानें आ रही हैं। कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू की गई, जिसमें मौसम बदलाव के कारण बीच में बारिश से विघ्न भी रहा। कार्रवाई से पहले कई लोग स्वयं ही अपने मकान व दुकानों का अतिक्रमण हटा रहे हैं। दूसरी ओर प्रभावित लोगों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के पट्टे हैं तथा बिना मुआवजा दिए कार्रवाई किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान होगा। कुछ प्रभावितों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश भी प्राप्त किया है। अतिक्रमण हटाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर, 5 डंपर सहित अन्य संसाधन तैनात किए हैं। कार्रवाई के दौरान नीमकाथाना शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही तथा मुख्य मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जबकि आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहा। आमजन, व्यापारियों एवं वाहन चालकों से प्रशासन का सहयोग करने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। सन् 2016 में वर्तमान स्टेट हाईवे भूदोली रोड़ को सड़क चौड़ाइकरण के लिए अतिक्रमण हटाए गए थे जहां ज्यादातर रहवासियों की बसावट थी और अब जो सड़क चौड़ाइकरण 80 फीट किया जा रहा है वह 10 साल बाद 2026 में, जहां ज्यादा व्यावसायिक एरिया है। हजारों लोगों की भीड़ शासन प्रशासन की मौजूदगी मैं यह अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आज कपिल मूर्ति से लेकर पुलिया तक अतिक्रमण हटाया गया, कल खेतड़ी मोड़ से लेकर कपिल हॉस्पिटल तक हटाया जाना है।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी श्रावण के पहले सोमवार पर हुई भजन संध्या। भजनों पर झूमे श्रद्धालु राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के कोटड़ा गांव स्थित महाकाली मंदिर पर श्रावण मास के पहले सोमवार को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया जीसमे कलसिंह महाराज विजय महाराज व मिडिया प्रभारी रुपसिंह डामोर राष्ट्रीय मानव धर्म रक्षा संघ भारत के सनातनी भक्तो ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाएं भजनों को सुनते ही भक्त नाचने झुमने लगें2