Shuru
Apke Nagar Ki App…
खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा कस्बे में बीती रात गौ-तस्करों और ग्रामीणों के बीच भारी हंगामा हुआ। तिजारा थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर (Swift Dzire) गाड़ी में गौवंश भरकर ले जा रहे तस्करों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की
सुनील कान्त गोल्डी
खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा कस्बे में बीती रात गौ-तस्करों और ग्रामीणों के बीच भारी हंगामा हुआ। तिजारा थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर (Swift Dzire) गाड़ी में गौवंश भरकर ले जा रहे तस्करों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की
More news from राजस्थान and nearby areas
- खैरथल-तिजारा पुलिस का बड़ा धमाका; गेहूं के खेत में लहलहा रही थी अफीम, 393 किलो खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार खैरथल-तिजारा जिले की खैरथल थाना पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने हरसौली गांव में घेराबंदी कर गेहूं की फसल के बीच अवैध रूप से उगाई गई अफीम की बड़ी खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 5050 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन 393 किलोग्राम बताया जा रहा है। गेहूं की आड़ में रची थी साजिश पुलिस अधीक्षक (SP) बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि तस्कर ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अफीम के पौधों को गेहूं की फसल के बीचों-बीच लगा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने खेत में दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में अफीम की फसल लहलहाती मिली। आरोपी ओमी जाट गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस ने खेत के मालिक ओमी पुत्र जगदीश प्रसाद (जाति जाट), निवासी हरसौली को मौके से ही धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में अफीम की खेती करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस टीम को मिली कामयाबी आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एडिशनल एसपी जया सिंह और सीओ लाल सिंह यादव के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। टीम का नेतृत्व खैरथल थानाधिकारी रामकिशन यादव ने किया। इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह (न. 172) की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने आसूचना संकलन कर इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। पुलिस की चेतावनी एडिशनल एसपी जया सिंह ने साफ कर दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- अवैध गैस एजेंसी पर कार्रवाई, 150 सिलेंडर जब्तः अलवर के धनखेड़ा गांव में रसद विभाग ने की रेड, खेतों के बीच 2000 रुपए में बेचे जा रहे थे सिलेंडर1
- Post by Voice of Labour1
- Post by Sachin kumar1
- अलवर/लक्ष्मणगढ़: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। लक्ष्मणगढ़ से अलवर जाने वाली Rajasthan State Road Transport Corporation की एक बस के चालक द्वारा चलती गाड़ी में मोबाइल फोन पर बात करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या RJ02PA 8979 (अलवर डिपो), जो सुबह करीब 11:45 बजे लक्ष्मणगढ़ से रवाना हुई, उसके चालक पृथ्वी यात्रा के दौरान लगातार मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब चालक को इस खतरनाक लापरवाही के बारे में टोका गया, तो उसने बेपरवाही से जवाब देते हुए कहा कि वह रोज़ ही चलते समय मोबाइल पर बात करता है और इससे कोई दुर्घटना नहीं होती। चालक का यह रवैया यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है—खासतौर पर जब बात सार्वजनिक परिवहन की हो, जहाँ कई यात्रियों की जान एक चालक पर निर्भर होती है। इस घटना के बाद यात्रियों में भय और नाराज़गी का माहौल है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- वेस्टीज के कंबायोटिक कैप्सूल का खाने के फायदे डॉक्टर सोनू यादव से सुनिए उनकी जुबान से ।। #westige #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors1
- पूर्व प्रदेश महासचिव महेश गुर्जर द्वारा मुंडावर उपखंड मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सुनिए1
- मुंडावर में चेटीचंड महोत्सव की धूम: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान झूलेलाल की जयंती मुंडावर। कस्बे में आज चेटीचंड महोत्सव (सिन्धीयत दिवस) अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। झूलेलाल सेवा मंडल मुंडावर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सिन्धी समाज सहित सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भजन-कीर्तनों पर थिरके श्रद्धालु महोत्सव के दौरान कस्बे में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु भगवान झूलेलाल के जयकारों और भक्ति संगीत पर झूमते नजर आए। हाथों में लाल ध्वज लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरा माहौल "आयो लाल, झूलेलाल" के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।इस दौरान भगवान झूलेलाल की आकर्षक झाँकी सजाई गई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी। मुंडावर के मुख्य मार्गों से गुजरी इस शोभायात्रा ने कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द और एकता की मिसाल पेश की।1
- Post by Voice of Labour1