सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का खिलचीपुर पुलिस ने चंद घंटो में किया खुलासा राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: मुख्य आरोपी पंकज सुमन और नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी राहुल मालाकार और आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।
सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना का खिलचीपुर पुलिस ने चंद घंटो में किया खुलासा राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: मुख्य आरोपी पंकज सुमन और नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी राहुल मालाकार और आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।
- Post by Manoj Kumar1
- बडोनी:ग्राम जिगना में अज्ञात कारणों के चलते खेतों में आग लगने से खड़ी गाड़ी में लगी भीषण आग आग की तेज लपटों से किसानों के भूस के कूप जल कर हुए खाक।2
- 11 000 वोल्टेज की लाइन से टंकी में करंट आने से 12 साल की गुड़िया को लगा करंट *गरोठ बिजली विभाग की लापरवाही से अभी 3 दिन पहले गांव चचावदा साठिया में पानी की टंकी के पास में 11 000 वोल्टेज की लाइन से टंकी में करंट आने से 12 साल की गुड़िया को लगा करंट गुड़िया को गरोठ सरकारी अस्पताल में लाया गया था फिर मंदसौर रेफर किया मंदसौर से इन्दौर अरविंदो हॉस्पिटल में लाया गया अभी गुड़िया सीरियस है लेकिन बड़ी शर्म की बात तो यह है की गरोठ बिजली विभाग से अभी तक कोई भी अधिकारी गांव में नहीं गया है हमने जिन लोगों के नाम लिखित में दे रखे हैं अगर 2 दिन में उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो बहुत ही जल्दी बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा* *तुफान सिंह परिहार पूर्व जिला संगठन मंत्री आजाद समाज पार्टी काशीराम मंदसौर*1
- तपती गर्मी में सड़क पर धरना - 42 डिग्री की तपती गर्मी में सड़क पर शराब ठेके के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहिवासी, - तीन दिन बाद भी कार्यवाही न होने पर लोगों ने किया चक्का जाम, - तहसीलदार के आश्वासन पर माने रहवासी, - अधिकारियों ने सील किया ठेका, लोकेशन: अकोदिया मंडी, जिला शाजापुर (म.प्र.) एंकर : 42 डिग्री की भीषण गर्मी… और सड़क पर उबलता गुस्सा…शाजापुर जिले के अकोदिया में वार्ड नंबर 8 के रहवासियों ने शराब ठेके के स्थानांतरण को लेकर विरोध किया करते हुए चक्काजाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक शुजालपुर रोड पूरी तरह जाम रहा… आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और ठेके को सील किया गया। वीओ-1: अकोदिया मंडी के वार्ड क्रमांक 8 में प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। महिलाएं, पुरुष और जनप्रतिनिधि 42 डिग्री की तपती गर्मी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरने पर बैठे रहे और शुजालपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। वीओ-2: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 3 दिन पहले उन्होंने तहसीलदार, नगर परिषद और थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर ठेका रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई… जिससे नाराज होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। वीओ-3: चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और तहसीलदार कन्हैया लाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वीओ-4: तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शराब ठेके को उसकी पुरानी जगह पर ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड 8 के पास स्थित ठेके को सील कर दिया। *बाइट (पार्षद रेखा राठौर)* *बाइट ( वार्ड वासी राजकुमारी चौहान)* बाइट ( पार्षद प्रतिनिधि राकेश राठौर) यह घना रिहायशी इलाका है… यहां से रोज महिलाएं और बच्चे निकलते हैं…शराब पीने के बाद लोग हंगामा करते हैं, गाली-गलौज करते हैं… जिससे महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। वीओ-5 : करीब 2 घंटे बाद ठेका सील होने और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात बहाल हो सका। हालांकि रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पर केस दर्ज किया गया, तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। *बाइट (तहसीलदार के. एल. चौहान)* फिलहाल मामला शांत है… लेकिन रहवासी ठेके के स्थायी हटने तक नजर बनाए हुए हैं।1
- Post by Hadoti samrat1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *टीम सनशाइन मोहन बडोदिया ने मोल्याखेड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- प्रतिभाभावन छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान सुसनेर। शनिवार को स्थानीय श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर में विद्यालय के प्रतिभावान भैया/ बहनों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाशचंद जैन खजांची अध्यक्ष, भूपेंद्र सावला उपाध्यक्ष, दिनेश जैन कोषाध्यक्ष, अशोक जैन मामा त्रिमूर्ति अध्यक्ष, कैलाशचंद जैन, रामनारायण राठौड़ के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना सुनीता जैन द्वारा एवं मंगलाचरण आयुष जैन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मैं पधारे सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। इसके पश्चात क्रमशः कक्षा नर्सरी से बारहवीं वीं तक प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर अपना परचम लहराने वाले एवं अन्य भैया, बहनों का स्वागत सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष की बोर्ड कक्षाओं में कक्षा पांचवी से बहन अंशिका जैन अठ्ठासी% प्रथम स्थान एवं बहन रूही प्रजापत पिच्चासी% द्वितीय स्थान, कक्षा आठवीं से बहन सिया बगड़ावत छियासी% प्रथम स्थान एवं भैया देवराज राठौड़ पिच्चासी% ने द्वितीय स्थान, कक्षा दसवीं में बहन स्वस्ति जैन पिनचानवे% प्रथम स्थान एवं बहन हिमानी जैन ततररानवे% द्वितीय स्थान, कक्षा बारहवीं वीं में बहन रितिक जैन बानवे% प्रथम स्थान एवं बहन प्रज्ञता जैन नब्बे% द्वितीय स्थान विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रतिक राठौर के द्वारा किया गया। एवं आभार प्राचार्य दिनेश जैन ने माना। सुसनेर नगर से पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट1
- Post by Hadoti samrat1
- मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट _MP में भीषण गर्मी से बच्चों को राहत, इंदौर-ग्वालियर के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी, कलेक्टरों ने जारी किए आदेश_ ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ *मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में सूरज के तीखे तेवर और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बच्चों को लू और भीषण गर्मी से बचाने के लिए इंदौर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय स्कूलों में कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए तत्काल प्रभाव से अवकाश घोषित कर दिया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल 2026 तक छुट्टी रहेगी। यह निर्णय पिछले कुछ दिनों से तापमान में हुई अचानक वृद्धि और दोपहर के समय चलने वाली गर्म हवाओं (लू) को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस भीषण गर्मी में छोटे बच्चों का स्कूल जाना उनके स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है।शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश विधिवत रूप से प्रारंभ हो रहे हैं। कलेक्टर के इस नए आदेश के बाद अब इंदौर के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए छुट्टियां अभी से शुरू हो गई हैं। यानी 30 अप्रैल तक कलेक्टर के आदेशानुसार अवकाश रहेगा और उसके ठीक अगले दिन यानी 1 मई से नियमित गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।ग्वालियर जिले में भी अत्यधिक गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने इस संबंध में स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूल एवं शासन द्वारा मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयों पर लागू होगा।कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्ववत प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जायेंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बड़े विद्यार्थियों के लिए फिलहाल समय में बदलाव रहेगा लेकिन अवकाश नहीं होगा। इसके अलावा, शासन द्वारा पूर्व से निर्धारित परीक्षा आदि आवश्यक कार्यक्रम यथावत समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे1