logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

42 डिग्री की तपती गर्मी में सड़क पर शराब ठेके के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहिवासी, तीन दिन बाद भी कार्यवाही न होने पर लोगों ने किया चक्का जाम, तपती गर्मी में सड़क पर धरना - 42 डिग्री की तपती गर्मी में सड़क पर शराब ठेके के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहिवासी, - तीन दिन बाद भी कार्यवाही न होने पर लोगों ने किया चक्का जाम, - तहसीलदार के आश्वासन पर माने रहवासी, - अधिकारियों ने सील किया ठेका, लोकेशन: अकोदिया मंडी, जिला शाजापुर (म.प्र.) एंकर : 42 डिग्री की भीषण गर्मी… और सड़क पर उबलता गुस्सा…शाजापुर जिले के अकोदिया में वार्ड नंबर 8 के रहवासियों ने शराब ठेके के स्थानांतरण को लेकर विरोध किया करते हुए चक्काजाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक शुजालपुर रोड पूरी तरह जाम रहा… आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और ठेके को सील किया गया। वीओ-1: अकोदिया मंडी के वार्ड क्रमांक 8 में प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। महिलाएं, पुरुष और जनप्रतिनिधि 42 डिग्री की तपती गर्मी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरने पर बैठे रहे और शुजालपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। वीओ-2: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 3 दिन पहले उन्होंने तहसीलदार, नगर परिषद और थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर ठेका रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई… जिससे नाराज होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। वीओ-3: चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और तहसीलदार कन्हैया लाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वीओ-4: तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शराब ठेके को उसकी पुरानी जगह पर ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड 8 के पास स्थित ठेके को सील कर दिया। *बाइट (पार्षद रेखा राठौर)* *बाइट ( वार्ड वासी राजकुमारी चौहान)* बाइट ( पार्षद प्रतिनिधि राकेश राठौर) यह घना रिहायशी इलाका है… यहां से रोज महिलाएं और बच्चे निकलते हैं…शराब पीने के बाद लोग हंगामा करते हैं, गाली-गलौज करते हैं… जिससे महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। वीओ-5 : करीब 2 घंटे बाद ठेका सील होने और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात बहाल हो सका। हालांकि रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पर केस दर्ज किया गया, तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। *बाइट (तहसीलदार के. एल. चौहान)* फिलहाल मामला शांत है… लेकिन रहवासी ठेके के स्थायी हटने तक नजर बनाए हुए हैं।

7 hrs ago
user_नितिन परमार
नितिन परमार
शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•

More news from Shajapur and nearby areas
  • कालापीपल में दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से “दिव्यांगता मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत 25 से 29 अप्रैल 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सहारा स्कूल, कुरावर रोड, कालापीपल में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा। विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी द्वारा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल एक बड़ा कदम मानी जा रही है। शिविर में हाथ-पैर के कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं अन्य सहायक उपकरण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस आयोजन में सामाजिक संगठनों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है। यह पहल सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
    1
    कालापीपल में दिव्यांगजनों के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से “दिव्यांगता मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत 25 से 29 अप्रैल 2026 तक निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर सहारा स्कूल, कुरावर रोड, कालापीपल में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित होगा।
विधायक घनश्याम चन्द्रवंशी द्वारा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल एक बड़ा कदम मानी जा रही है। शिविर में हाथ-पैर के कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं अन्य सहायक उपकरण पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
इस आयोजन में सामाजिक संगठनों का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है। यह पहल सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter Kalapipal, Shajapur•
    4 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Jagdish nagar
    1
    Post by Jagdish nagar
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Deepak Rathore patrkar
    1
    Post by Deepak Rathore patrkar
    user_Deepak Rathore patrkar
    Deepak Rathore patrkar
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • राजगढ़ जिले में बोडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके से कुल 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी 57800 रूपये बताई जा रही है! इस मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता अनिल सासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई
    1
    राजगढ़ जिले में बोडा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। पुलिस ने एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। 
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोडा थाना क्षेत्र के गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे  दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके से कुल 73 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी 57800 रूपये बताई जा रही है!
इस मामले में पुलिस ने शराब विक्रेता अनिल सासी गुलखेड़ी को हिरासत में लिया है और उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह राजपूत और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Jirapur, Rajgarh•
    8 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय, हिंदुस्तान के मशहूर ओर् मारूफ ,पारमपरिक सूफी कव्वाल,उर्दू फ़ारसी,ब्रज़,पंजाबी,भाषाओ,चिश्तिया,साबरी,निजामी,सुफियाना कव्वालियो,पर अच्छी महारत हासिल है,उस्ताद जनाब हाजी, असलम साबरी कव्वालो मे एक मारूफ मशहूर नाम हे आपके इंदौर तशरीफ़ लाने पर पूर्व मंत्री श्री दिलीप राजपाल एडवोकेट ने शाल ओड कर इश्तकबाल किया, ईस अवसर पर व्यवसायी जनाब आरिफ भाई, महेश शर्मा,श्री जानकी लाल पटैरिया ,जितेन्द्र परिहार विजय कुशवाहा गायक (पत्रकार) गयिका आकांक्षा डॉ.अब्दुल गफ्फार खान ने पुरखुलस मोहब्बत का इज़हार कर दिली मुबारकबाद दी,यह जानकरी किशन भालसे जी ने दी,🙏🙏
    3
    अंतरराष्ट्रीय, हिंदुस्तान के मशहूर ओर् मारूफ ,पारमपरिक सूफी कव्वाल,उर्दू फ़ारसी,ब्रज़,पंजाबी,भाषाओ,चिश्तिया,साबरी,निजामी,सुफियाना कव्वालियो,पर अच्छी महारत हासिल है,उस्ताद जनाब हाजी, असलम साबरी कव्वालो मे एक मारूफ मशहूर नाम हे आपके इंदौर तशरीफ़ लाने पर पूर्व मंत्री श्री दिलीप राजपाल एडवोकेट ने शाल ओड कर इश्तकबाल किया, ईस अवसर पर व्यवसायी जनाब आरिफ भाई, महेश शर्मा,श्री जानकी लाल पटैरिया ,जितेन्द्र परिहार  विजय कुशवाहा गायक (पत्रकार) गयिका आकांक्षा डॉ.अब्दुल गफ्फार खान ने पुरखुलस मोहब्बत का इज़हार कर दिली मुबारकबाद दी,यह जानकरी किशन भालसे जी ने दी,🙏🙏
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: मुख्य आरोपी पंकज सुमन और नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी राहुल मालाकार और आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।
    1
    राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया।
व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। 
पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: 
मुख्य आरोपी पंकज सुमन और 
नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी 
राहुल मालाकार और  आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । 
बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इंदौर के केंद्रीय जेल में भी लगी विशेष लोक अदालत केंद्रीय जैन इंदौर इंदौर की केंद्रीय जेल में विशेष लोक अदालत लगी इस लोक अदालत का उद्देश्य जो बंदी छोटे प्रकरण में कैद में है और ऐसे प्रकरण है जिन्हें समझौते से हल किया जासकता है ऐसे प्रकारों को माननीय न्यायालय ने संज्ञान में लेकर मध्य प्रदेश में विशेष लोक अदालत लगाई थी माननीय न्यायालय स्वयं जेल पहुंची और ऐसे कैदियों से बात की ऐसे प्रकरण जिसमें शिकायतकर्ता से बात कर समझौता हो सकता है ऐसे प्रकरणों को संज्ञान में लेकर आगे कार्रवाई कर निपटारण किया जाएगा अब जल्द ही न्यायालय उचित कार्यवाही कर इन प्रकारों का निपटारण करेगा कुल मिलाकर न्यायालय का सराहनीय काम कई बंदियों को जेल से आज़ाद करने में मिल का पत्थर साबित होगा
    1
    इंदौर के केंद्रीय जेल में भी लगी विशेष लोक अदालत                                                  केंद्रीय जैन इंदौर                                          इंदौर की केंद्रीय जेल में विशेष लोक अदालत लगी इस लोक अदालत का उद्देश्य जो बंदी छोटे प्रकरण में कैद में है और ऐसे प्रकरण है जिन्हें समझौते से हल किया जासकता है ऐसे प्रकारों को माननीय न्यायालय ने संज्ञान में लेकर मध्य प्रदेश में विशेष लोक अदालत लगाई थी माननीय न्यायालय स्वयं जेल पहुंची और ऐसे कैदियों से बात की                     ऐसे प्रकरण जिसमें शिकायतकर्ता से बात कर समझौता हो सकता है  ऐसे प्रकरणों को संज्ञान में लेकर आगे कार्रवाई कर निपटारण किया जाएगा                          अब जल्द ही न्यायालय उचित कार्यवाही कर इन प्रकारों का निपटारण करेगा कुल मिलाकर न्यायालय का सराहनीय काम कई बंदियों को जेल से आज़ाद करने में मिल का पत्थर साबित होगा
    user_Naseem Khan
    Naseem Khan
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.