Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु होंगे जुलाई में प्रत्येक्ष चुनाव, जनता चुनेगी 1 साल का अध्यक्ष
Deepak Rathore patrkar
सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु होंगे जुलाई में प्रत्येक्ष चुनाव, जनता चुनेगी 1 साल का अध्यक्ष
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सराफा व्यापारी देवेंद्र गुप्ता (सोनू) के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटो के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस योजना के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार रात (22 अप्रैल 2026) करीब 8:30 बजे, जब व्यापारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तब दो नकाबपोश बदमाशों ने उनसे नकदी और चाबियों से भरा बैग छीन लिया। व्यापारी ने करीब 200 मीटर तक आरोपियों का पीछा किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने इस अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है: मुख्य आरोपी पंकज सुमन और नवीन मालाकार: राजस्थान झालावाड़ के अकलेरा के निवासी राहुल मालाकार और आकाश मालाकार खिलचीपुर स्थानीय निवासी है । बदमाश कई दिनों से व्यापारी की रेकी कर रहे थे। उन्हें शक था कि बैग में गहने हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 26,500 रुपये, दुकान की चाबियां और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी कमल सिंह गहलोत के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर अन्य साथियों को एक शादी समारोह से गिरफ्तार किया।1
- रामप्रसाद धनगर कि खबर यूपी | सहारनपुर के मदरसे में 10 साल के बच्चे को बर्बरता से पीटा गया। एक मौलाना ने पैर पकड़े, दूसरे ने 36 डंडे मारे। पुलिस ने जुनैद, शोएब को गिरफ्तार किया।1
- तपती गर्मी में सड़क पर धरना - 42 डिग्री की तपती गर्मी में सड़क पर शराब ठेके के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहिवासी, - तीन दिन बाद भी कार्यवाही न होने पर लोगों ने किया चक्का जाम, - तहसीलदार के आश्वासन पर माने रहवासी, - अधिकारियों ने सील किया ठेका, लोकेशन: अकोदिया मंडी, जिला शाजापुर (म.प्र.) एंकर : 42 डिग्री की भीषण गर्मी… और सड़क पर उबलता गुस्सा…शाजापुर जिले के अकोदिया में वार्ड नंबर 8 के रहवासियों ने शराब ठेके के स्थानांतरण को लेकर विरोध किया करते हुए चक्काजाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक शुजालपुर रोड पूरी तरह जाम रहा… आखिरकार प्रशासन को झुकना पड़ा और ठेके को सील किया गया। वीओ-1: अकोदिया मंडी के वार्ड क्रमांक 8 में प्रस्तावित शराब ठेके के विरोध में शनिवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। महिलाएं, पुरुष और जनप्रतिनिधि 42 डिग्री की तपती गर्मी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक धरने पर बैठे रहे और शुजालपुर रोड पर चक्काजाम कर दिया। वीओ-2: प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 3 दिन पहले उन्होंने तहसीलदार, नगर परिषद और थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर ठेका रिहायशी इलाके से हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई… जिससे नाराज होकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया। वीओ-3: चक्काजाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और तहसीलदार कन्हैया लाल चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वीओ-4: तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि शराब ठेके को उसकी पुरानी जगह पर ही शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वार्ड 8 के पास स्थित ठेके को सील कर दिया। *बाइट (पार्षद रेखा राठौर)* *बाइट ( वार्ड वासी राजकुमारी चौहान)* बाइट ( पार्षद प्रतिनिधि राकेश राठौर) यह घना रिहायशी इलाका है… यहां से रोज महिलाएं और बच्चे निकलते हैं…शराब पीने के बाद लोग हंगामा करते हैं, गाली-गलौज करते हैं… जिससे महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती है। वीओ-5 : करीब 2 घंटे बाद ठेका सील होने और प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात बहाल हो सका। हालांकि रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसी पर केस दर्ज किया गया, तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। *बाइट (तहसीलदार के. एल. चौहान)* फिलहाल मामला शांत है… लेकिन रहवासी ठेके के स्थायी हटने तक नजर बनाए हुए हैं।1
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *टीम सनशाइन मोहन बडोदिया ने मोल्याखेड़ी में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत दर्ज की* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- झालावाड़-में सन टू ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा आयोजित छह दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में दूसरे दिन आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि शिविर का समय आधा घंटा पहले अल सुबह 5:30 बजे कर दिया गया था, इसके बावजूद राधा रमण ग्राउंड महिला-पुरुषों और युवक-युवतियों से खचाखच भरा रहा। आयोजकों ने बताया कि आज दोपहर को परम आलय जी झालावाड़ पहुंच गए हैं। वे अगले तीन दिनों तक स्वयं ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास करवाएंगे। शिविर के दूसरे दिन फाउंडेशन से जुड़ी साधिका सहजों बाई ने 'नाभि झटका' प्रयोग के सात चरणों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को जंपिंग विद ब्रीदिंग, वाइब्रेशन, क्लेपिंग, सिर थपथपाना, ताड़ासन, हडडासन और उकड़ू आसन जैसे सातों चरणों का अभ्यास भी करवाया। इसका उद्देश्य था कि प्रतिभागी शिविर के बाद भी इनका दैनिक जीवन में अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ ले सकें। उन्होंने बताया कि नियमित इनका अभ्यास करने से स्थूल शरीर ही नहीं बल्कि शुक्ष्म शरीर भी मजबूत होता है। साधिकाओं ने 'सम्यक आहार' के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी। सहजों बाई ने बताया कि भोजन केवल पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने जोर दिया कि सुबह उठने के बाद शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया जारी रहती है, इसलिए पहला भोजन हल्का और क्षारीय होना चाहिए। शिविर में प्रतिदिन एल्केलाइन नाश्ता परोसा जाता है, जिसमें 20 से 25 प्रकार के आइटम होते हैं। इन खाद्य पदार्थों में नमक, शकर या किसी प्रकार का तेल नहीं होता। ये सभी सीधे प्रकृति से प्राप्त होते हैं, जिससे वे सुपाच्य होते हैं और शरीर को दिन भर के लिए आवश्यक मिनरल्स भी प्रदान करता है।4
- प्रतिभाभावन छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान सुसनेर। शनिवार को स्थानीय श्री दर्शन सागर दिगंबर जैन ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सुसनेर में विद्यालय के प्रतिभावान भैया/ बहनों का सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कैलाशचंद जैन खजांची अध्यक्ष, भूपेंद्र सावला उपाध्यक्ष, दिनेश जैन कोषाध्यक्ष, अशोक जैन मामा त्रिमूर्ति अध्यक्ष, कैलाशचंद जैन, रामनारायण राठौड़ के द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात सरस्वती वंदना सुनीता जैन द्वारा एवं मंगलाचरण आयुष जैन के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम मैं पधारे सभी अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार द्वारा किया गया। इसके पश्चात क्रमशः कक्षा नर्सरी से बारहवीं वीं तक प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर अपना परचम लहराने वाले एवं अन्य भैया, बहनों का स्वागत सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष की बोर्ड कक्षाओं में कक्षा पांचवी से बहन अंशिका जैन अठ्ठासी% प्रथम स्थान एवं बहन रूही प्रजापत पिच्चासी% द्वितीय स्थान, कक्षा आठवीं से बहन सिया बगड़ावत छियासी% प्रथम स्थान एवं भैया देवराज राठौड़ पिच्चासी% ने द्वितीय स्थान, कक्षा दसवीं में बहन स्वस्ति जैन पिनचानवे% प्रथम स्थान एवं बहन हिमानी जैन ततररानवे% द्वितीय स्थान, कक्षा बारहवीं वीं में बहन रितिक जैन बानवे% प्रथम स्थान एवं बहन प्रज्ञता जैन नब्बे% द्वितीय स्थान विशेष आकर्षण के केंद्र रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रतिक राठौर के द्वारा किया गया। एवं आभार प्राचार्य दिनेश जैन ने माना। सुसनेर नगर से पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट1
- मंदसौर ब्रेकिंग रामप्रसाद धनगर कि खास रिपोर्ट मंदसौर जिले के शामगढ़ की एक साधारण सी दिखने वाली शाम अचानक एक परिवार के लिए डर और अनिश्चितता में बदल गई। 5 मार्च 2026 को एक नाबालिग लड़की घर से गायब हो गई। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो मामला थाने तक पहुंचा। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस को अंदेशा हो गया कि यह सामान्य गुमशुदगी नहीं, बल्कि अपहरण का मामला है। थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हो गई। लड़की के मोबाइल और आसपास के लोगों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई जाने लगी। साइबर सेल की मदद ली गई, कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैक की गई। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, सुराग अलग-अलग शहरों की ओर इशारा करने लगे। कभी आगर, कभी उज्जैन, तो कभी इंदौर… पुलिस टीम लगातार इन स्थानों पर दबिश देती रही, लेकिन आरोपी हर बार पकड़ से बच निकलता। दिन बीतते गए, लेकिन पुलिस की कोशिशें थमी नहीं। आखिरकार 22 अप्रैल को साइबर टीम को एक अहम लोकेशन मिली, जो खंडवा जिले के ओंकारेश्वर की थी। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और एक सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी दरबार सिंह को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। जब लड़की अपने परिवार से मिली, तो वहां मौजूद हर आंख नम थी। जांच के दौरान लड़की के बयान ने मामले को और गंभीर बना दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित धाराएं जोड़ दीं। साथ ही यह भी सामने आया कि इस पूरे मामले में एक और व्यक्ति नरेंद्र सिंह की भूमिका थी, जिसे पुलिस अब तलाश रही है। इसी बीच 18 और 19 अप्रैल की रात के बीच एक और मामला सामने आया। एक अन्य नाबालिग लड़की अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों की चिंता बढ़ी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस बार पुलिस पहले से ज्यादा सतर्क थी। मामला दर्ज होते ही टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और हर संभावित जगह पर तलाश शुरू कर दी। पुलिस की लगातार मेहनत रंग लाई और महज 48 घंटे के भीतर, 21 अप्रैल को इस बालिका को भी सकुशल खोज लिया गया। इस मामले में आरोपी दरबार सिंह, निवासी लक्ष्मीपुरा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों घटनाओं में पुलिस की सक्रियता और तत्परता साफ दिखाई दी। थाना प्रभारी से लेकर साइबर सेल और अन्य जवानों तक, सभी ने मिलकर दिन-रात काम किया। उनकी इस मेहनत का ही नतीजा था कि दोनों बालिकाएं सुरक्षित अपने घर लौट सकीं। ‘मुस्कान अभियान’ के तहत हुई इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि जब इरादे मजबूत हों, तो समय और दूरी भी बाधा नहीं बनती। इन घटनाओं के बाद जहां एक ओर परिवारों को राहत मिली, वहीं समाज में यह विश्वास भी मजबूत हुआ कि कानून हर हाल में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तत्पर है।1
- Post by Jagdish nagar1