Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju.u.p.44
- Raju.u.p.44सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेशkal se baat6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मेरठ कचहरी में बम की सूचना पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, अदालतों को बंद करके की गई छानबीन.... बम के धमकी की सूचना का कचहरी में अधिवक्ता चुनाव पर नहीं पड़ा कोई असर, गहमागहमी का माहौल1
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर लम्भुआ में बाबा जनवारी नाथ धाम पर वैसे तो हर महाशिवरात्रि को मेला लगता है हर शिवरात्रि की भांति इस वर्ष भी धाम पर दर्शनार्थी जल छोड़ने पहुँच रहे है इस वर्ष लाखो की भीड़ में बाबा को जल चढ़ाने के लिए उमड़ी है व्यवस्थाओ के नाम पर कुछ भी नहीं है पुलिस के नाम पर चंद सिपाही और कुछ निरीक्षक/उपनिरीक्षक के बल पर तकरीबन दो लाख की भीड़ संभाल रहे है जो सम्भले नहीं सम्भल रहा है जब की जिले के आलाधिकारियो को यह जानकारी है की बाबा जनवारी नाथ धाम पर महाशिवरात्रि को कई लाख की भीड़ होती है लेकिन लम्भुआ कोतवाली प्रभारी की यह व्यवस्था चरमरा गई है, धाम में बाबा जनवारी नाथ के वालेंटियरो द्वारा व्यवस्थाओ को चुस्त दुरुस्त रखने का प्रयास किया गया वही माता विन्ध्यवासिनी मंदिर के पुजारी द्वारा मंदिर में भीड़ एकत्रित ना होने का इलान्समेंट किया जाता रहा।1
- लंभुआ, सुल्तानपुर। कोतवाली लंभुआ क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आपसी विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि पत्नी ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी ने कथित तौर पर पति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लंभुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस घटना को आशनाई के एंगल से भी जोड़ा जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी हर पहलू पर जांच कर रही है। वारदात के बाद आरोपी पत्नी फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। गांव में इस घटना के बाद दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। एक मामूली विवाद कैसे एक जिंदगी को खत्म कर सकता है, यह घटना उसी का दर्दनाक उदाहरण बन गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।4
- उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। घटना सुलतानपुर के गोसाईंगंज थाना अंतर्गत अलहदादपुर बसौंहा गांव की है। यहां रहने वाली 36 वर्षीय सुनीता, जो लाल बहादुर की पत्नी थीं, बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में मृत पाई गईं। जैसे ही घटना की जानकारी गांव में फैली, इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका के मायके पक्ष को जब सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों ने शुरू से ही मौत को संदिग्ध बताया और गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है। गुरुवार को मृतका के भाई पूर्णमासी, जो अंबेडकर नगर जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव के निवासी हैं, उन्होंने गोसाईंगंज थाने में लिखित तहरीर देकर अपनी बहन की मौत को संदिग्ध बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों के मुताबिक, सुनीता अक्सर कई-कई महीनों तक मायके में रहना पड़ता था। उनका कहना है कि पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण वह लगभग दस-दस महीने तक अपने मायके में रहती थीं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी थीं, क्योंकि वही इस रहस्य से पर्दा उठाने वाली थी।1
- अमेठी। मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में 17 फरवरी को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले अमेठी में पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई की है। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह को उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। सुबह से उनके घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव के आह्वान को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पुलिस की निगरानी में शुभम सिंह को घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए हैं। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद शुभम सिंह ने अपने आवास से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में उन्होंने सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मेंद्र शुक्ला भी उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने भी सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में लखनऊ पहुंचकर विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। हालांकि, इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 17 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी किए जाने के संकेत हैं।1
- तिलोई अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी शंकरगंज अंतर्गतवो ग्राम पंचायत लीही में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के ग्राम लीही निवासी शिव प्रसाद (54) पुत्र श्रीनाथ खेत में शोर जानवर पाल रखे थे। बीते देर शाम करीब साढ़े आठ बजे घर से खाना खाकर खेत में जानवर व गेहूं फसल की रखवाली करने चले गए थे। खेतवा जानवरों की रखवाली करते और खेत में बने छप्पर जुग्गी में ही सो जाते थे। दिन रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे गांव के कुछ लोग शौच क्रिया के लिए गए। तो आवाज लगाया जब झोपड़ी से कोई भीम नहीं मिली तो लोग अंदर जाकर देखा ने पर शिवप्रसाद की खून से लटपट लाश पड़ी हुई थी1
- Post by Raju.u.p.441