logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट। लगातार बारिश से बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर का मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीएम पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुंचकर जायजा लिया, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलस्तर घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, बिजली व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अब जलस्तर लगातार घट रहा है। एहतियातन रामघाट की दुकानें पहले ही खाली करा दी गई थीं और लगातार अनाउंसमेंट से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस बल अलर्ट हैं तथा रैन बसेरे तैयार रखे गए हैं। मंडलायुक्त ने जलस्तर घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, अबिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

5 hrs ago
user_Akash Kashyap journalist
Akash Kashyap journalist
Newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

चित्रकूट। लगातार बारिश से बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर का मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीएम पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुंचकर जायजा लिया, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलस्तर घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, बिजली व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अब जलस्तर लगातार घट रहा है। एहतियातन रामघाट की दुकानें पहले ही खाली करा दी गई थीं और लगातार अनाउंसमेंट से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस बल अलर्ट हैं तथा रैन बसेरे तैयार रखे गए हैं। मंडलायुक्त ने जलस्तर घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, अबिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चित्रकूट जनपद में समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार फिर मानवता कि मिशाल पेश की है, चित्रकूट जनपद में समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार फिर मानवता कि मिशाल पेश की है, समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने शहर के जिला अस्पताल पहुंचकर प्रसूता महिलाओ का हाल चाल जान उनको पौष्टीक आहार फल इत्यादि वितरण किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूता महिलाओ को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली है। समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने बताया है कि बारिश का मौसम है ऐसे में इस समय इंफेक्शन फैलने का ज्यादा डर रहता है जिसके चलते उन्होने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रसूता वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओ से उनका हाल चाल जाना है और उन्हें पौष्टीक आहार और फल वितरण किया है वहीं अस्पताल में प्रसूता वार्ड में गंदगी देखने को मिली है जो वार्ड के बेड में चादर बिछाए गए थे वह गंदे नजर आ रहे थे और जो जच्चा बच्चा को बारिश के समय में इंफेक्शन से बचने के लिए जो सुरक्षा के उपकरण है वह मौजूद नहीं है ऐसे में उनमें इंफेक्शन फैलने का एक बड़ा खतरा रहता है जिसके बारे में वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाक़ात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराएँगी इसके साथ ही कुछ लोगो ने डिलेवरी कराने के नाम पर अवैध वसूली होने का गंभीर आरोप लगाया है जिसके विषय में अधिकारियो से जाँच कर कार्यवाही करने कि मांग कि है। बाइट -- अर्चना नितिन उपाध्याय (समाजसेविका )
    2
    चित्रकूट जनपद में समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार फिर मानवता कि मिशाल पेश की है,
चित्रकूट जनपद में समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार फिर मानवता कि मिशाल पेश की है, समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने शहर के जिला अस्पताल पहुंचकर प्रसूता महिलाओ का हाल चाल जान उनको पौष्टीक आहार फल इत्यादि वितरण किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रसूता महिलाओ को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली है। समाज सेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने बताया है कि बारिश का मौसम है ऐसे में इस समय इंफेक्शन फैलने का ज्यादा डर रहता है जिसके चलते उन्होने जिला अस्पताल पहुंचकर प्रसूता वार्ड में भर्ती प्रसूता महिलाओ से उनका हाल चाल जाना है और उन्हें पौष्टीक आहार और फल वितरण किया है वहीं अस्पताल में प्रसूता वार्ड में गंदगी देखने को मिली है जो वार्ड के बेड में चादर बिछाए गए थे वह गंदे नजर आ रहे थे और जो जच्चा बच्चा को बारिश के समय में इंफेक्शन से बचने के लिए जो सुरक्षा के उपकरण है वह मौजूद नहीं है ऐसे में उनमें इंफेक्शन फैलने का एक बड़ा खतरा रहता है जिसके बारे में वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाक़ात कर उन्हें इस समस्या से अवगत कराएँगी इसके साथ ही कुछ लोगो ने डिलेवरी कराने के नाम पर अवैध वसूली होने का गंभीर आरोप लगाया है जिसके विषय में अधिकारियो से जाँच कर कार्यवाही करने कि मांग कि है।
बाइट -- अर्चना नितिन उपाध्याय (समाजसेविका )
    user_Akash Kashyap journalist
    Akash Kashyap journalist
    Newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विद्यालय के पहुंच मार्ग के लिए जिलाधिकारी का सराहनीय पहल एक दर्जन ग्राम पंचायत के विद्यालयों तक पहुंचने के लिए मार्ग निर्माण की मंजूरी 🏫 चित्रकूट में विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल विद्यालयों तक सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम 📍 प्रथम चरण में 12 मार्गों के निर्माण/अनुरक्षण को मंजूरी 💰 कुल स्वीकृति: ₹3.28 करोड़ 🛣️ कुल लंबाई: लगभग 3.97 किमी 🏫 ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों तक सीसी रोड एवं आवश्यक पुलिया का निर्माण उद्देश्य: विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना। 🔹 मिर्जापुर 🔹 चौरा 🔹 दहिनी 🔹 दुबारी 🔹 उन्नाय बन्ना 🔹 मडैयन 🔹 भरथौल 🔹 सिकरी 🔹 पहाड़ी-बरेठी 🔹 दरसेंडा 🔹 कोलगदहिया 🔹 विकासखंड पहाड़ी अन्य आवश्यक विद्यालय मार्गों को भी चिन्हित कर चरणबद्ध स्वीकृति दी जा रही है। बंशी लाल पत्रकार जिलाध्यक्ष, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन चित्रकूट
    4
    विद्यालय के पहुंच मार्ग के लिए जिलाधिकारी का सराहनीय पहल एक दर्जन ग्राम पंचायत के विद्यालयों तक पहुंचने के लिए मार्ग निर्माण की मंजूरी
🏫 चित्रकूट में विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल
विद्यालयों तक सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
📍 प्रथम चरण में 12 मार्गों के निर्माण/अनुरक्षण को मंजूरी
💰 कुल स्वीकृति: ₹3.28 करोड़
🛣️ कुल लंबाई: लगभग 3.97 किमी
🏫 ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों तक सीसी रोड एवं आवश्यक पुलिया का निर्माण
उद्देश्य:
विद्यार्थियों को विद्यालय तक सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना।
🔹 मिर्जापुर
🔹 चौरा
🔹 दहिनी
🔹 दुबारी
🔹 उन्नाय बन्ना
🔹 मडैयन
🔹 भरथौल
🔹 सिकरी
🔹 पहाड़ी-बरेठी
🔹 दरसेंडा
🔹 कोलगदहिया
🔹 विकासखंड पहाड़ी
अन्य आवश्यक विद्यालय मार्गों को भी चिन्हित कर चरणबद्ध स्वीकृति दी जा रही है।
बंशी लाल पत्रकार
जिलाध्यक्ष, सूचना का अधिकार कार्यकर्ता एसोसिएशन चित्रकूट
    user_बंशीलाल साहू पत्रकार चित्रकूट
    बंशीलाल साहू पत्रकार चित्रकूट
    Karwi, Chitrakoot•
    9 hrs ago
  • *मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी के जलस्तर एवं बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा* जनपद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा श्री अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुंचकर नदी के जलस्तर तथा बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मंदाकिनी नदी का पानी घाट के किनारे तक पहुंच गया था, हालांकि वर्तमान में जलस्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि संभावित स्थिति को देखते हुए रामघाट क्षेत्र की दुकानों को पूर्व में ही अनाउंसमेंट कराकर खाली करा दिया गया था। साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, पीएसी की बटालियन एवं पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही रैन बसेरों को भी तैयार रखा गया है। जलस्तर में लगातार कमी के बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि बारिश के दौरान पहाड़ों के नीचे अथवा कच्चे मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों एवं पंचायत भवनों में शरण लें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें। मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार ने निर्देश दिए कि जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव के बाद किसी प्रकार की बीमारी का प्रकोप न हो। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा की।
    1
    *मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने रामघाट पहुंचकर मंदाकिनी नदी के जलस्तर एवं बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
जनपद में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल, बांदा श्री अजीत कुमार एवं जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुंचकर नदी के जलस्तर तथा बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि मंदाकिनी नदी का पानी घाट के किनारे तक पहुंच गया था, हालांकि वर्तमान में जलस्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने कहा कि संभावित स्थिति को देखते हुए रामघाट क्षेत्र की दुकानों को पूर्व में ही अनाउंसमेंट कराकर खाली करा दिया गया था। साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, पीएसी की बटालियन एवं पुलिस बल पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही रैन बसेरों को भी तैयार रखा गया है। जलस्तर में लगातार कमी के बावजूद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि बारिश के दौरान पहाड़ों के नीचे अथवा कच्चे मकानों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों एवं पंचायत भवनों में शरण लें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचित करें।
मंडलायुक्त श्री अजीत कुमार ने निर्देश दिए कि जलस्तर कम होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जलभराव के बाद किसी प्रकार की बीमारी का प्रकोप न हो। उन्होंने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनपद में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन की तैयारियों की प्रशंसा की।
    user_छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    छोटेलाल पत्रकार चित्रकूट
    Reporter मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हिन्दुओ को जातिवाद शोषण करने वाली कांग्रेस भाजपा सपा और सभी पुरानी दल के शोषण किया है । भारतीय जन मोर्चा पार्टी ही बिकल्प है इन जातिवादी पार्टी से मुक्ती के लिए चुने :- जितेंद्र राय
    1
    हिन्दुओ को जातिवाद  शोषण करने वाली कांग्रेस  भाजपा सपा और सभी पुरानी दल के शोषण किया है । भारतीय जन  मोर्चा पार्टी ही बिकल्प है इन जातिवादी पार्टी से मुक्ती के लिए चुने :- जितेंद्र राय
    user_जितेंद्र राय
    जितेंद्र राय
    रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • * जनपद चित्रकूट में इस वर्ष कुल 33 स्थानों पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी, जिसमें 05 बड़ी प्रतिमाएं हैं तथा शेष छोटी प्रतिमाएं हैं। कल तक 02 प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हो चुका है। आज शेष 31 प्रतिमाओं का विसर्जन प्रस्तावित है। * विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस की ड्यूटियां पहले से लगा दी गई हैं। विसर्जन स्थल परम्परागत रूप से पूर्व में ही चिन्हित हैं। विसर्जन के दौरान शाम/अंधेरा हो जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित एजेंसियों को प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की व्यवस्था, साउंड सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है। * पुलिस बल द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया जाएगा। भगवान श्री गणेश जी प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट।
    1
    * जनपद चित्रकूट में इस वर्ष कुल 33 स्थानों पर भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी, जिसमें 05 बड़ी प्रतिमाएं हैं तथा शेष छोटी प्रतिमाएं हैं। कल तक 02 प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हो चुका है। आज शेष 31 प्रतिमाओं का विसर्जन प्रस्तावित है। 
* विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने हेतु पुलिस की ड्यूटियां पहले से लगा दी गई हैं। विसर्जन स्थल परम्परागत रूप से पूर्व में ही चिन्हित हैं। विसर्जन के दौरान शाम/अंधेरा हो जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित एजेंसियों को प्रकाश व्यवस्था, आवश्यकता पड़ने पर क्रेन की व्यवस्था, साउंड सिस्टम आदि की समुचित व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है।
* पुलिस बल द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आज सभी प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
भगवान श्री गणेश जी प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की बाइट।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Abhay TV News
    2
    Post by Abhay TV News
    user_Abhay TV News
    Abhay TV News
    Reporter Karwi, Chitrakoot•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट। लगातार बारिश से बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर का मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीएम पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुंचकर जायजा लिया, प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जलस्तर घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, बिजली व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। अब जलस्तर लगातार घट रहा है। एहतियातन रामघाट की दुकानें पहले ही खाली करा दी गई थीं और लगातार अनाउंसमेंट से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस बल अलर्ट हैं तथा रैन बसेरे तैयार रखे गए हैं। मंडलायुक्त ने जलस्तर घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, अबिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
    1
    चित्रकूट। लगातार बारिश से बढ़े मंदाकिनी नदी के जलस्तर का मंडलायुक्त अजीत कुमार व डीएम पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुंचकर जायजा लिया, प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
जलस्तर घटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, बिजली व सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
अब जलस्तर लगातार घट रहा है। एहतियातन रामघाट की दुकानें पहले ही खाली करा दी गई थीं और लगातार अनाउंसमेंट से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। एसडीआरएफ, पीएसी और पुलिस बल अलर्ट हैं तथा रैन बसेरे तैयार रखे गए हैं। मंडलायुक्त ने जलस्तर घटने के बाद ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, स्वास्थ्य, अबिजली और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
    user_Akash Kashyap journalist
    Akash Kashyap journalist
    Newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर तथा बाढ़ से निपटने हेतु प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने चित्रकूट के नदी के किनारे सतर्क रहने की दिया जानकारी मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी (बंशी लाल) चित्रकूट। मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग ने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों और टीमों को तैयार रखा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    1
    *मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर तथा बाढ़ से निपटने हेतु प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी चित्रकूट श्री पुलकित गर्ग पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने चित्रकूट के नदी के किनारे सतर्क रहने की दिया जानकारी
मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी
(बंशी लाल)
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग ने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों और टीमों को तैयार रखा गया है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    user_बंशीलाल साहू पत्रकार चित्रकूट
    बंशीलाल साहू पत्रकार चित्रकूट
    Karwi, Chitrakoot•
    11 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | पहाड़ी, चित्रकूट BDO कार्यालय से CHC पहाड़ी तक सड़क पर बड़ी तादाद में गोवंश का विचरण, वाहन की चपेट में आकर बछिया घायल ब्रेकिंग न्यूज़ | पहाड़ी, चित्रकूट BDO कार्यालय से CHC पहाड़ी तक सड़क पर बड़ी तादाद में गोवंश का विचरण, वाहन की चपेट में आकर बछिया घायल पहाड़ी। खंड विकास अधिकारी पहाड़ी के कार्यालय से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी तक बड़ी तादाद में गोवंश सड़क पर विचरण करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक बेजुबान बछिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। वहीं पहाड़ी बुजुर्ग स्थित नेशनल हाईवे पर भी बड़ी संख्या में गोवंश के खुले में घूमने से सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशों के बावजूद गोवंश की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहा है। एनआरएलएम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल बछिया का उपचार शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा मृत गोवंश को रिहायशी इलाकों में खुले में फेंकने पर रोक लगाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए। रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | पहाड़ी, चित्रकूट

BDO कार्यालय से CHC पहाड़ी तक सड़क पर बड़ी तादाद में गोवंश का विचरण, वाहन की चपेट में आकर बछिया घायल
ब्रेकिंग न्यूज़ | पहाड़ी, चित्रकूट
BDO कार्यालय से CHC पहाड़ी तक सड़क पर बड़ी तादाद में गोवंश का विचरण, वाहन की चपेट में आकर बछिया घायल
पहाड़ी। खंड विकास अधिकारी पहाड़ी के कार्यालय से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी तक बड़ी तादाद में गोवंश सड़क पर विचरण करता नजर आ रहा है। इसी दौरान एक बेजुबान बछिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई।
वहीं पहाड़ी बुजुर्ग स्थित नेशनल हाईवे पर भी बड़ी संख्या में गोवंश के खुले में घूमने से सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशों के बावजूद गोवंश की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
एनआरएलएम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल बछिया का उपचार शुरू कराया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर घूम रहे गोवंश को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा मृत गोवंश को रिहायशी इलाकों में खुले में फेंकने पर रोक लगाने की प्रभावी व्यवस्था की जाए।
रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार
    user_पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    पत्रकारPushpendra Kumar Tiwari
    करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.